Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

Covid-19 : कोरोना से यूपी कैडर के IAS सुशील कुमार मौर्य का SGPGI में निधन

Covid-19 : कोरोना से यूपी कैडर के IAS सुशील कुमार मौर्य का SGPGI में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में जानलेवा हो चुके कोरोना से मौत के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। आज सोमवार को कोरोना की चपेट में आए उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार मौर्य (53) का संजय गांधी पीजीआई में निधन हो गया। बताते हैं कि आज सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह यूपी सरकार के प्रशासनिक अधिकारी थे। दरअसल, भाषा विभाग में विशेष सचिव के पद कार्यरत श्री मौर्य यूपी सरकार के प्रशासनिक अफसर थे। वह बस्ती के जिलाधिकारी भी रह चुके थे। 27 अगस्त से एसजीपीजीआई में थे भर्ती बताया जाता है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद सुशील कुमार मौर्य को 27 अगस्त को लखनऊ संजय गांधी पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इसके बाद उनको कोविड हास्पिटल के आईसीयू में रखा गया। ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन वह 2010 में पीसीएस अध...
UP Big News : युवक की हत्या कर भागा बदमाश बाइक से गिरा, भीड़ ने पीटकर मारा

UP Big News : युवक की हत्या कर भागा बदमाश बाइक से गिरा, भीड़ ने पीटकर मारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : आज सोमवार सुबह घर के दरवाजे पर बैठे एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को अंजाम देकर भागते समय एक बदमाश बाइक अनियंत्रित होने के कारण नीचे गिर गया। लोगों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। बदमाश ने हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भागने की कोशिश की। भीड़ ने ईंट-पत्थर मारे। इससे वह घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामला कुशीनगर जिले का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया बताया जाता है कि तरयासुजान थाने के गांव रामपुर बंगरा में आज सुबह गांव के सुधीर उर्फ गुड्डू सिंह (30) घर के दरवाजे पर बैठकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इसी बीच वहां बाइक से दो बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने उनसे किसी का पता पूछा। ये भी पढ़ें : UP की बड़ी खबर : गुस्साई भीड़ के पथराव में ASP समेत 4 पुलिस कर्मी घायल सुधर कुछ समझ पाते त...
Update : पोस्टमार्टम रिपोर्ट – हार्टअटैक निकली पूर्व विधायक मुन्ना मिश्रा की मौत की वजह, चोट के निशान नहीं

Update : पोस्टमार्टम रिपोर्ट – हार्टअटैक निकली पूर्व विधायक मुन्ना मिश्रा की मौत की वजह, चोट के निशान नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी : जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में त्रिकौलिया पढ़वा में जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान 3 बार के पूर्व विधायक रहे निवेंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत हो गई। परिवार का आरोप था कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। हालांकि, देर रात 3 डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। देर रात तक चले इस पोस्टमार्टम में मौत की वजह पूर्व विधायक को दिल का दौरा पड़ना आया है। परिजनों का था पिटाई से मौत का आरोप डाक्टरों का कहना है कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि उनके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। हालांकि, उनके बेटे का पिटाई के बाद इलाज चल रहा है। बताते चलें कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इनमें एक पक्ष पलिया का था। वहीं दूसरा निवेंद्र मिश्रा वाला पक्ष था। कब्जेदारी के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पूर्व विधायक की भी दूस...
बांदा में खिलाड़ियों ने गुरुओं को केक खिलाकर किया सम्मानित

बांदा में खिलाड़ियों ने गुरुओं को केक खिलाकर किया सम्मानित

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जीवन को अंधेरे से उजाले में ले जाने वाले गुरु प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक आदर्श गुरु के रूप में मिलते हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर खिलाड़ियों के अपने कोचों का सम्मान किया। गुरु-शिष्य की परंपरा को किया साकार एक और सीनियर खिलाड़ियों ने अपने कोच वासिफ जमा खान का सम्मान किया। वहीं जूनियर खिलाड़ियों ने अपने गुरु जीतू यादव का सम्मान किया। दोनों ही गुरुओं ने केक काटकर शिक्षक दिवस में अपने शिष्यों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बांदा प्रीमियर लीग के सचिव महेश साहिल, सीनियर खिलाड़ी सुदीप पांडे, गोलू चंदेल, सूर्यांशु, मनीष, हर्षित यादव, वैभव त्रिवेदी, अमन, सूरज सक्सैना, शरद त्रिपाठी समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने दोनों कोच का सम्मान करने के बाद उनसे आशीर्वाद लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ये भी पढ़ें : बांदा जेल के क्वारंटीन बैरिक में भर्ती करोना संक्रमित हत्...
कानपुर डीएम ने कांशीराम अस्पताल में कोरोना से 1 दिन में 5 मौतों पर बैठाई जांच और भी..

कानपुर डीएम ने कांशीराम अस्पताल में कोरोना से 1 दिन में 5 मौतों पर बैठाई जांच और भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी में स्थित कांशीराम अस्पताल में बीते शनिवार को 5 मौतों के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम आलोक तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। अस्पताल में लापरवाही की शिकायतों और एक दिन में 5 मौतों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी नियुक्त की है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 3 सदस्यीय टीम 12 घंटे में सौंपेगी जांच बताया जाता है कि बीते शनिवार को कांशीराम अस्पताल के ICU में भर्ती 5 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। मामला काफी चर्चित रहा था। इसी मामले के बाद जिलाधिकारी आलोक तिवारी अस्पताल पहुंचे। ये भी पढ़ें : कानपुर : पुलिस को खास आदेश, गैंगस्टर के कार्यक्रमों में न जाएं – न बुलाएं उन्होंने सीएमओ, एडी हेल्थ, सीएमएस और अस्पताल के डाक्टरों संग बैठक की। साथ ही अस्पताल का निरीक्षण भी किया। डीएम ने कहा कि ए...
बांदा जेल के क्वारंटीन बैरिक में भर्ती करोना संक्रमित हत्यारोपी बंदी की मौत

बांदा जेल के क्वारंटीन बैरिक में भर्ती करोना संक्रमित हत्यारोपी बंदी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना की भयावह होती स्थिति के बीच आज रविवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। एक गैरइरादतन हत्यारोपी की जेल के क्वारंटीन बैरिक में मौत हो गई। इससे जेल में हड़कंप मच गया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी ली। बताते हैं कि बीती 1 सितंबर को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में इस बंदी की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटव आई थी। रात में हुआ मेडिकल कालेज रेफर उसे जेल में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इसी बीच रात में उसकी तबियत बिगड़ गई। जेल अधिकारियों ने उसे डाक्टर की सलाह पर बांदा राजकीय मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेज दिया। ये भी पढ़ें : Covid-19 : बांदा की सबसे बड़ी खबर, एक साथ 96 पाॅजिटव मिले, 54 जेल के कैदी वहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। देर रात उसने दम तोड़ दिया। बताते हैं मृतक बंदी जिले के पैलानी का रहने वाला था। वह 8 अगस्त को बांदा जेल आया था। उधर, मेडिकल कालेज...
Big News : बांदा राज्यसभा सांसद की फेक Facebook आईडी बनाकर रुपए मांगे-धमकाया, जांच शुरू

Big News : बांदा राज्यसभा सांसद की फेक Facebook आईडी बनाकर रुपए मांगे-धमकाया, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर पैसे मांगने का गड़बड़झाला तेजी से फैल रहै। अब इसका शिकाकर बांदा से राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद हुए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत बांदा पुलिस से की है। पुलिस ने एकाउंट की डिटेल्स खंगालनी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं बताते हैं कि फ्राड करने वाला आरोपी फोन करके भी रुपए मांग रहा है, साथ ही धमकियां भी दे रहा है। अब पूरे मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। पैसे मांगने के साथ धमकियां भी बताया जाता है कि राज्यसभा सांसद निषाद ने बांदा पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर शिकायत की है कि उनकी फर्जी आईडी बनाकर कुछ लोग फ्राड कर रहे हैं। आरोपी उनके साथ जुड़े लोगों से रुपए मांग रहे हैं। साथ ही फोन करके धमकियां भी दे रहे हैं। ये भी पढ़ें : Covid-19 : बांदा की सबसे बड़ी खबर, एक साथ 96 पाॅजिटव मिले, 54 जेल के कैदी ऐसे में सासंद ने साइबर क्राइम के तहत कार्र...
बांदा पुलिस का गुडवर्क, जिले में 2 टाॅप-10 अपराधी गिरफ्तार

बांदा पुलिस का गुडवर्क, जिले में 2 टाॅप-10 अपराधी गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा के निर्देशन में जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने टाॅप-10 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस क्रम में गिरवां थाना पुलिस और पैलानी पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से अवैध तमंचे भी बरामद किए हैं। जेल भेजे जा रहे अपराधी बताया जाता है कि गिरवां पुलिस ने टाॅप-10 अपराधी रामशरण मिश्रा निवासी सिवढ़ा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। इसी तरह पैलानी थाना पुलिस ने अभियुक्त रोहित उर्फ दद्दा तिवारी निवासी बिसंडा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त बिसंडा पुलिस का टाॅप-10 अपराधी बताया जाता है। दोनों को पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज रही है। ये भी पढ़ें : बांदा SP अचानक पहुंचे का देहात कोतवाली, औचक निरीक्षण से हड़कंप ...
Covid-19 : बांदा की सबसे बड़ी खबर, एक साथ 96 पाॅजिटव मिले, 54 जेल के कैदी

Covid-19 : बांदा की सबसे बड़ी खबर, एक साथ 96 पाॅजिटव मिले, 54 जेल के कैदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को जिले में कोरोना का बड़ा बम फूटा है जिसने सभी पुराने रिकार्ड तोड़ डाले हैं। एक साथ जिले में 96 कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इनमें से 54 अकेले जिला कारागार के बंदी हैं। साथ ही चित्रकूट के भी कुछ मरीज शामिल हैं। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल की ओर से जारी रिपोर्ट में 96 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। बांदा में कुल संक्रमितों की संख्या 1048 पहुंची अब बांदा में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 1048 हो गई है। साथ ही एक्टिव केस 631 बताए जा रहे हैं। उधर, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए अपने प्रयास और ज्यादा तेज कर दिए हैं। बताते चलें कि हाल ही में बांदा में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शहरी क्षेत्र और ग्रामीण दोनों में केस मिले बताया जाता है कि मंडलायुक्त गौरव दयाल द्व...
बांदा में दर्दनाक हादसे में ससुर-दामाद की मौत, 5 महीने पहले जुड़ा था रिश्ता

बांदा में दर्दनाक हादसे में ससुर-दामाद की मौत, 5 महीने पहले जुड़ा था रिश्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक स्कूटी खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे स्कूटी सवार ससुर और दामाद की मौत हो गई। बताते हैं कि दामाद ने अतर्रा स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। वहीं ससुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, वहां डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर कानपुर जा रहे थे। रास्ते में उनकी भी सांसें थम गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों ही परिवारों के लिए ससुर-दामादा की मौत ने वज्रपात का काम किया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अतर्रा से लौटते वक्त हादसा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव निवासी सुनील (40) पुत्र बाबूलाल अपने दामाद अभिराम मिश्र (27) पुत्र संतोष मिश्रा निवासी महुआ (गिरवां) के साथ शुक्रवार रात अतर्रा से स्कूटी से छिबांव गांव जा ...