Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

अयोध्या में एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज करेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या में एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज करेंगे रामलला के दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अमेरिकी अरबपति और टेस्ला व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या में वह रामलला के दर्शन करेंगे। 1 जून को भारत पहुंचे एरोल मस्क का 4 जून को अयोध्या आने का कार्यक्रम है। बताते हैं कि अयोध्या में वह रामलला के दर्शन करेंगे। दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे एरोल मस्क मस्क दिल्ली से विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। फिर वहां से सड़क मार्ग से राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। बताते हैं कि एरोल मस्क ने खुद ये भी पढ़ें: अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें.. रामलला के दर्शन करने की इच्छा प्रकट की है। एरोल ने अपने एक बयान में कहा है कि वह राम मंदिर पहुंचने के लिए बेहद उत्सुक हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनके स्वागत की तैयारी की गई हैं। https:...
सनम तेरी कसम: एक्टर हर्षवर्धन राणे ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को फटकारा

सनम तेरी कसम: एक्टर हर्षवर्धन राणे ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को फटकारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच 'सनम तेरी कसम' फिल्म से चर्चा में आए एक्टर हर्षवर्धन राणे ने 'सनम तेरी कसम 2' में काम करने से मना कर दिया है। दरअसल, मूल फिल्म को फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने काम किया था। इधर, भारत ने जब पाकिस्तान में आंतकी ठिकानों पर हमला किया तो भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को एक्ट्रेस मावरा होकेन ने कायराना बताया था। एक्ट्रेस मावरा ने भारत के खिलाफ किया था कमेंट्स इसी के बाद एक्टर हर्षवर्धन का यह फैसला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्षवर्धन राणे ने शनिवार 10 मई को इंस्टाग्राम स्टोरी में मावरा होकेन के 'एंटी इंडिया' कमेंट पर प्रतिक्रिया दी, राणे ने लिखा था कि 'ऐसे अनुभव के लिए तो मैं आभारी हूं, फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने की तैयारी कर रहे मैकर्स लेकिन जिस तरह की स...
कुत्ते की दुम पाकिस्तान! सीजफायर का लगातार उल्लंघन-भड़के वीरेंद्र सहभाग ने कही यह बात..

कुत्ते की दुम पाकिस्तान! सीजफायर का लगातार उल्लंघन-भड़के वीरेंद्र सहभाग ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: कुत्ते की दुम टेड़ी की टेड़ी ही रहती है। यही हाल पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का है। भारत से संघर्ष विराम यानी सीजफायर को लेकर बनी सहमति के चंद घंटों के बाद ही पाकिस्तान ने उल्लंघन शुरू कर दिया। रात में कई बार सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। भारत ने जताई कड़ी आपत्ति बार्डर पर गोलीबारी भी की। भारत ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सुरक्षाबलों को किसी भी नापाक हरकतों का सटीक जवाब देने के निर्देश दिए हैं। वीरेंद्र सहभाग को आया गुस्सा, बोले.. उधर, भारत के क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर नाराजगी जताई है। सहवाग ने कहा है कि पाकिस्तान कुत्ते की दुम है, जो सीधी नहीं होती। ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में युद्ध खत्म, डोनाल्ड ट्रंप और भारत के विदेश सचिव ने..  https://samarneetinews.com/india-...
भारत-पाकिस्तान में युद्ध खत्म, डोनाल्ड ट्रंप और भारत के विदेश सचिव ने..

भारत-पाकिस्तान में युद्ध खत्म, डोनाल्ड ट्रंप और भारत के विदेश सचिव ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: India Pakistan War End भारत और पाकिस्तान में भारी तनाव के बीच बड़ी खबर है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध थम गया है। दोनों देश संघर्ष विराम के लिए राजी हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह जानकारी देते हुए अपने x एक्स एकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया एकाउंटर पर यह जानकारी साझा की है। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के भी सोशल मीडिया पर संघर्ष विराम पर सहमति के पोस्ट आए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत के विदेश सचिव मिसरी ने की पोस्ट भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को एक  संक्षिप्त बयान में कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्ता...
IPL 2025 स्थगित होते ही आने लगे मेजबानी के ऑफर

IPL 2025 स्थगित होते ही आने लगे मेजबानी के ऑफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 (IPL 2025) को स्थगित कर दिया गया है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होने पर उन्हें शेष रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। उधर, खबरें आ रही हैं कि इन आयोजनों की मेजबानी के लिए ऑफर आने लगे हैं। भारत-पाक तनाव के बीच सुरक्षा कारणों से स्थगित हुआ है IPL 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से बड़ी खबर है। बताते हैं कि ईसीबी ने बीसीसीआई से संपर्क करते हुए आईपीएल के शेष मुकाबले इंग्लैंड में कराने का ऑफर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वान ने भी आईपीएल के 18वें सीजन पर बड़ा बयान दिया है। ये भी पढ़ें: गूगल की इस एक गलती से पूरी दुनिया में प्रमोट हुई भारतीय क्रिकेट टीम, विदेशों में चमके विराट कोहली.. उन्होंन...
‘आपरेशन सिंदूर’: भारत का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, घुसकर मारे 90 आतंकी-कई ठिकाने तबाह

‘आपरेशन सिंदूर’: भारत का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, घुसकर मारे 90 आतंकी-कई ठिकाने तबाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: भारत की तीनों सेनाओं ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया है। भारत ने देर रात 'आपरेशन सिंदूर' शुरू करते हुए पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को ध्वस्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने x एक्स एकाउंट पर लिखा है कि 'जय हिंद-जय हिंद की सेना'। देर रात 1:30 बजे हुआ एयर स्ट्राइक उधर, देर शाम तक खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान ने भारत की एयर स्ट्राइक में भारी नुकसान की बात कबूल की है। एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान थर्रा उठा है। भारतीय हमले में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है 90 आतंकी ढेर हुए हैं। भारतीय सेनाओं ने उन इलाकों को निशाना बनाया है, जहां से हाल में भारत में पहलगाम में हमले की योजना तैयार...
Lucknow: नेपाल में भूकंप, यूपी के इन शहरों में भी झटके..

Lucknow: नेपाल में भूकंप, यूपी के इन शहरों में भी झटके..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: नेपाल में शुक्रवार देर शाम भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 मापी गई है। इसी बीच उत्तर भारत में भी लोगों को भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। हाल में ही म्यामांर में 7 तीव्रता से भी ज्यादा का भूकंप आया था। इससे जान-माल की भारी क्षति हुई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम नेपाल में दो बार भूकंप आया। दोनों 3 मिनट के अंतर पर आए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप 5.2 तीव्रता का रात 8 बजकर 7 मिनट पर आया। यूपी के इन जिलों में भूकंप के झटके इसी बीच यूपी के गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, अयोध्या और जौनपुर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। ये भी पढ़ें: वक्फ बिल: यूपी की राजनीति में भी बिहार जैसा घमासान, नीतीश के बाद जयंत की पार्टी में इस्तीफे फिर दूसरा 8 बजकर 10 मिनट पर 5.5 तीव्रता का शक्त...
GOOD NEWS: अंतरिक्ष से 9 महीने बाद सुरक्षित लौंटी सुनीता विलियम्स

GOOD NEWS: अंतरिक्ष से 9 महीने बाद सुरक्षित लौंटी सुनीता विलियम्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बीते साल जून में आठ दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन गईं एस्ट्रोनाट सुनीता विलियम्स अपने साथियों के साथ आज सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आईं हैं। कई महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद एस्ट्रोनाट सुनीता विलिम्स की वापसी से हर किसी के चेहरे पर एक गहरी खुशी और सकून छा गया। भारतवासी और पूरी दुनिया के लोग खुशी महसूस कर रहे हैं। भारतीय मूल की हैं सुनीता विलियम्स भारतवासी इसलिए क्योंकि सुनीता भारतीय मूल की हैं। दोनों की वापसी एलन मस्क की कंपनी स्पेस-एक्स की वजह से संभव हो सकी। एलन मस्क की कपंनी स्पेस-एक्स का ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित उतर गया है। इससे पहले सुनीता को बोइंग के स्टार-लाइनर यान से वापस धरती पर लौटना था, जो अंतरिक्ष में पहुंचकर खराब हो गया था। इसी वजह से दोनों एस्ट्रोनाट वहां फंस गए थे। समुद्र में गिरा अंतरिक्ष से लाने वाला कैप्शूल मीडिया...
महाकुंभ: भूटान के राजा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ: भूटान के राजा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आज मंगलवार 4 फरवरी को महाकुंभ प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। बताते चलें कि भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक सोमवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे। सीएम योगी रहे साथ में मौजूद मुख्यमंत्री योगी समेत अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया था। आज मंगलवार को नामग्याल वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री योगी महाकुंभ पहुंचे। ये भी पढ़ें: महाकुंभ: सन्यासी बनीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर वहां संगम में आस्था की डुबकी लगाई। भूटान के राजा ने संगम स्नान के बाद अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' समेत अन्य लोग मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/kumbh-actress-m...
मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क(लखनऊ): पद्मश्री एवं प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी के लोक गीतों का जादू तंजानिया में जमकर चला। उनके लोक गीतों पर तंजानिया झूम उठा। दरअसल, भारतीय उच्चायोग द्वारा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र और स्वर्णागंगा तंजानिया की ओर से विश्व हिंदी दिवस पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी शामिल हुईं। इस पूरे कार्यक्रम में मालिनी और उनके लोकगीत लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए। यह कार्यक्रम तंजानिया के दार एस सलाम के राष्ट्रीय संग्रहालय प्रेक्षागृह में हुआ। बताते हैं कि जब कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी ने रामजन्म का बधाई गीत राम जी के भइले जनमवा सुनाया तो पूरे हाल में जय श्री राम का उद्घोष होने लगा। खुद मालिनी अवस्थी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि वह अयोध्या में हैं। उन्होंने कहा कि वि...