Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में DIG दीपक कुमार ने एनआरसी पर अफवाहों से किया सावधान

हमीरपुर में DIG दीपक कुमार ने एनआरसी पर अफवाहों से किया सावधान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर जिले में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जनता के बीच में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए बांदा के डीआईजी दीपक कुमार लगातार अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं। उनके प्रयासों के चलते ही यूपी में जब इस कानून के विरोध में हिंसा हो रही थी तो बुंदेलखंड में सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से बीत रहा था। हमीरपुर के मौदहा कस्बे में जरूर कुछ घटित हुआ, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में ही रही थी। आज मंगलवार को डीआईजी दीपक कुमार हमीरपुर के एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ मौदहा कस्बे के रहमानिया अनवारूल उलूम में पहुंचे। वहां कस्बे के बुद्धिजीवियों से मुलाकात करते हुए उनके साथ बैठक की। गलत जानकारियों से दूर रहने की अपील डीआईजी दीपक कुमार ने लोगों से नागरिकता संशोधन कानून के विषय में फैलाई जा रहीं गलत जानकारियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों के च...
बांदा जीआईसी में प्रतियोगिता, छात्रा मोहिनी-छात्र हिमांशु अव्वल

बांदा जीआईसी में प्रतियोगिता, छात्रा मोहिनी-छात्र हिमांशु अव्वल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय इंटर कालेज में अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बृजराज सिंह यादव द्वारा मंगलवार को सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सार्थक, हिमांशू भी रहे आगे निबंध प्रतियोगिता में छात्र सुनील कुमार ने प्रथम बाजी मारी। वह राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग के छात्र हैं। वहीं जीआईसी के सार्थक व अमित कुमार ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में जीआईसी (बांदा) के छा...
बारिश की बूंदों से बांदा-चित्रकूट समेत बुंदेलखंड में बढ़ी ठंड

बारिश की बूंदों से बांदा-चित्रकूट समेत बुंदेलखंड में बढ़ी ठंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दिसंबर माह की आखिरी दिनों में ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है मंगलवार सुबह जब लोगों को नींद खुली तो आसमान कोहरे की आगोश में था। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा तो साफ हो गया लेकिन बारिश की रफ्ता-रफ्ता गिर रहीं बूंदों ने ठंड में एक बार फिर इजाफा कर दिया। अति व्यस्त रहने वाले मार्ग भी सन्नाटे में नजर आए। यहां वहां लोग अलाव जलाते नजर आए। चौराहों पर ठंड से अपना बचाव करते नजर आए लोगों को देखकर ठंड का एहसास किया जा सकता था। जिला अस्पताल परिसर, रोडवेज रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर लोग अलाव के सहारे खड़े नजर आए। बूंदा-बांदी ने बढ़ाई गलन वहीं दिनभर धूप लगभग न के बराबर ही निकली। बीच में एक आध बार सूर्य देवता ने दर्शन दिए, लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं दी। ऐसे में शाम होते-होते गलन और बढ़ गई। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। वरना ज्यादातर लोग घरों में ही कंबल ...
दिल्ली में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष पर तगड़ा हमला

दिल्ली में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष पर तगड़ा हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः नई दिल्ली में आज रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारी भीड़ के बीच विपक्षी दलों पर तगड़ा हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत 'भारत माता की जय' बोलकर किया। इसके बाद उन्होंने नारा बोला कि, 'विविधता में एकता-भारत की विशेषता।' इस नारे को पीएम मोदी ने वहां मौजूद जनमानस से भी दोहराने को कहा। पूरा मैदान भारत माता की जय और विविधता में एकता-भारत की विशेषता के नारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे और दिल्ली का यह ऐतिहासिक मैदान भीड़ से खचाखच भरा था। इस दौरान प्रधानमंत्री विपक्षियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि विपक्ष युवाओं को भड़का रहा है, उनको बरगला रहा है। विपक्ष को कुछ ऐसे दिया जवाब प्रधानमंत्री मोदी की यह जनसभा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी क्योंकि हाल ही में देशभर में एनआरसी और सीसीए क...
बांदा की बेटी अपर्णा सितारा बन चमकी, एचजेएस (HJS) पास कर बनीं जज

बांदा की बेटी अपर्णा सितारा बन चमकी, एचजेएस (HJS) पास कर बनीं जज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में बेटियों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। ऐसी ही एक बेटी ने अब जज बनकर बांदा जिले का नाम रोशन किया है। एचजेएस यानि हायर जूडिशियल सर्विस की परीक्षा को पास करते हुए इस बेटी ने बांदा ही नहीं पूरे बुंदेलखंड और परिवार का नाम रोशन किया है। बेटी के इस चयन पर जहां माता-पिता बेहद खुश हैं वहीं बांदा जिले और आसपास से भी बधाई देने वालों का तांता लगा है। बताते चलें कि अपर्णा के पिता रामकिशोर त्रिपाठी बांदा में स्पेशल जूडिशियल मजिस्ट्रेट रहे हैं। मेहनत, आशीर्वाद और लगन से पाई सफलता वहीं उनका माता लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी स्थानीय महिला कालेज में प्रोफेसर रह चुकी हैं और खुद एक वरिष्ठ महिला अधिवक्ता हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि अपर्णा को शुरू से ही जूडिशियल माहौल परिवार से मिला है। हालांकि, इस सफलता के पीछे उनकी वर्षों की मेहनत है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बड़ो...
बांदा में सरकारी कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बांदा में सरकारी कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ट्रक की टक्कर से एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने ड्यूटी खत्म करके अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, मृतक के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद उन्होंने 112 पर फोन किया था, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इतना नहीं आरोप है कि 108 एंबुलेंस सेवा को भी फोन किया गया, लेकिन उसने भी मदद को पहुंचने में असमर्थता जता दी। ड्यूटी के बाद घर जाते वक्त हादसा बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के शिवगांव निवासी श्याम बाबू यादव (28) पुत्र राम संजीवन इंदिरानगर स्थित प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय में अनुसेवक के तौर पर कार्यरत थे। बीती शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने भांजे अरविंद के साथ बाइक में लौट रहे थे। रास्ते मे...
दिल्ली के रामलीला से आज विपक्ष पर गरजेंगे पीएम मोदी..

दिल्ली के रामलीला से आज विपक्ष पर गरजेंगे पीएम मोदी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में आज रविवार को धन्यवाद रैली होने जा रही है। बताते हैं कि भाजपा ने दिल्ली की 1734 अवैध कालोनियों को नियमित किए जाने पर प्रधानमंत्री की यह धन्यवाद रैली का आयोजन किया है। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी बिगुल फूंकेगी। बताया जाता है कि दिल्ली में अवैध कालोनियों को नियमित करने से लगभग 40 लाख लोगों को मालिकाना हक मिलेगा। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल फूंकेगी बीजेपी ऐसे में भाजपा इस मुद्दे का फायदा लेने का मौका नहीं छोड़ना चाहती है। खासकर तब, जबकि जल्द ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हों। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिये ही प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष को एनआरसी और सीसीए पर भी जवाब दे सकते हैं। उधर, रैली की तैयारियों के मद्देनजर रामलीला मैदान में सुरक्षा के बंदोवस्त काफी कड़े कर द...
यूपी में हिंसा में मरने वालों की संख्या 17 हुई, सैंकड़ों गिरफ्तार-हजारों पर मुकदमा

यूपी में हिंसा में मरने वालों की संख्या 17 हुई, सैंकड़ों गिरफ्तार-हजारों पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कुछ जगहों पर शनिवार को भी हिंसा और प्रदर्शन हुए। शनिवार को कानपुर और रामपुर दोनों जगहों पर हिंसा की खबरें सामने आईं। रामपुर में जहां हिंसक प्रदर्शनों के दौरान एक उपद्रवी मारा गया, वहीं पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल होने की खबर है। इसी तरह कानपुर में उपद्रवियों ने एक पुलिस चौकी में वाहनों को आग लगाई। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैंकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं हजारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कई जिलों में इंटरनेट सेवा सोमवार दोपहर तक के लिए बंद है। कई जगहों पर हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, डीजीपी कार्यालय ने 15 लोगों के मरने की पुष्टि की है। रामपुर और कानपुर में हिंसा की खबरें इसी तरह अमरोहा, संभल, मुजफ्फरनगर और फिरोजाबाद में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। साथ ही पथराव की भी खबरें आई हैं। बताया जाता है कि...
यूपी में बेकाबू उपद्रवी, पुलिस पर पत्थर-बम और गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में 13 मरे

यूपी में बेकाबू उपद्रवी, पुलिस पर पत्थर-बम और गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में 13 मरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद यूपी के कई जिलों और शहरों में हिंसा भड़क गई। भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी के साथ ही पेट्रोल बम और तेजाब जैसी चीजों से हमला किया। कई मौकों पर बेकाबू उपद्रवियों के आगे पुलिस को भी सब्र से काम लेना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज करके स्थिति को संभाला भी। इस हिंसा में यूपी में कुल 13 उपद्रवियों की मौत होने की जानकारी है। यूपी के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने जानकारी दी है। उधर, शनिवार को कानपुर में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। नवीम मार्केट में अफवाह के चलते एक बार तो भगदड़ की स्थिति बनते-बनते बनी। वहीं बाबूपुरवा में पुलिस सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दी गई है। मेरठ में 4 तथा कानपुर, बिजनौर और संभल में 2-2 मरे वहीं मेरठ में 4, कानपुर, बिजनौर और संभल में 2-2 तथा मुजफ्फरनगर, वारा...
नहीं रहीं आजाद हिंद फौज की लेफ्टीनेंट मानवती आर्या, कानपुर में निधन

नहीं रहीं आजाद हिंद फौज की लेफ्टीनेंट मानवती आर्या, कानपुर में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मानवती आर्या का शुक्रवार को 99 साल की उम्र में निधन हो गया। बताते चलें कि स्वर्गीय मानवती आर्या नेताजी सुभाष चंद बोस की आजाद हिंद फौज (आईएनए) में रही थीं। वह रानी लक्ष्मीबाई वूमेन विंग की लेफ़्टनेंट के तौर पर काम कर चुकी थीं। वे अपने नेत्र और शरीर दान कर चुकी थीं, इसलिए उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज को सौंपा जाएगा। 1020 में स्व. मानवती का जन्म तत्कालीन वर्मा (म्यानमार) के मैक्टिला शहर में हुआ था। वर्मा म्यानमार में हुआ था जन्म बताया जाता है कि मानवती आर्या के पिता वर्मा (म्यानमार) में डाक विभाग में नौकरी करते थे। बाद में जब 1935 में वर्मा, भारत से अलग हो गया तो वे परिवार के साथ भारत आ गए थे। हालांकि, वह मूलरूप से फैजाबाद के टांडा शहर की रहने वाली थीं, लेकिन 1948 में परिवार के साथ कानपुर आ गई थीं। यहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार केसी आर्या से...