समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः काबुल में आतंकी हमले ने एक बार फिर कई लोगों की जान ले डाली। काबुल में आयोजित एक उलेमा सभा में हुए इस आतंकी हमले में करीब 14 लोग मारे गए हैं। इनमें से तीन की पहचान नहीं हो सकी है जबकि कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में कई की अबतक पहचान नहीं हो सकी है।
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर की प्रतिष्ठित नान्यांग टेक्नोलाजिकल यूनिवर्सिटी में नवाचार के जरिए एशिया में बदलाव, विषय पर आयोजित एक चर्चा में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने इस दौरान दुनिया के समक्ष मौजूद चुनौतियों का भी जिक्र किया।
सिंगापुर में छात्रों को संबोधित करते हुए बोले मोदी, जब सीमा पर जवान लड़ते हैं तो लगता है कि आराम न करें
पीएम ने वहां छात्रों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 17 साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है। कहा कि साल 2001 से पहले वह सीएम नहीं थे लेकिन आज भी उनकी जीवन वैसा ही है। कहा कि जब हम सेना को सीमा पर लड़ते देखते हैं और हमारी माताएं संघर्ष करती दिखाई देती हैं तो लगता है कि आराम नहीं करना चाहिए। इसी से प्रेरणा मिलती है।
कहा कि चीन और भारत दुनिया के दो सबसे ज्यादा आबादी वाले देश हैं और दोनों...
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः पुरुषों के खतने पर रोक की मांग वाली एक अर्जी पर अब डेनमार्क की संसद में चर्चा होगी। अर्जी के आयोजकों ने आज कहा कि उन्होंने इसके लिए जरूरी 50 हजार लोगों के हस्ताक्षर इकट्ठा कर लिए हैं। इंटैक्ट डेनमार्क, समूह की लीना नाइहुस ने संवाद समिति रित्जाऊ से कहा कि यह एक छोटा लेकिन बहुत महत्वपूर्ण कदम है और हम खुश हैं कि अब काम शुरू होगा।
वैसे अर्जी के सफल होने की संभावना कम है क्यों कि किसी मुख्य विपक्षी राजनीतिक दल ने इस अर्जी का समर्थन नहीं किया है। इस अर्जी में संयुक्त राष्ट्र समझौते का भी उल्लेख है। इसमें 18 वर्ष से कम आयु के लड़कों के खतना करने पर छह साल की सजा की मांग रखी गई है।...
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दुनिया की ताकतवर मिसाइलों में एक स्पाइक मिसाइल की खरीद के बारे में भारत एक बार फिर सोचेगा। इस मिसाइल से पाकिस्तान के खिलाफ देश को टैंकरोधी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल की जरूरतों को देखते हुए यह फैसला इसी साल लिया जा सकता है। राफेल के इजरायल स्थित दफ्तर के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि भी की है।
इन मिसाइस के मिलने से भारत की सैन्य क्षमता में और बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इसकी खरीद पर भारतीय सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जा रहा है।...
21 जून को कार्यकाल पूरा कर चुकी है पाकिस्तान की मौजूदा सरकार
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः पाकिस्तान में मौजूदा सरकार के 31 मई को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वहां पूर्व प्रधान न्यायाधीश नसीरूल मुल्क को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। मुल्क को पाकिस्तान की सरकार और विपक्ष दोनों ने सर्वसम्मति से चुना है।
उनकी नियुक्ति पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। पाकिस्तान के डान अखबार की खबर के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने 67 साल के मुल्क को निषपक्ष व्यक्ति बताया है। फिलहाल मुल्क 25 जुलाई तक प्रधानमंत्री रहेंगे।
25 जुलाई को आम चुनाव होने तक प्रधानमंत्री रहेंगे मुल्क , विपक्ष भी रजामंद
जबतक कि पाकिस्तान में आम चुनाव नहीं हो जाते हैं। चुनाव होने तक मुल्क ही प्रधानमंत्री रहेंगे। मुल्क को पाकिस्तान के राष्ट्रपित ममनून हुसैन ने शपथ दिलाई। बताते चलें कि पाकिस्तान के 70 सा...
12 जून को ट्रंप और किम जोंग की सिंगापुर में प्रस्तावित है शिखर वार्ता
समर नीति टीम, नई दिल्लीः अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच एक बार फिर बातचीत का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। नए घटनाक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के राजदूत से मुलाकात की।
व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात में उत्तर कोरिया के राजदूत किम योंग चोल ने एक पत्र राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा। पत्र में क्या था और यह किस संबंध में था। इस बात का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
इतना तो साफ है कि उत्तर कोरिया के किम जोंग उन ने ट्रंप के साथ शिखर वार्ता में दिलचस्पी दिखाई है जो 12 जून को सिंगापुर में प्रस्तावित है।
बताते हैं कि उत्तर कोरिया के राजदूत चोल किम के बेहद करीबी माने जाते हैं और अमेरिका ने चोल को प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल कर रखा था। अब भी वह उस सूची में हैं या नहीं। इस बारे में कु...
एशियान देशों की यात्रा के दौरान पीएम इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया में रहेंगे
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच दिन की विदेश यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गए। इस दौरान वह तीन देशों की यात्रा करेंगे। इनमें सिंगापुर, इंडोनेसिया और मलेशिया की यात्रा करेंगे।
उनकी इस यात्रा को पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत करने की नजर से देखा जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री ने अपने फेसबुक एकाउंट से इस संबंध में जानकारी देते हुए लिखा है कि यह यात्रा भारत के सभी तीन देशों से संबंधों और जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से है।
दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र यानि एशियान देशों की इस यात्रा में प्रधानमंत्री यात्रा की शुरूआत में सबसे पहले इंडोनेशिया जाएंगे। बताया जाता है कि इस दौरान प्रधानमंत्री जकार्ता में भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित करेंगे।...
करोड़ो भारतीयों की भावनाओं से पड़ोसी ने किया खिलवाड़
नई दिल्लीः अपनी आदतों से बाज न आने वाले चीन ने आखिरकार फिर संबंधों में खटास डालने वाला कदम उठाते हुए कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के मानसरोवर में स्नान पर रोक लगा दी है। इससे श्रद्धालुओं में काफी मायूसी है। बताते चलें कि इस पवित्र यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जत्था कैलाश मानसरोवर में स्नान भी करता है।
यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने परिजनों को दी जानकारी
जानकारों की माने तो इस बार श्रद्धालुओं को पवित्र सरोवर में स्नान तो दूर पवित्र जल का स्पर्श तक नहीं करने दिया गया। धार्मिक आस्था से जुड़े इस मुद्दे में श्रद्धालुओं के परिजन भी इस बात का विरोध कर रहे हैं। मोबाइल नेटवर्क ना होने की वजह से दूसरे संपर्कों से परिजनों को श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी दी है। बताते चलें कि यात्रियों का जत्था इस समय कैलाश मानसरोवर यात्रा पर है...
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में 25 भाजपा विधायकों से रंगदारी मांगने वाला अंडरवर्ल्ड डान अली बुदेश नहीं बल्कि मुंबई बम ब्लास्ट का फरार आरोपी डान दाऊद इब्राहिम है! इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से ही पता चलेगा। लेकिन खुद डान बुदेश ने इस मामले में खुद का नाम आने पर साफ किया है कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि डान दाऊद इब्राहिम रंगदारी मांग रहा है और उसका नाम बदनाम कर रहा है। बहरीन में इस वक्त रह रहा बुदेश ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए यह बात कही। कहा कि दाऊद का बड़ा गुर्गा छोटा शकील अपने आका के इशारे पर यह सब कर रहा है। उधर, यूपी के बड़े पुलिस अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि जिस नंबर से धमकी वाले संदेश मिल रहे हैं वह नंबर अली बुदेश के नाम पर हैं।...
समरनीति न्यूज, डेस्कः चीनी सरकार ने अपने देश में रहने वाले मुस्लिमों के प्रति एक और सख्त कदम उठाते हुए उनको कम्युनिष्ठ सिद्धांतों को न सिर्फ समझने की बात कही है बल्कि देश की मस्जिदों पर राष्ट्रीय ध्वज को अनिवार्य रूप से लगाने को भी कह दिया है। चीन की शीर्ष इस्लामिक नियामक संस्था ने अपने देश के मुस्लिमों से कहा है कि वे अपनी मस्जिदों के अपने परिसर में चीन के राष्ट्रीय ध्वज को फहराये। साथ ही मस्जिदों से आम लोगों को कम्युनिष्टों के सिद्धांतों को भी बताएं।
शीर्ष इस्लामिक नियामक संस्था ने मस्जिदों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने को कहा
चीन के इस कदम को सरकार द्वारा धर्म पर अपनी पकड़ मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है। इस्लामिक नियामक संस्था चाईना इस्लामिक एसोसिएशन ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक पत्र के माध्यम से कहा है कि झंडा मस्जिद परिसर के प्रमुख स्थान पर फहराया जाना चाहिए। संस्था ने कहा इस कद...