समरनीति न्यूज, डेस्क: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच ‘सनम तेरी कसम’ फिल्म से चर्चा में आए एक्टर हर्षवर्धन राणे ने ‘सनम तेरी कसम 2’ में काम करने से मना कर दिया है। दरअसल, मूल फिल्म को फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने काम किया था।
इधर, भारत ने जब पाकिस्तान में आंतकी ठिकानों पर हमला किया तो भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को एक्ट्रेस मावरा होकेन ने कायराना बताया था।
एक्ट्रेस मावरा ने भारत के खिलाफ किया था कमेंट्स
इसी के बाद एक्टर हर्षवर्धन का यह फैसला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्षवर्धन राणे ने शनिवार 10 मई को इंस्टाग्राम स्टोरी में मावरा होकेन के ‘एंटी इंडिया’ कमेंट पर प्रतिक्रिया दी, राणे ने लिखा था कि ‘ऐसे अनुभव के लिए तो मैं आभारी हूं,
फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने की तैयारी कर रहे मैकर्स
लेकिन जिस तरह की स्थिति है, और मेरे देश के बारे में जैसे कमेंट पढ़ने को मिला है, उसके बाद मैंने फैसला किया है कि अगर दोबारा उसी कास्ट (अभिनेत्री मावरा होकेन) के साथ काम करना हुआ तो फिल्म ‘मैं सनम तेरी कसम-2′ का हिस्सा नहीं बनूंगा। सम्मान के साथ इंकार कर दूंगा।’
एक्टर हर्षवर्धन राणे ने मावरा होकेन को ऐसे लताड़ा
मावरा होकेन के रिएक्शन के बाद हर्षवर्धन राणे ने आगे लिखा, ‘मैं इस देश, उस देश, केन्या और यहां तक कि मंगल ग्रह के सभी कलाकारों और इंसानों का सम्मान करता हूं, मगर मेरे देश के लिए ऐसा कमेंट माफी के लायक नहीं है।’ एक्टर ने और भी काफी बातें लिखी हैं।
यह था ‘सनम तेरी कसम’ का बजट और कलेक्शन
बताते चलें कि हर्षवर्धन राणे और मावरा की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री जबरदस्त रही थी। 2016 में रिलीज इस फिल्म को 2025 में री-रिलीज किया गया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की थी। यह फिल्म 25 करोड़ के बजट में बनकर तैयारी हुई थी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर का ऐश्वर्या राय पर विवादित बयान, पाकिस्तान की सड़ी-घिनौनी मानसिकता आई सामने
CAA पर अदनान सामी बोले, मुस्लिम के तौर पर भारत में ज्यादा सुरक्षित