Thursday, April 2सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

बांदा में झोलाछाप के इंजेक्शन से बच्ची की मौत

बांदा में झोलाछाप के इंजेक्शन से बच्ची की मौत

बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः  जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के कछियापुरवा गांव में हुई घटना में एक छोलाछाप डाक्टर के इंजेक्शन से बीमार बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से झोलाछाप डाक्टर फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। झोलाछाप के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस फरार हुए झोलाछाप डाक्टर की तलाश में दबिशें दे रही है।...
लखनऊः एटीएस के एएसपी राजेश साहनी ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊः एटीएस के एएसपी राजेश साहनी ने खुद को गोली मारकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः   एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने मंगलवार को एटीएस मुख्यालय में खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो उसका शव पड़ा हुआ था। विभाग के अधिकारी अभी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना की सूचना पाकर एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार, एसएसपी दीपक कुमार समेत कई बड़ी अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताते चलें कि आईएसआईएस खुरासान माड्यूल का खुलासा करने वाले 1992 बैच के पीपीएस अधिकारी राजेश साहनी की गिनती प्रदेश के बेहद काबिल अधिकारियों में होती थी। उन्होंने बीते सप्ताह ही पिथौरागढ़ से एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार करने में अहम रोल निभाया था।...
सीबीएसई 10वीं रिजल्टः तीन छात्राओं व एक छात्र समेत चार टापर

सीबीएसई 10वीं रिजल्टः तीन छात्राओं व एक छात्र समेत चार टापर

Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
टापरों में तीन छात्राएं यूपी और केरल की तथा एक गुड़गांव का छात्र      समरनीति टीमः   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार चार बच्चों ने एक साथ टाप किया है। इनमें तीन छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। इन चारों ने  500 में 499 अंक लाकर संयुक्त रूप से टाप किया है। सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार रिजल्ट 86.70 प्रतिशत रहा है। इसमें 88.67 प्रतिशत छात्राएं और 85.32 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। टापर बनने वाले बच्चों में यूपी के शामली में रहने वाली स्काटिश इंटरनेशनल स्कूल की नंदगी गर्ग (499 अंक) व यूपी के ही बिजनौर जिले के आरपी पब्लिक स्कूल की छात्रा रिमझिम अग्रवाल शामिल हैं। बाकी दो टापरों में केरल के कोचीन की छात्रा श्रीलक्ष्मी जी, भवन्स वरुणा विद्यालय तथा गुरुग्राम के डीपीएस का छात्र प्रखर मित्तल शामिल है।...
प्रधानमंत्री मोदी पांच दिन की विदेश यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री मोदी पांच दिन की विदेश यात्रा पर रवाना

Breaking News, दुनिया, भारत
एशियान देशों की यात्रा के दौरान पीएम इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया में रहेंगे  नई दिल्लीः  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच दिन की विदेश यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गए। इस दौरान वह तीन देशों की यात्रा करेंगे। इनमें सिंगापुर, इंडोनेसिया और मलेशिया की यात्रा करेंगे। उनकी इस यात्रा को पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत करने की नजर से देखा जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री ने अपने फेसबुक एकाउंट से इस संबंध में जानकारी देते हुए लिखा है कि यह यात्रा भारत के सभी तीन देशों से संबंधों और जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से है। दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र यानि एशियान देशों की इस यात्रा में प्रधानमंत्री यात्रा की शुरूआत में सबसे पहले इंडोनेशिया जाएंगे। बताया जाता है कि इस दौरान प्रधानमंत्री जकार्ता में भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित करेंगे।...
दादागिरीः चीन ने श्रद्धालुओं को मानसरोवर में स्नान से रोका

दादागिरीः चीन ने श्रद्धालुओं को मानसरोवर में स्नान से रोका

Feature, दुनिया, भारत
करोड़ो भारतीयों की भावनाओं से पड़ोसी ने किया खिलवाड़  नई दिल्लीः  अपनी आदतों से बाज न आने वाले चीन ने आखिरकार फिर संबंधों में खटास डालने वाला कदम उठाते हुए कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के मानसरोवर में स्नान पर रोक लगा दी है। इससे श्रद्धालुओं में काफी मायूसी है। बताते चलें कि इस पवित्र यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जत्था कैलाश मानसरोवर में स्नान भी करता है। यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने परिजनों को दी जानकारी  जानकारों की माने तो इस बार श्रद्धालुओं को पवित्र सरोवर में स्नान तो दूर पवित्र जल का स्पर्श तक नहीं करने दिया गया। धार्मिक आस्था से जुड़े इस मुद्दे में श्रद्धालुओं के परिजन भी इस बात का विरोध कर रहे हैं। मोबाइल नेटवर्क ना होने की वजह से दूसरे संपर्कों से परिजनों को श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी दी है। बताते चलें कि यात्रियों का जत्था इस समय कैलाश मानसरोवर यात्रा पर है...
दो से मोहब्बत, तीसरे से शादी की तैयारी में रच डाला हत्याकांड, गिरफ्तार

दो से मोहब्बत, तीसरे से शादी की तैयारी में रच डाला हत्याकांड, गिरफ्तार

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
दूसरे प्रेमी से कराई पहले वाले की सुनसान जगह पर बुलाकर बेरहमी से  हत्या, चाकुओं से गोद डाला  सीतापुरः जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सरवाडीह गांव के जंगलों में हुई युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में एक युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने दावा किया है कि युवती ने अपने पुराने प्रेमी की हत्या नए प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दी  घटना को अंजाम देने में नए प्रेमी के 3 साथी भी शामिल थे। ज्ञातव्य है कि 14 मई की सुबह सरवाडीह गांव निवासी भोगनाथ की लाश जंगल में मिली थी। शव की हालत बता रही थी कि उसकी हत्या बड़ी ही निर्दयता के साथ की गई थी। पिसावां थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सेरवाडीह गांव निवासी बिट्टटू का प्रेम सम्बंध गांव के  भोगनाथ से कई वर्षों से चल रहा था। लगभग पांच महीने पहले हरदोई जिले के टणियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ...
बुंदेलखंड को हराभरा बनाने को 60 लाख पौधे लगाएगी सरकार

बुंदेलखंड को हराभरा बनाने को 60 लाख पौधे लगाएगी सरकार

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, झाँसी, बुंदेलखंड
आम के आम, गुठलियों के दाम की तर्ज पर मिलेगा फायदा    झांसीः सरकार बुंदेलखंड को हरा-भरा करने बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यही वजह है कि मानसून आने से पहले ही सरकार ने बड़े स्तर पर पौधरोपण की तैयारियों कर ली हैं। इतना ही नहीं पौधरोपण की इन तैयारियों के तहत सरकार ऐसी योजना लाई है जिससे गरीबों, किसानों और मनरेगा जाबकार्ड धारकों को भी इसका पूरा लाभ मिल सके। यानी आम के आम और गुठलियों के दाम के तहत पौधरोपण फायदे का सौदा साबित करने की सरकार की मंशा है। योजना के तहत मंडल के तीनों जिलों में पौधरोपण होगा। झांसी में लगभग 7 लाख, जालौन में साढ़े 34 लाख से ज्यादा और ललितपुर में लगभग 19 लाख पौधे लगाए जाने हैं।  पर्यावरण प्रेमी भी दे सकते हैं सहयोग सरकार आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे की इस मुहीम से जोड़ना चाहती है। इसके लिए एक वृक्ष एक योजना के तहत ऐसे लोग जो पौधरोपण ...
ईवीएम गड़बड़ी के बीच कैराना-नूरपुर उप-चुनाव जारी, विपक्ष हमलावर

ईवीएम गड़बड़ी के बीच कैराना-नूरपुर उप-चुनाव जारी, विपक्ष हमलावर

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
विपक्ष ने लगाया जानबूझकर मशीनों में गड़बड़ी कराने का आरोप   लखनऊः  राजनीतिक हल्के में खास मायने रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। यह शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए उमड़ रहे हैं। फिलहाल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। कहीं किसी तरह के बवाल की कोई सूचना नहीं है। लेकिन ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर जरूर लोग थोड़ा परेशान नजर आए। दूसरी ओर चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि कोई गड़बड़ी न की जा सके। इस दौरान सुरक्षाबल हर किसी आने-जाने वाले पर पैनी नजर रख रहे थे। आरएलडी की उम्मीदवार बोलीं, नहीं बदली  गईं गड़बड़ मशीनें    राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने भी अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद आरोप लगाया कि मशीनों से छेड़छाड़ कीजा रही...
सनसनीः बुलंदशहर में महिला की हत्या कर ईंटभट्टे पर फेंकी लाश

सनसनीः बुलंदशहर में महिला की हत्या कर ईंटभट्टे पर फेंकी लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
बुलंदशहरः   बुलंदशहर में एक महिला की हत्सया का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बुलंदशहर के सिकंदरबाद क्षेत्र के अंधेल ईंट भट्टे पर एक महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। भट्टे पर काम करने वाले लोगों ने सुबह भट्टा मालिक और पुलिस को इसका जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन मौके की पस्थितियों से साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।...
वाराणसीः गोदौलिया स्थित केसीएम बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप

वाराणसीः गोदौलिया स्थित केसीएम बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
वाराणसीः  गोदौलिया स्थित केसीएम बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आग एक निजी बैंक की शाखा में लगी है। यह शाखा बिल्डिंग में दूसरे तल पर है। हांलाकि फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। इस दौरान वहां रखे जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। साथ ही लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।