Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

Covid-19: कन्नौज में 9 और कानपुर में 21 संक्रमित मिले, संख्या 579

Covid-19: कन्नौज में 9 और कानपुर में 21 संक्रमित मिले, संख्या 579

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर और आसपास के जिलों में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आज बुधवार सुबह कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की लैब की जांच रिपोर्ट में कुल 21 कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। इनको मिलाकर जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव कुल केस की संख्या 579 हो गई है। इनमें से 20 की मौत हो चुकी है जबकि 340 संक्रमित लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब 219 कोरोना एक्टिव केस हैं। आसपास के जिलों में बढ़ रही संख्या इसी क्रम में आसपास के जिलों की बात करें तो कन्नौज में बुधवार को 9 पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें छिबरामऊ के पांच, कन्नौज ब्लाक के 3, उमर्दा ब्लाक का एक संक्रमित है। बताया जा रहा है कि ये सभी दिल्ली ले लौटकर अपने घरों को पहुंचे हैं। इसके साथ ही कन्नौज में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 112 पहुंच चुकी है। इनमें एक्टिव केस 64 हैं और 48 ठीक होकर लौट चुके हैं। ब...
यूपी की योगी सरकार ने गोकशी पर सख्त किया कानून

यूपी की योगी सरकार ने गोकशी पर सख्त किया कानून

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोकशी के कानून को और सख्त बना दिया है। अब गोकशी करने वालों की सजा पहले से ज्यादा होगी। वहीं गोवंश को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को भी दंड मिलेगा। गोकशी के लिए जहां अधिकतम 10 साल की सजा होगी, वहीं गोवंश को चोट पहुंचाने वाले लोगों को 1 से 7 साल की सजा का प्रावधान है। सरकार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की और फिर गोवध निवारण संशोधन अध्यादेश 2020 को मंजूरी दी। ज्यादा प्रभावी बनाने को संशोधन इस मामले में सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि शीघ्र कार्रवाई के मद्देनजर अध्यादेश को पारित करने का फैसला किया गया है। कहा कि इस कानून को सख्त बनाने का उद्देश्य है कि यूपी गोवध निवारण अधिनियम 1955 को और अधिक असरदार बनाया जाए। साथ ही इसके जरिए गोकशी को पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना है। बताते हैं कि गोकशी में ...
राजधानी लखनऊ में पूर्व एमएलसी के गनर ने गार्ड को गोली मारी

राजधानी लखनऊ में पूर्व एमएलसी के गनर ने गार्ड को गोली मारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आज मंगलवार रात एक पूर्व एमएलसी के गनर ने एक गार्ड आपसी विवाद में गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में गार्ड को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं गनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके का है। लाॅकडाउन में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज जा जा रहा है। पिस्टल देखने को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है कि कृष्णानगर थाना क्षेत्र में पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू के गनर धर्मेंद्र कश्यप की सिक्योरिटी गार्ड श्रवण से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों मारपीट और एक-दूसरे की जान लेने पर अमादा हो गए। ये भी पढ़ेंः यूपी में रविवार को फूट...
सीतापुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र की गोली मारकर हत्या

सीतापुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में एक बैंक मित्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिले के महोली थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात मंगलवार देर शाम को हुई। लोगों को कार स्टार्ट हालत में खड़ी मिली और उसकी डिग्गी भी खुली थी। रराहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है कि हत्यारों की तलाश की जा रही है। देर शाम महोली थाना क्षेत्र में वारदात बताया जाता है कि महोली थाना क्षेत्र में महसुनियागंज के रहने वाले उमेश गुप्ता पुत्र रामप्रसाद गुप्ता इलाहाबाद बैंक में बैंक मित्र थे। बताते हैं कि वह क्षेत्र के हरदासपुर में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। आज शाम वह करीब साढ़े 4 बजे चमारबाग की ओर कार से लौट रहे थे। ये भी पढ़ेंः सीतापुर में दिनदहाड़े बेटे ने बाप का गला काटा, पैसा बना वजह इ...
बांदा से बड़ी खबरः 4 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, कुल 30 हुए

बांदा से बड़ी खबरः 4 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, कुल 30 हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से मंगलवार को एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। जिले में बीते एक सप्ताह तक राहत रहने के बाद 4 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इससे जिले के प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने भी इलाके को सील कर दिया है। हालांकि, इन सभी की आईसुलेट करके उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 30 हो गई है। हालांकि, इनमें से 24 मरीज ठीक होकर लौट चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 6 रह गई है। इस बात की जानकारी मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने दी है। औगासी, नंदवारा और नरैनी में मिले संक्रमित बताया जाता है कि चारों नए मरीज बबेरू के औगासी, नरैनी के नंदवारा और अतर्रा कस्बे तथा मवई के रहने वाले हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंगलवार शाम को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि जो सैंपुल जांच को भेजे गए थे। उनमें से 4 पाॅजिटि...
बांदा में हाईटेंशन तार छूते ही युवक ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

बांदा में हाईटेंशन तार छूते ही युवक ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की हाइटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। बताते हैं कि खेत से हरा बांस काटकर घर लाते समय वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बांस का एक सिरा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, आसपास के लोग युवक को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर बबेरू के इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खेत से हरा बांस लेकर घर जा रहा था किशोर बताया जाता है कि कस्बे के कमासिन रोड में बनतलवा इलाके में रहने वाले राजकुमार (18) पुत्र हरीमोहन मंगलवार दोपहर अपने खेतों की तरफ गए थे। वहां से लौटकर खेत पर लगा हरा बांस काटा और लेकर घर आने लगे। रास्ते में बांस ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। ये भी पढ़ेंः बांद...
8वीं के छात्र ने प्रिंसिपल से मांगी 5 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

8वीं के छात्र ने प्रिंसिपल से मांगी 5 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 8वीं कक्षा के एक छात्र ने फोन करके स्कूल के प्रिंसिपल से 5 लाख रुपए रंगदारी मांगी। इतना ही नहीं 24 घंटे में मांग पूरी न होने पर 13 साल के इस छात्र ने प्रिंसिपल को पूरे परिवार के साथ खत्म करने की धमकी भी दे डाली। घटना से प्रिंसिपल और उनका परिवार बुरी तरह से दहशत में आ गए। हालांकि, प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। छात्र और प्रिंसिपल एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच संबंध भी अच्छे हैं। पूरा मामला मैनपुरी जिले के एक कस्बे का है। बताया जा रहा है कि छात्र ने यह कारनामा शौक पूरे करने के लिए किया। प्रोफेशनल अपराधी की तरह किया काम बताया जाता है कि मैनपुरी जिले के बरनाहल कस्बे में रहने वाले ब्रजकिशोर शर्मा वर्णी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के पद ...
कानपुर में छत पर सो रहे स्क्रैप कारोबारी की गला रेतकर हत्या

कानपुर में छत पर सो रहे स्क्रैप कारोबारी की गला रेतकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः रात में खाना खाकर रोज की तरह छत पर सोने गए शख्स का आज मंगलवार सुबह परिवार के लोगों को खून से लतपत बिस्तर पर पड़ा शव मिला। मृतक स्क्रैप कारोबारी था। हत्याकांड की यह वारदात बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा इलाके में हुई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। डागस्कवायड और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा में हुई घटना बताया जाता है कि मुंशीपुरवा के रहने वाले 45 साल के अशरफ परिवार में बेटे इरफान (17) और बेटी मुस्कान (19) के साथ रहते थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि बीती रात वह खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। आज सुबह देर तक नीचे नहीं उतरे तो बेटा उनको बुलाने गया। वहां पिता का खून से लतपत शव देखकर उसकी चीख निकल गई। बच्चों का रोना-पीटना सुनकर पा...
मुरादाबाद में पहली पत्नी ने सौतन को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ चार गोलियां मारीं

मुरादाबाद में पहली पत्नी ने सौतन को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ चार गोलियां मारीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबादः शहर के सिविल लाइंस में स्थित विद्या नगर में सोमवार देर शाम एक महिला ने अपनी सौतन की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। एक के बाद एक महिला ने पांच गोलियां मारीं। गोलियों की आवाज सुनकर वहां हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पिस्टल के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया है। देर रात तक आरोपी महिला से पूछताछ पुलिस देर रात तक आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला का पति ट्रांसपोर्टर था और उसने दूसरी शादी कर रखी थी। बताया जाता है कि सिविल लाइंस इलाके के मऊ गांव का रहने वाला मो जफर एक ट्रांसपोर्टर है। उसने करीब 18 साल पहले शबाना नाम की महिला से शादी हुई थी। ये भी पढ़ेंः अमरोहा के मंडी धनौरा में कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, कुवैत से लौटा था कारपेंटर दोनों के पांच बच्चे थे और परिवार हंसी-खुशी रह रहा था। बताते हैं कि पांच सा...
यूपी में हर जिला अस्पताल में लगी ट्रू नेट मशीन, अब एक घंटे में कोरोना जांच रिपोर्ट

यूपी में हर जिला अस्पताल में लगी ट्रू नेट मशीन, अब एक घंटे में कोरोना जांच रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज सोमवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के सभी जिलों के जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन लग गई हैं। अब सिर्फ एक घंटे में यह पता चल जाएगा कि जांच होने वाला व्यक्ति कोरोना निगेटिव है। इसके लिए लंबा इतंजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह मशीन उन लोगों के लिए लगाई गई है जो दूसरी बीमारियों से ग्रसित हैं और आपरेशन कराना चाहते हैं। बता दें कि इससे दूसरे मरीजों को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि इस जांच के लिए न सिर्फ उनको लंबा इंतजार करना पड़ता था, बल्कि प्राइवेट जांच कराने पर ज्यादा पैसा भी खर्च करना पड़ता था। रोजाना 15000 टेस्ट, अब और बढ़ाने की तैयारी मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रतिदिन 15,000 टेस्ट हो रहे हैं, अब इसे और बढ़ाने की तैयारी चल रही है। बताया कि अबतक 4 लाख कोरोना सैंपुल की जांच हो चुकी है। कहा कि राज्य में 4 करोड़ से ज्यादा लोगों की ...