Sunday, March 22सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

आरएसएस बन सकता है भारत के लिए समस्या, रघुराम राजन ने कही ये बातें..

आरएसएस बन सकता है भारत के लिए समस्या, रघुराम राजन ने कही ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, स्टाफः राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) की सोच को लेकर अक्सर लोग बयान देते रहते है। इस बार आरएसएस की सोच पर आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ऊंगली उठाई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) का संकीर्ण वैश्विक नजरिया भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए समस्या बन सकता है। द वीक को दिए साक्षात्कार में रघुराम राजन ने कहा कि आरएसएस का संकीर्ण वैश्विक दृष्टिकोण भारत के लिए गतिरोध पैदा कर सकता है। अटल जी को बताया महान शख्सियत, तारीफ की     यह देश हमारे संस्थापकों नेहरू, गांधी के विचारों और हमारे संविधान की बुनियाद पर खड़ा है। इसलिए मैं मानता हूं कि आरएसएस के संकीर्ण नजरिए की वजह से यह बाहर के समुदायों के साथ भारत की विस्तृत भागीदारी को अधिक स्वतंत्रता नहीं देता। मेरे हिसाब से यह हमारे जैसी लोकतांत्रिक देश के लिए समस्या खड़ी करने वाला है, हम ऐसा नहीं होने दे स...
सर्जिकल स्ट्राईक के एक महीने बाद मीडिया को बालाकोट लेकर पहुंची पाकिस्तानी सेना

सर्जिकल स्ट्राईक के एक महीने बाद मीडिया को बालाकोट लेकर पहुंची पाकिस्तानी सेना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान सेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक के करीब एक महीने बाद पत्रकारों की एक टीम को लेकर उस जगह पर ले गई जहां पर भारतीय सेना ने जैश के आतंकी कैंप पर हमला करके तबाह किया था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने सारे सुबूत मिटाने के बाद पत्रकारों को घटनास्थल पर ले के गए ताकि ये साबित हो जाए कि भारतीय सेना के हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है। रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान ने बालाकोट का हुलिया बदलकर दुनिया को ऐसा दिखाने को कोशिश की है, जिससे लगे कि ये कोई आम मदरसा है। रायटर को 3 बार जाने से रोक चुकी पाक सेना 28 मार्च को आठ मीडिया टीम के सदस्यों को बालाकोट कैंप के अंदर ले जाने से पहले 300 के करीब बच्चों को कैंप में बैठा दिया गया था। इन बच्चों को पहले से समझा दिया गया था कि इन्हें मीडिया के सामने क्या बोलना है।मीडिया एजेंसी रायटर की टीम ने 28 फरवरी स...
भारत के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं पाकिस्तान और चीन के लोग, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा

भारत के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं पाकिस्तान और चीन के लोग, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः इंसान की जिंदगी से खुशी के पल मानों कि चोरी होते जा रहे हैं। जी हां, खुशहाली लोगों की जिंदगी से कम होती जा रही है और बदले में तनाव, चिंता, उदासी के साथ-साथ क्रोध और नकारात्मकता बढ़ती जा रही है। अगर आप सोचते हैं कि यह सिर्फ आपके साथ हो रहा है तो ऐसा नहीं है। जी हां, यह समस्या दुनियाभर के कई देशों के लोगों के साथ है। इसका खुलासा संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट से हुआ है। जहां तक भारत का सवाल है तो इस रिपोर्ट में कहा गया है कि खुशहाली के मामले में यहां के लोग चीन ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश से भी पीछे हैं। 156 देशों की लिस्ट में भारत 140वें स्थान पर  दरअसल, 20 मार्च को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व हैप्पीनेस डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर एक रिपोर्ट जारी की जाती है। अबकी बार संयुक्त राष्ट्र की 7वीं वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट जारी हुई...
अदालत का अहम फैसला समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट के सभी आरोपी बरी

अदालत का अहम फैसला समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट के सभी आरोपी बरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः समझौता एक्सप्रेस बमकांड में एक बड़ा फैसला हुआ है। हरियाणा की पंचकूला की विशेष एनआईए अदालत ने असीमानंद समेत सभी 4 आरोपियों को बरी कर दिया है। बाकी आरोपियों में लोकेश शर्मा, राजिंदर चौधरी और कमल चौहान शामिल हैं। बताते चलें कि लगभग 12 साल पहले पानीपत के पास समझौता एक्स्प्रेस बलास्ट मामले में एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने पाकिस्तानी महिला गवाह राहिला की याचिका को खारिज कर दिया। तीन अन्य आरोपी भी थे शामिल  साथ ही स्वामी असीमानंद व अन्य तीनों आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट के फैसले से आरोपियों ने राहत की सांस ली। वहीं स्वामी असीमानंद ने इसे सच्चाई जीत बताया है। पाकिस्तानी गवाह अनिल सामी ने अपने वीडियो और पत्र में ब्लास्ट के आरोपियों को पहचानने का दावा किया। सामी के अनुसार, ब्लास्ट में उसके पिता मोहम्मद शफ़ीक़ अहमद और भाई मोहम्मद...
कल कुछ अलग से नजर आएंगे चंदा मामा, गूगल ने भी बनाया डूडल, आप भी देखें..

कल कुछ अलग से नजर आएंगे चंदा मामा, गूगल ने भी बनाया डूडल, आप भी देखें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः वसंत पूर्णिमा गुरुवार को है और कल रात में आसमान का कुछ अलग ही नजारा होगा। दरअसल, कल पृथ्वी से करीब होने के कारण चांद रोजाना के मुकाबले आकार में थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। यह संयोग 19 साल बाद पड़ रहा है। इसे सुपर वार्म मून नाम दिया गया है। गूगल ने भी इस अवसर पर खास डूडल बनाया है। मालूम हो यह साल का तीसरा और आखिरी सुपरमून है। इससे पहले यह 21 जनवरी और 19 फरवरी को दिखाई दिया था। हालांकि, विश्व के कई देशों में इसका नजारा 20 मार्च की रात में दिखाई देगा, लेकिन भारत में यह 21 मार्च को नजर आएगा। हर सुपरमून को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। ये भी ऐसा ही सुपर मून है।  गूगल का खास डूडल   गूगल ने आज इसे लेकर डूडल (गूगल डूडल) बनाया है। इसमें एक फूल खिला दिखाई दे रहा है। जो वसंत की शुरुआत का प्रतीक बताया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः सोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyan...
गोवा में कांग्रेस के हाथों सत्ता छीनने के डर से भाजपा ने दिए दो डिप्टी सीएम भी, पार हुई चुनौती..

गोवा में कांग्रेस के हाथों सत्ता छीनने के डर से भाजपा ने दिए दो डिप्टी सीएम भी, पार हुई चुनौती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर चल रही बहस के बीच आखिरकार देर रात बीजेपी युवा नेता प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री की शपथ ली। दरअसल पर्रिकर के निधन से बीजेपी के सामने सहयोगी दलों को मनाने के साथ अपने विधायकों को भी बचाने की चुनौती थी। हालांकि बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब हो गई है लेकिन विधानसभा में बहुमत साबित करने की परीक्षा बाकी है। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में 2017 में चुनाव हुए थे, जब बीजेपी बहुमत से दूर थी और गठबंधन के सहारे सत्ता में आई थी लेकिन, मनोहर पर्रिकर के निधन से बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। नए सीएम के साथ 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ  उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए पूरे दिन बैठकों का दौर चला। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने कई बैठकें कीं। तब जाकर रात दो बजे बीजेपी के युवा ...
नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर..

नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः गोवा से एक बेहद दुखी करने वाली खबर आ रही है। देश के पूर्व रक्षामंत्री एवं गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर नहीं रहे। उनका रविवार को 63 साल की उम्र में  निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर की बीमार से लड़ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तकलीफ और ज्यादा बढ़ गई थी। उनको परेशानी के चलते गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अग्नाशय के कैंसर से थे पीड़ित  वहां चिकित्सकों ने उनको ठीक करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीति, सिनेमा और खेल से जुड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पर्रिकर सियासत में सादगी की बड़ी मिसाल थे। वह अग्नाश्य कैंसर से पीड़ित थे। उनका अमेरिका में भी इलाज हो चुका था।...
मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने को दुनिया के कई आतंकवाद पीड़ित देश एकजुट

मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने को दुनिया के कई आतंकवाद पीड़ित देश एकजुट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः आतंक के मुद्दे पर दुनियाभर के देश एक होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में चीन के वीटो लगाने की वजह से जैश-ए-मोहम्मद का सरगना आतंकी मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित होने से बच निकला। वहीं दुनिया के कई देशों में चीन के इस कदम को लेकर असहमति के चलते मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए एकजुटता नजर आ रही है। इस मामले में सुरक्षा परिषद के तीनों सदस्य देशों, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने चीन से बात करते हुए मसूद पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश तेज कर दी हैं। अब जल्द ही इस मामले में नया मोड़ आ सकता है। विशेषज्ञों ने कहीं ये बातें   विशेषज्ञों की माने तो यदि इस प्रयास के बावजूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित नहीं किया गया तो ये तीन स्थायी सदस्य इस मुद्दे पर खुली बहस के लिए एक प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र की सबसे शक्तिशाली शाखा में पेश करने की तैयारी करेंगे। बताते चलें कि चीन ने अजहर क...
21 दलों ने सुप्रीमकोर्ट में दाखिल की याचिका, ईवीएम और वीवीपीएटी में 50 फीसदी की जांच की मांग

21 दलों ने सुप्रीमकोर्ट में दाखिल की याचिका, ईवीएम और वीवीपीएटी में 50 फीसदी की जांच की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
  समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व एक बार फिर ईवीएम को लेकर विपक्षी दलों का हमला तेज हो गया है। ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठते रहे हैं। अबकी बार 21 विपक्षी दलों ने सुप्रीमोकोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए 50 फीसदी ईवीएम और वीवीपीएटी के औचक निरीक्षण की मांग की है। इन सभी राजनीतिक दलों का कहना है कि फ्री एंड फेयर लोकसभा चुनावों के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है। इन नेताओं ने दाखिल की है याचिका बताते चलें कि याचिका दाखिल करने वालों में केसी वेणुगोपाल, डेरेक ओब्र्र्रान, शरद यादव, अखिलेश यादव, आंध्र देश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, शरद पवार, सतीश चंद्र मिश्रा, एमकेस्टालिन, टीके रंगराजन, मनोज कुमार झा, फारुख अब्दुल्ला, एए रेड्डी, कुमार दानिश अली, अजीत सिंह, मोहम्मद बदरूद्दीन अजमल, जीतन राम मांझी, प्रो. अशोक कुमार मिश्र आदि...
लोकसभा – 2019 – 7 चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

लोकसभा – 2019 – 7 चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, दुनिया, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरे चरण का 18 अप्रैल, तीसरे चरण का 23 अप्रैल को और चौथे चरण का 29 अप्रैल को होगा। इसी तरह पांचवे चरण का मतदान 6 मई और 12 मई को छठवें तथा 19 मई सातवें चरण का मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेसवार्ता में दी। बताया कि विभिन्न राज्यों के अधिकारियों, राजनीतिक दलों और सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत के बाद चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया है। अरोड़ा ने कहा कि 3 जून को 16वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने कहा कि चुनाव की तारीखों में फसल की कटाई और परीक्षाओं का ध्यान रखा गया है ताकि किसी को दिक्कत न हो। मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेसवार्ता में की घोषणा  बताया कि इस बार 84 मिलियन वोटर बढ़े हैं और कुल 90 करोड़ लोग इस बा...