Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

यूपी में आठ लोकसभा सीटों पर 59.77 प्रतिशत मतदान के साथ प्रथम चरण संपन्न

यूपी में आठ लोकसभा सीटों पर 59.77 प्रतिशत मतदान के साथ प्रथम चरण संपन्न

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव का पहला चरण गुरुवार लगभग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान 20 राज्यों में 91 सीटों पर मतदान हुआ। वहीं चुनाव आयोग ने मतदान के आंकड़ों को जारी कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार यूपी में उत्तर प्रदेश में 59.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बसपा कार्यकर्ताओं ने वोट देने से रोकने का आरोप लगाया है। बागपत में भी लगेे लिस्ट में नाम न होने के आरोप  वहीं बागपत में भी मुस्लिम और दलित मतदाताओं ने मतदाता सूची से अपने नाम गायब होने के आरोप लगाए हैं। यह शिकायतें बागपत कस्बे मुस्लिम बहुल इलाके माया कॉलोनी और मुग़लपुरा से संबंधित बताई जा रही हैं। हांलाकि इस दौरान कोई बड़ी गड़बड़ी सुनने को नहीं मिली है। बताते चलें कि सुबह 11 बजे तक पश्चिमी यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर 100 ईवीएम मशीनें खराब हो गई थीं जिनको बाद में बदला ...
..तो क्या लेजर गन के निशाने पर थे राहुल गांधी, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

..तो क्या लेजर गन के निशाने पर थे राहुल गांधी, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश में एक बेहद खतरनाक आशंकाभरी खबर सामने आ रही है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें अमेठी दौरे के दौरान राहुल गांधी के चेहरे पर लेजर प्वाइंट की लाइट दिखाई दी। उनके सिर और कनपटी के अलावा माथे पर भी यह लाइट नजर आई। यह वाक्या उस वक्त का है कि जब राहुल पत्रकारों से बातकर रहे थे। उधर, इस तरह का वीडियो सामने आने से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस ने लगाए आरोप, गृहमंत्रालय को लिखा पत्र  कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में आरोप लगाया है कि जब अमेठी से परचा भरने के बाद राहुल गांधी पत्रकारों से बात कर रहे थे, उसी दौरान बेहद कम समय में कम से कम 7 बार ऐसा हुआ कि राहुल के चेहरे पर लेजर दिखाई दी। देखा जा रहा है कि दो बार उनकी कनपटी पर लेजर लाइट पड़ी। बता दें कि इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। कहा, दो प्रधानमंत्रियों को खो चुकी है कांग्रेस पार्टी  कांग्रेस पा...
वोट डालने की बजाय तोड़ दी ईवीएम मशीन, उम्मीदवार हुआ गिरफ्तार, जानिए क्यों..?

वोट डालने की बजाय तोड़ दी ईवीएम मशीन, उम्मीदवार हुआ गिरफ्तार, जानिए क्यों..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः आंध्र प्रदेश में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब जनसेना पार्टी के एक उम्मीदवार ने मतदान के दौरान ईवीएम मशीन को उठाकर तोड़ डाला। हांलाकि बाद में पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। उस वक्त लोकसभा और विधानसभा के लिए मतदान चल रहा था। इस उम्मीदवार का नाम मधुसूदन गुप्ता बताया जा रहा है। आंध्र प्रदेश में हुई घटना  घटना आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले के गुंटाकल विधानसभा क्षेत्र की बताई जा रही है। उम्मीदवार ने पोलिंग बूथ में ईवीएम को उठाकर नीचे फेंक दिया। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उम्मीदवार मधुसूदन अपना वोट डालने गुट्टी में पोलिंग बूथ पर गए थे। वहां वह चुनाव कर्मचारियों पर किसी बात को लेकर गुस्सा हो गए। उनाक कहना था कि ईवीएम में संसदीय और विधानसभा सीट सही से नहीं दिख रही हैं। बताते चलें कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटों के लिए मतदान चल रहा ह...
पाकिस्तानी पायलेट ले रहे हैं राफेल उड़ाने की ट्रेनिंग, अभी सौदे में ही उलझा है भारत

पाकिस्तानी पायलेट ले रहे हैं राफेल उड़ाने की ट्रेनिंग, अभी सौदे में ही उलझा है भारत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यह खबर चौंकाने वाली है। भारत में राफेल सौदे को लेकर हाय-तौबा मची है और दूसरी ओर पाकिस्तान में उनके पायलेट राफेल फाइटर प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं जो कि भारत के लिए खतरे की घंटी है। हालांकि इस तरह की खबर के बारे में फिलहाल राफेल फाइटर प्लेन को बनाने वाली फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने इंकार किया है। वहीं इसका खुलासा एक स्वतंत्र वेबसाइट की ओर से किया गया है। एविएशन सेक्टर की खबरों पर केंद्रित एक स्वतंत्र वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार पाकिस्तानी पायलटों के पहले बैच को नवंबर 2017 में ट्रेनिंग दी गई थी। कतर एयरफोर्स दे रहा है ट्रेनिंग   खबरों को मानें तो कतर एयरफोर्स की ओर से एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान के पायलटों को राफेल फाइटर प्लेन को उड़ाने की ट्रेनिंग दी गई है। इसे फरवरी माह में ही कतर को सौंपा गया है। छपी खबर के मुताबिक कतर को पहला राफेल फाइटर...
बांदा शहर में मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने सल्फाज खाकर दी जान, किसान ने लगा ली फांसी

बांदा शहर में मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने सल्फाज खाकर दी जान, किसान ने लगा ली फांसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक युवक ने मां की डांट से नाराज होकर सल्फाज खा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह एक युवा किसान ने भी अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत     बताया जाता है बांदा शहर के कंचनपुरवा मुहल्ले के रहने वाले रामदास तिवारी के पुत्र राहुल (26) को उसकी मां ने किसी बात डांट दिया। इससे आहत होकर उसने बीती रात घर में सल्फास खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। देर रात उसने दम तोड़ दिया। किसान के परिजनों ने कर्ज बताया     वहीं दूसरी ओर जिले के मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम अरमार निवासी कुंजन सिंह के पुत्र अर्जुन (30) ने बीती ...
बांदा में गुरुवार को बेटे के साथ जा रही मां समेत दो लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत

बांदा में गुरुवार को बेटे के साथ जा रही मां समेत दो लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार की सुबह हादसों की बुरी खबर लेकर आई। दो अलग-अलग जगहों पर हादसों में बेटे के साथ बाइक से जा रहीं मां समेत दो लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। दोनों को पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया, लेकिन तबतक दोनों दम तोड़ चुके थे। इनमें से एक हादसा दो ट्रकों की टक्कर के दौरान हुआ, जबकि दूसरा ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक के उछलकर पलट जाने से हुआ। ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला की मौत  बताया जाता है कि जिले के जसपुरा कस्बा निवासी मुन्नी देवी (40) पत्नी स्व. हरिमोहन अपने छोटे बेटे रोहित (22) के साथ बाइक से बांदा आ रहीं थीं। बांदा से मां-बेटे को जारी गांव रिश्तेदारी में जाना था। इसी दौरान रास्ते में लामा गांव के पास बने ब्रेकर पर बाइक तेज रफ्तार होने के कारण उछलकर पलट गई। तेज रफ्तार बाइक इतनी तेजी से पलटी कि पीछे बैठीं मुन्नी देवी उछलकर मुंह के बल सड़क पर गिरीं और उन...
कैराना में 100 ईवीएम खराब, देश के 20 राज्यों में 91 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी..

कैराना में 100 ईवीएम खराब, देश के 20 राज्यों में 91 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण में देश के 20 राज्यों की 91 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसके साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान जारी है। लगभग 14 करोड़ मतदाता अपने मतों का उपयोग कर रहे हैं। पहले चरण में यूपी की 8 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें यूपी की कैराना, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर सीट शामिल है।  वहीं यूपी के कैराना लोकसभा सीट से खबर आ रही है कि वहां 100 से ज्यादा ईवीएम मशीनें खराब हो गई हैं जिनको बदला गया है। पहले चरण में इन प्रमुख नेताओं की किस्मत का होगा फैसला पहले चरण में नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री एवं जनरल (सेवानिवृत) वीके सिंह, रालोद के अजित सिंह व उनके बेटे जयंत चौधरी, केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, कांग्रेस की रेणुका चौधरी जैसे नेताओं की किस्...
‘टिकट नहीं तो दल नहीं’ की राजनीति में माहिर ‘बीड़ी किंग’ श्यामाचरण के पास न उपलब्धियां- न जनाधार, मात्र गठबंधन ही सहारा

‘टिकट नहीं तो दल नहीं’ की राजनीति में माहिर ‘बीड़ी किंग’ श्यामाचरण के पास न उपलब्धियां- न जनाधार, मात्र गठबंधन ही सहारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
मनोज सिंह शुमाली, पॉलीटिकल डेस्कः बांदा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। सभी प्रत्याशी मैदान में हैं। अपने-अपने मुद्दों के साथ सभी मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए है। यहां भाजपा, गठबंधन और कांग्रेस के बीच लड़ाई है। दरअसल, बांदा से चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी श्यामा चरण गुप्ता पहले भाजपा में थे और प्रयागराज से 2014 चुनाव लड़े थे। इतना ही नहीं भारी मतों से विजयी भी हुए थे लेकिन उनकी जीत खुद की नहीं बल्कि मोदी लहर की बदौलत मानी जाती है। कांटों भरी जीत की राह में कई संकट    अब बांदा की बात करें तो यहां चुनाव किसी के लिए आसान नहीं है। सपा-बसपा गठबंधन के हौसले बुलंद है और वह कैराना नीति पर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन चुनाव में विजय पताका फहराना आसान नहीं है। दरअसल, भाजपा के उम्मीदवार श्यामा चरण गुप्ता के सामने कई संकट हैं। पहली बात तो यह है कि वह बीजेपी छोड़कर सपा ...
बड़ी खबरः बांदा में छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया..मौत

बड़ी खबरः बांदा में छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया..मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक बड़ी घटना ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। चिल्ला थाना क्षेत्र में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना हुई। 8वीं में पढ़ने वाली 13 साल की एक लड़की को एक दरिंदा युवक दिनदहाड़े जबरन अपहरण कर ले गया। दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए अश्लील हरकतें कीं। लड़की ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोगों का ध्यान गया और वहां पहुंचे। लोगों को देखकर दबंग शोहदा जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला। उधर, लड़की ने घटना के बाद घर में आकर खुद के साथ हुई घटना के बाद शर्म से खुद को जिंदा फूंक डाला। परिजन तबतक उसे बचा पाते उसने दम तोड़ दिया। बहन के घर रहकर करती थी पढ़ाई, शर्म के मार दी जान  बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी बेटू देवी (13) पुत्री राकेश, अपनी बड़ी बहन कनक देवी ...
लखनऊ STF ने कानपुर में IPL सट्टा के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया भंडाफोड़, पेट्रोलपंप मालिक निकला सरगना

लखनऊ STF ने कानपुर में IPL सट्टा के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया भंडाफोड़, पेट्रोलपंप मालिक निकला सरगना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/लखनऊः लखनऊ एसटीएफ ने आइपीएल में लाखों-करोड़ों का सट्टा लगवाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बुधवार को लखनऊ एसटीएफ की टीम ने कानपुर और वाराणसी में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान आठ सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया। सट्टेबाजों के पास से एसटीएफ ने लाखों की नगदी के साथ विदेशी मुद्रा और मोबाइल तथा लैपटॉप आदि सामान बरामद किया है। खास बात यह है कि सट्टेबाजी रैकेट का सरगना जितेंद्र शिवहरे उर्फ जीतू शिवहरे कानपुर से पकड़ा गया है जिसका फतेहपुर में पेट्रोलपंप भी है। उसने फतेहपुर को भी अड्डा बना रखा था। नौबस्ता से 5 और वाराणसी से 3 समेत 8 गिरफ्तार     बताया जाता है कि सूचना के आधार पर एसटीएफ लखनऊ की टीम ने नौबस्ता इलाके में छापेमारी करते हुए जितेंद्र शिवहरे उर्फ जीतू शिवहरे को पकड़ा। बताते हैं कि जीतू ही पूरे रैकेट का सरगना है। इसके बाद एसटीएफ ने सट्टेबाजी के...