Monday, February 9सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking: बांदा में जीजा-साली की सड़क हादसे में मौत-पुलिस ने..

Breaking: Tragic accident in Banda brotherinlaw and sisterinlaw died

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी रिश्ते की साली की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया है। सीओ सदर राजवीर सिंह गौर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

बांदा-फतेहपुर मार्ग पर जसईपुर के पास हादसा

शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी के भुजरख गांव के शिवकरन यादव के बेटे रोहित (20) आज बड़े भाई की साली शांती (18) को छोड़ने जा रहे थे। दोनों बाइक से थे और उनको गिरवां के खुरहंड गांव जाना था।

ये भी पढ़ें: बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने

रास्ते में जसईपुर गांव के पास बांदा-फतेहपुर मार्ग पर एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई विजय करन का कहना है कि रोहित अविवाहित थे। वहीं मृतका छह बहनों में छोटी थी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा शहर कोतवाली में ट्रक छुड़वाने फर्जी आर्डर लेकर पहुंचे दो गिरफ्तार, बाराबंकी-अमेठी से जुड़े तार

Banda: मंगेतर ने युवती से घर में घुसकर किया रेप! जांच में जुटी पुलिस 

बेसब्र हुई मोहब्बत : शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर को ले भागा युवक..

बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिकअप गाड़ी पलटने से 10 घायल-चार की हालत गंभीर