Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

UP: बेटियों की शादी से कर्ज में दबे पिता ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम  

in Banda Father hanged himself due to debt

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक ने बेटियों की शादी के लिए कर्ज लिया था। उसे लेकर काफी परेशान थे। जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव के छोटेलाल (45) उर्फ छुटटन पुत्र रामसनेही ने गुरूवार रात घर में फांसी लगा ली।

साहूकारों से लिए कर्ज को लेकर थे परेशान

देर बाद बड़े भाई नत्थू ने देखा तो शोर मचाया। आनन-फानन फंदा काटकर उन्हें नीचे उतारा गया। जीवित होने की संभावना में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे बृजेश का

बांदा में छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

कहना है कि छोटेलाल किसानी करते थे। उनके पास दो बीघा जमीन है। उनके 8 बेटियां हैं। 4 बेटियों की शादी कर चुके थे।

बीती 22 को थी एक बेटी की शादी

चौथे नबंर की बेटी प्रीति की 22 नवबंर को शादी की है। बेटियों की शादी करने के लिए कुछ साहूकारों रुपए कर्ज लिए थे। कर्ज चुकाने की चिंता में थे। यह भी चर्चा है कि कुछ साहूकार लगातार कर्ज चुकाने का दवाब बना रहे थे। इसलिए वह काफी परेशान थे। अचानक हुई घटना से पत्नी मझली समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें: UP: सेक्स रैकेट में फंसी किशोरी होटल की बालकनी से कूदी, दोनों पैर फ्रैक्चर, पुलिस ने..