Thursday, April 2सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

इकलौती बेटी ने दी एएसपी पिता राजेश साहनी को मुखाग्नि

इकलौती बेटी ने दी एएसपी पिता राजेश साहनी को मुखाग्नि

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊ स्थित भैंसाकुंड वैकुंठधाम में हुआ अंतिम संस्कार  लखनऊः  बीते दिवस अपने दफ्तर में एंटी टैरेरिस्ट स्कवायड यानी एटीएस के एडिनल एसपी राजेश साहनी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली थी। आज उनका अंतिम संस्कार लखनऊ के भैंसाकुंड वैकुंठ धाम में उनकी इकलौती बेटी श्रेया ने उनको मुखाग्नि देकर किया। इस दौरान उनके परिजन और अन्य जानने वाले बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बीते दिवस उनकी मौत की खबर से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया था जो लोग उनको करीब से जानते थे उनको तो पहले इस घटना की सच्चाई पर यकीन ही नहीं हुआ। राजेश साहनी काफी तेज-तर्रार होने के साथ ही शांत दिमाग के पुलिस अधिकारी माने जाते थे लेकिन 13 साल पहले हुई लखनऊ की एक घटना हमेशा उनकी याद दिलाएगी। 13 साल पहले कैसरबाग में वाहन चैकिंग के दौरान सपा के बेलगाम कार्यकर्ताओं को सिखाया था सबक दरअसल, वर्ष 2005 में 30 मई का दिन था। एएसपी साहनी उस समय स...
..और इस तरह कहें अपनी जिंदगी से डिप्रेशन को गुडबाय

..और इस तरह कहें अपनी जिंदगी से डिप्रेशन को गुडबाय

Today's Top four News, सेहत
समरनीति सेहतः  आंखों में ढेरों सपने सजाकर आज हर इंसान तरक्की की होड़ में अंधी दौड़ दौड़ता जा रहा है। रोजमर्रा की जिंदगी में सबुकछ इतना अशांत और तेजी से गुजर रहा है कि लोग खुद का आस्तित्व ही भूलते जा रहे हैं। यही वजह है कि हर कोई आज मन की शांति खो चुका है। मन की हलचल और परेशानियां जल्द ही दिमाग में भी घर बना लेती हैं। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अशांतमन से जिंदगी जी रहे हैं और देर-सवेर डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। डिप्रेशन हो हावी तो हालात नहीं , खुद को बदलने की करें कोशिश  जिंदगी सुख-दुख दो पाटों के बीच में चलती है। कभी हमें सुख मिलता है तो कभी दुख का भी एहसास होता है। जब चीजें हमारे मन की नहीं होती हैं तो हम दुखी हो जाते हैं। दुख ज्यादा गहरा होता है तो धीरे-धीरे हम डिप्रेशन में चले जाते हैं।  एक समय ऐसा आता है कि डिप्रेशन के शिकार व्यक्ति को कुछ भी अच्छा नहीं लगता है और अपनी जान तक ...
निपाह वायरस को लेकर एलर्ट मोड पर स्वास्थ्य महकमा

निपाह वायरस को लेकर एलर्ट मोड पर स्वास्थ्य महकमा

सेहत
केरल में वायरस प्रभावी, स्वास्थ्य महकमा कर रहा जागरूक  लखनऊः  इन दिनों सोशल मीडिया पर निपाह वायरस के लक्षण और बचाव को लेकर जमकर प्रचार प्रसार हो रहा है। केरल में इस रोग की दस्त के बाद से लोगों में निपाह वायरस को लेकर काफी चर्चाएं भी हो रही हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार निपाह एक नई उभरती हुई बीमारी है, जो वायरस के संक्रमण के प्रभाव से जानवर और इंसान दोनों में तेजी से फैलता है। यह गंभीर बीमारियों कोजन्म देता है। इस बीमारी की पहली बार पहचान 1998 में मलेशिया के निपाह गांव से हुई थी, इसीलिए उस गांव के नाम पर इस वायरस को नाम दिया गया। भारत में इसका प्रभाव 2001 में देखने को मिला था। इस वर्ष भी इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने सूबे के हर जिले के लिए एलर्ट जारी कर दिया है। सीतापुर में भी अधिकारियों ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। निपाह वायरस के क्या हैं लक्षण -कैस...
बैक पेनः कहीं कम न कर दे आपकी रफ्तार

बैक पेनः कहीं कम न कर दे आपकी रफ्तार

सेहत
अक्सर कहा जाता है कि एक उम्र के बाद कमर का दर्द स्वभाविक हो जाता है लेकिन डाक्टरों की मानें तो ऐसा कतई नहीं है। इस बात का हकीकत से कुछ लेना-देना नहीं है। अगर आप अपना ख्याल रख रहे हैं। समय से सोना और समय से जागने के साथ-साथ एक्सरसाइज और संतुलित आहार ले रहे हैं तो आप कमर दर्द से रहित जिंदगी जी सकते हैं। अगर ऐसा नहीं कर रहे हैं तो आज से ही अपनी दिनचर्या में बदलाव लाकर जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं। समरनीति सेहतः  आज की भागम-भाग भरी जिंदगी में खुद का ख्याल रखना बेहद मुश्किल है। हम किसी बात को सबसे ज्यादा नजरअंदाज करते हैं तो हमारी खुद की सेहत है। कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग सारा दिन उसके सामने बैठकर गुजार देते हैं। मार्केटिंग के लोग दिनभर कार और बाइक से इधर-उधर यात्रा करके। इन दोनों ही हालात में सबसे ज्यादा बोझ हमारी कमर उठाती है जो आगे जाकर दर्द की वजह बनती है। हमारी रोजमर्रा की...
एक भगौना भोजनः मास्टरों और कार्यकत्रियों में होगी रार, पढ़ाई चौपट

एक भगौना भोजनः मास्टरों और कार्यकत्रियों में होगी रार, पढ़ाई चौपट

Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
कैबिनेट ने लिया फैसला, अब अलग-अलग नहीं बनेगा आंगनबाड़ी और स्कूलों का मिड-डे मील  लखनऊः  यूपी सरकार कैबिनेट ने एक चौंकाने वाला फैसला किया है। अब मिड-डे मील और आंगबाड़ी में आने वाले नौनिहालों का भोजन एक ही भगौने में पकेगा। यानी अबतक दोनों का भोजन अलग-अलग व्यवस्था के तहत पकता था और अलग-अलग ही जिम्मेदारियां तय थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्कूल के मिड-डे मील के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का भोजन भी पकेगा। इसका फैसला सरकार ने ले लिया है। इतना ही नहीं इस संबंध में यूपी कैबिनेट ने एक भगौने में भोजन का प्रस्ताव भी पास कर दिया है। ऐसे में लाजमी है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्कूल के मास्टरों में रार होना तय है। बड़े बच्चों से ज्यादा न्यूट्रिशन फूड की जरूरत रखते हैं छोटे बच्चे, एक साथ भोजन संभव नहीं   दरअसल, एक भगौने में दोनों के भोजन बवाने का बिल पास करते हुए भले ही यूपी सरकार ने कम स...
आदमखोरों कुत्तों का हमला, तीन मासूम गंभीर

आदमखोरों कुत्तों का हमला, तीन मासूम गंभीर

Today's Top four News, सीतापुर
सीतापुरः  जिले के रेउसा व थानगांव थाना क्षेत्र में  मंगलवार को 3 बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। आवारा कुत्तों के हमले से बचने के लिए एक बच्चे ने नदी मे छलांग लगा कर अपनी जा न  बचाई। बताते हैं कि शाकिब(6) निवासी रेउसा घर के बाहर खेल रहा था तभी आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया।  वहां मौजूद ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाया। घायल अव्यवस्था में बच्चे को सीएचसी पर लाया गया। वहीं महताब(15)पुत्र शामिन निवासी सुजातपुर थाना थानगाव सुबह अरहर के झाखर नदी मे डालने के लिए चौका नदी गया था। रास्ते मे आवारा कुत्ते ने बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। जान  बचाने के लिए बच्चे ने नदी मे छलाँग लगा दी। बाद में घायल अव्यवस्था मे बच्चा घर पहुंचा। वहीं रेउसा कस्बे के पुरानी बस्ती में घर के बाहर बैठी आठ वर्षीय बालिका को आवारा कुत्ते ने नोच डाला। इसी तरह काजल(8)पुत्री सोने लाल घर के बाहर बैठी थी तभी आवा...
सीबीएसई 10वीं में अपर्णा ने जिले में बनाया स्थान

सीबीएसई 10वीं में अपर्णा ने जिले में बनाया स्थान

उत्तर प्रदेश
कन्नौजः  कहते है अगर आत्मविश्वास खुदमे मजबूत हो तो हर काम बिना सहारे सम्भव हो जाता है। ऐसे ही मजबूत आत्मविस्वास की एक मिशाल इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जिले के कलेक्ट्रेट रोड पर रहने वाली अपर्णा दुबे ने पेश की है ।  दरअसल, अपर्णा ने बिना ट्यूशन जिले में जिले में तीसरा स्थान बनाया है। उनको जिले में प्रथम स्थान न मिल पाने पर मलाल भी है। अपर्णा के माता पिता का ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। उनको अपनी बेटी पर गर्व है। अपर्णा दुबे की माता शकुन दुबे और पिता  सुधीर दुबे का कहना है कि अपर्णा को पढ़ाई से बड़ा लगाव रहा। कई बार उन्होंने अपर्णा से बाहर कोचिंग करने के लिए कहा लेकिन अपर्णा ने बाहर कोचिंग करने से मना कर दिया।  ...
महोबा में सांप के काटने के बाद महिला ने दम तोड़ा

महोबा में सांप के काटने के बाद महिला ने दम तोड़ा

Breaking News, महोबा
महोबाः  चरखारी तहसील के ग्राम पुपवारा में कृषक महिला शिवा (38) निवासी पुपवारा मंगलवार को अपने खेत में काम रही थी। इस दौरान वहां छिपे बैठे एक जहरीले सांप ने उन्हे काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। उनके चिल्लाने पर चिल्लाने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों भागकर वहां पहुंचे तो गंभीर हालत में मदद का प्रयास किया। साथ ही उनके  परिवार के लोगों को सूचना देने के बाद अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तबतक उनकी हालत बहुत बिगड़ चुकी थी। अस्पताल में डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।...
सीतापुर में हादसाः महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत, सात घायल

सीतापुर में हादसाः महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत, सात घायल

Breaking News, भारत, लखनऊ, सीतापुर
ललिता देवी मंदिर दर्शन करके देवदेवेश्वर मंदिर जा रहे थे नासिक के श्रद्धालु सीतापुर : मंगलवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल नैमिषारण्य में एक सड़क हादसे में महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल श्रद्धालु महाराष्ट्र के हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। नासिक जिला महाराष्ट्र के श्रद्धालु एक टैंपो में सवार होकर नैमिषारण्य स्थित चक्रतीर्थ व ललिता देवी मंदिर के दर्शन कर देवदेवेश्वर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे क्रासिंग के पास सामने से आ रही एक अर्टिगा कार का पहिया तेज आवास के साथ अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर टैंपो से जा भिड़ी। कार की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलट गया। कार का टायर फटने से अनियंत्रित हुई थी कार, घायल अस्पताल में भर्ती टैंपो में सवार लोटन (50) पुत्र ककनेटकर निवासी सातपुर कालोनी जिला नासिक महाराष्ट...
कानपुर में पनपी स्टेशन के पास बैंक की कैश वैन में गोली चली, गार्ड घायल

कानपुर में पनपी स्टेशन के पास बैंक की कैश वैन में गोली चली, गार्ड घायल

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
कानपुरः  कानपुर में पनकी स्टेशन के पास यूनाइटेड बैंक के एटीएम में रूपये डालने आई कैश वैन में गोली चल गई। इस दौरान उसी वैन में सवार सुरक्षा गार्ड की उसी की बंदूक से गोली चलने से मौत। घायल को इलाज के लिए हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि गोली कैसे चली। इस बात का पता जांच के बाद ही चलेगा।...