Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

Lockdown में Actress आकांक्षा पुरी, हाथ में ग्लास लेकर डांस करती आईं नजर

Lockdown में Actress आकांक्षा पुरी, हाथ में ग्लास लेकर डांस करती आईं नजर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः टीवी एक्ट्रेस आकांक्षी पुरी की मस्ती की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने लुक और बोल्ड फोटोज को लेकर आकांशा हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। अब दोबारा उनकी एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। ट्वीटर पर शेयर किया वीडियो ट्वीटर पर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में ग्लास लेकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ खुद आकांक्षा ने कैप्शन लिखा है कि लाकडाउन के बाद मैं... इंजाय करती दिख रहीं आकांक्षा इस वीडियो में आकांक्षा जमकर इंजाय करती दिखाई दे रही हैं। बोल्ड अदाओं वाली आकांक्षा खबरों में खूब छाई रहती हैं। वह अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। खासकर बिगबास-13 के सबसे चर्चित कंटेंस्ट पारस छाबड़ा से अपने रिलेशन को लेकर भी। बहरहाल इस बार आकांक्षा पुरी अपने वीडियो को लेकर चर्चा में हैं...
बांदा के लिए अच्छी खबर, दूसरे कोरोना वायरस संक्रमित की रिपोर्ट भी निगेटिव

बांदा के लिए अच्छी खबर, दूसरे कोरोना वायरस संक्रमित की रिपोर्ट भी निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के लिए गुरुवार को एक अच्छी और राहत देने वाली खबर मिली है। कुछ दिन पहले जिले में मिले दो कोरोना पाॅजिटिव जमातियों की अब रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। इनमें से एक शहर के गुलरनाका मुहल्ला निवासी साजिद अली है जिसकी रिपोर्ट कल ही निगेटिव आ गई थी। वहीं आज गुरुवार को दूसरे जमाती बांदा के बिसंडा के रहने वाले अनवर अली की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि साजिद अली पहली रिपोर्ट में कोरोना पाॅजिटिव आया था। उसकी दूसरी ओर तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। साजिद की तीसरी और अनवर की दूसरी रिपोर्ट आई सीएमओ ने बताया कि इसी तरह दूसरे कोरोना पाॅजिटिव बिसंडा के शिव गांव निवासी अनवर अली की भी पहली रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। अब उसकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, अभी दोनों को कुछ और दिन क्वारंटाइन ही रखा जाएगा। ...
कोरोना पर भारी कर्मठताः बांदा में DIG के साथ कमिश्नर, गांव-गांव और डगर-डगर

कोरोना पर भारी कर्मठताः बांदा में DIG के साथ कमिश्नर, गांव-गांव और डगर-डगर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल में दो उच्चाधिकारियों की कर्मठता जबरदस्त ढंग से कोरोना वायरस के संकट को टक्कर दे रही है। यह शायद पहला मौका है जब मंडल के दो बड़े आला अधिकारी खुद जिलों और गांवों की डगर-डगर जाकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इतना ही नहीं जरुरतमंदों को खुद अपने हाथों से अनाज भी बांट रहे हैं और उनको कोरोना संकट से निपटने के लिए एहतियात बरतने के तौर-तरीके भी बता रहे हैं। दोनों उच्चाधिकारी डीआईजी दीपक कुमार और आयुक्त गौरव दयाल देश और समाज के प्रति बुंदेलखंड के नागरिकों को जिम्मेदारियों का एहसास भी करा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि उच्चाधिकारियों के दौरे और निरीक्षण सिर्फ मुख्यालयों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में खुद जाकर जमीनी हकीकत देख रहे हैं। शिव गांव पहुंच देखीं व्यवस्थाएं डीआईजी और आयुक्त ने बुधवार को बांदा के उसी शिव गांव का दौरा किया जहां दूसरा कोरोन...
लखनऊ केजीएमयू (KGMU) हास्पिटल में आग लगी, मरीज दूसरे वार्ड में शिफ्ट

लखनऊ केजीएमयू (KGMU) हास्पिटल में आग लगी, मरीज दूसरे वार्ड में शिफ्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के केजीएमयू हास्पिटल के ट्रामा सेंटर में बुधवार देर रात आग लग गई। दूसरी मंजिल पर लगी इस आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही मेडिकल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। बताते हैं कि आग सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फायर ब्रिगेड की 4-5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। माना जा रहा है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। ट्रामा सेंटर के दूसरे फ्लोर पर लगी आग बताया जाता है कि यह आग केजीएमयू की दूसरी मंजिल पर बने मेडिसिन विभाग में लगी है। इससे पूरे फ्लोर पर धु्ंआ ही धुआं भर गया। समय रहते हरकत में आए विभाग के कर्मचारियों व गार्डों ने मरीजों को बाहर निकाला। उनको दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में एसजीपीजीआई (SGPGI) की नर्स ने लगाई फांसी यूपी अग्निशमक सेवा के डीजी राजकुम...
बांदाः गिरवां इंस्पेक्टर की सूझबूझ से वृद्धा के हत्यारे तक पहुंची पुलिस, DIG ने सराहा

बांदाः गिरवां इंस्पेक्टर की सूझबूझ से वृद्धा के हत्यारे तक पहुंची पुलिस, DIG ने सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संक्रमण से जनता को बचाने के लिए जूझ रही बांदा पुलिस अपने कर्तव्य निर्वहन में भी अव्वल है। गिरवां कोतवाली प्रभारी शशि पांडे की सूझबूझ से एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा हुआ है जिसे सामान्य मौत समझा जा रहा था। हत्याकांड की भनक तक आसपास के लोगों को नहीं लगी। अक्सर ऐसे हत्या के मामले पुलिस की फाइलों में दबकर रह जाते हैं। डीआईजी दीपक कुमार ने काम की सराहना की इस खुलासे पर डीआईजी दीपक कुमार ने गिरवां पुलिस की प्रशंसा की है। डीआईजी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच भी गिरवां कोतवाली प्रभारी शशि पांडे ने ईमानदारी और लगन से काम किया है। उनका कार्य सराहनीय है। 3 दिन पूर्व घर में मिला था अकेली वृद्धा का शव बताया जाता है कि गिरवां के गांव बहोरवापुरवा निवासी अंजनी देवी (75) अपने घर में अकेली रहती थीं। उनकी बेटी कुसमा की शादी बांदा के ही तिंदवारी कस्बे में हुई है। इकलौता बेटा राजस...
कोरोना लाॅकडाउनः दूसरी बीवी से मिलने को मांगा पास, पुलिस बोली- एक से ही चलाओ काम

कोरोना लाॅकडाउनः दूसरी बीवी से मिलने को मांगा पास, पुलिस बोली- एक से ही चलाओ काम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश हो या विदेश, सिरफिरों की कहीं कमी नहीं है। कोरोना संकट के बीच लाॅकडाउन में ऐसे सिरफिरे नए-नए रूप में सामने आ रहे हैं। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। एक जनाब ने पुलिस को फोन करके अपनी दूसरी बीवी के पास जाने के पास परमिट मांगा। यह घटनाक्रम सऊदी अरब का है। बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सऊदी अरब में अबतक कोरोना संक्रमण के 2700 से ज्यादा मामला सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं 41 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इतना ही नहीं बचाव के लिए वहां की सरकार ने लाॅकडाउन कर रखा है। हंसाने वाले सवाल आ रहे सामने ऐसे में दुबई पुलिस के पास एक बड़ा ही हंसाने वाला सवाल सामने आया है जिसे सुनकर सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ ही जाएगी। दरअसल, वहां की पुलिस के पास एक काल आई, जिसमें कालर ने कहा कि उसे अपनी दूसरी बीवी के पास जाना है और पास परमिट की जरुरत है। बताते हैं कि...
बड़ी खबरः यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जिलों के हॉट स्पॉट आज रात 12 बजे से सील

बड़ी खबरः यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जिलों के हॉट स्पॉट आज रात 12 बजे से सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के ज्यादा संक्रमित जिलों को बुधवार यानी आज रात 12 बजे से 13 अप्रैल तक सील करने का निर्णय लिया है। इन जिलों के उन इलाकों के लोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी, जहां पर ज्यादा संक्रमित लोग हैं। इसके बाद कोई भी बाहर नहीं निकल सकेगा। प्रदेश के इन 15 जिलों के हॉट स्‍पॉट इलाकों को सील किया जाएगा। अब बिना मास्क घर से नहीं निकल सकेंगे सील करने की यह प्रक्रिया आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में कोई भी 30 अप्रैल तक बिना मास्क घर से नहीं निकल सकेगा। सभी को 3 लेयर के मास्क लगाना जरूरी होगा। वरना मास्क न लगाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आज रात से चार दिन के लिए सील होंगे किसी वाहन को जिलों में बिना पास के इंट्री नहीं मिलेगी। सरकार का यह आदेश आज रात...
लाॅकडाउनः बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 15वें दिन कराया भोजन-राशन वितरण

लाॅकडाउनः बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 15वें दिन कराया भोजन-राशन वितरण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन के बीच बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के रोटी बैंक से गरीबों को लंच पैकेट का वितरण जारी है। कंट्रोलरूम पर आने वाले फोन काल के साथ ही कुछ गरीब बस्तियों में भी खाना पहुंचाया जा रहा है। आज बुधवार को 15वें दिन लगातार असहायों और गरीबों के बीच लंच पैकेट के साथ-साथ राशन भी बांटा गया। विधायक द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र में किसी को भूखा नहीं सोने देंगे। महुआ गांव में खुद विधायक जुटे हर हाल में गरीबों और जरुरतमंदों तक भोजन पहुंचाएंगे। अगर कोई जरुरतमंद ऐसा है जिस तक भोजन नहीं पहुंच पा रहा है तो उनके कार्यालय पर फोन करके खाना या राशन मंगा सकता है। शहरी क्षेत्र में जुटे पार्टी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र में लंच पैकेट वितरण करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि इस वक्त भी सभी उनके साथ हैं। वहीं सदर विधानसभा क्षेत्र के महुआ गां...
कन्नौज में सांसद समेत चार पर मुकदमा, तहसीलदार की पिटाई का मामला

कन्नौज में सांसद समेत चार पर मुकदमा, तहसीलदार की पिटाई का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कन्नौज में सदर तहसीलदार से हुई मारपीट मामले में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक समेत उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। तहसीलदार ने मंगलवार रात को सदर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। मामला सांसद से जुड़ा होने के कारण उच्चाधिकारियों ने भी संज्ञान लिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सांसद समेत चार नेताओं और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहसीलदार की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। घटना की सभी ने की थी निंदा बताते हैं कि सांसद के अलावा मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, उनके समर्थक सौरभ कटियार, शिवेंद्र सिंह के खिलाफ नामजद तथा 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि तहसीलदार की तहरीर पर 147, 332, 353, 504, 506, 452, 269, 270, 188 के अलावा एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चलें कि मंगलवार दोपहर ...
बांदाः मुख्यमंत्री राहत कोष में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 1 करोड़ दिए

बांदाः मुख्यमंत्री राहत कोष में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 1 करोड़ दिए

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आज अपनी निधि से 1 करोड़ रुपए तथा एक माह का वेतन दिया। इस संबंध में सदर विधायक ने सीडीओ और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में जब भी जरूरत होगी, वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश और प्रदेश को कोरोना से बचाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रहे हैं। गरीबों तक भोजन के लिए अपील भी सदर विधायक ने कहा कि हम सभी को मुख्यमंत्री योगी से प्रेरणा लेते हुए इस काम में हाथ बंटाना चाहिए, तभी कोरोना को हरा सकेंगे। सदर विधायक ने अपनी अपील दोहराते हुए कहा कि लाकडाउन के बीच अगर कोई भूखा है और उसके बारे में किसी को जानकारी है तो कृप्या उनके कंट्रोल रूम को जानकारी देते हुए सूचित करें। ताकि जरुरतमंद तक खाना पहुंचाया जा सक...