Wednesday, April 8सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

दिल्ली में 9 दिन बाद केजरीवाल का एलजी दफ्तर में धरना खत्म

दिल्ली में 9 दिन बाद केजरीवाल का एलजी दफ्तर में धरना खत्म

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार 9 दिन बाद उप राज्यपाल दफ्तर में चल रहा अपना धरना खत्म कर दिया। इसकी जानकारी उनके मंत्री मनीष सिसौदिया ने दी। उन्होंने मीडिया को यह जानकारी देते हुए कहा है कि अधिकारियों से बात हुई है और वह मीटिंग में आ रहे हैं। कहा कि अधिकारियों से हमारी कोई लड़ाई नहीं है। हमने साथ मिलकर काम किया है। केजरीवाल ने कहा, पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष   जल्द ही पुराना वाला अच्छा माहौल फिर बन जाएगा। हांलाकि इस दौरान उन्होंने एलजी पर निशाना साधा। कहा कि अगर एलजी साहब पहली ही मुलाकात में हमारी बात मान लेते तो और अच्छा होता। उधर, एलजी हाउस से निकलने के बाद केजरीवाल ने कहा कि यह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उधर, केजरीवाल के धरना समाप्त करके वापस लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया ग...
घर से निकले युवक की हत्या, हादसे में एक अन्य की मौत

घर से निकले युवक की हत्या, हादसे में एक अन्य की मौत

Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
 समरनीति न्यूज, सीतापुरः  जिले में बीते 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की मौत के मामले सामने आए हैं। इनमें से एक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं दूसरे की हादसे में मौत हो गई। पहली घटना जिले के रामकोट थाना क्षेत्र की है वहां के सहरोई कालिका निवासी बक्श निवासी त्रिवेणी (35) पुत्र छेद्दू का शव गांव के बाहर खेत में मंगलवार सुबह बरामद किया गया है। रामकोट में घर से निकले युवक का शव मिला, परिजनों को हत्या की आशंका   परिजनों के अनुसार त्रिवेणी सोमवार दोपहर पड़ोस के गांव महमूदपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का लती था। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मिश्रिख थाना क्षेत्र में हादसे में आम...
कन्नौज में डीएम ने खुद गंगा साफ कर दी दूसरों को स्वच्छता की प्रेरणा

कन्नौज में डीएम ने खुद गंगा साफ कर दी दूसरों को स्वच्छता की प्रेरणा

कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर व गाँव के साथ-साथ गंगा को पॉलीथिन मुक्त करने को स्थानीय मेहँदी गंगाघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने अपने हांथो से गंगा तट पर फैली गंदगी को साफ़ कर स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा का संदेश दिया। उनसे प्रेरणा पाकर आसपास खड़े बाकी लोग भी आगे बढ़े और सफाई में जुट गए। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि पालीथिन मुक्त कराना है। इसके लिए आम जनमानस की सहभागिता बहुत जरुरी है। कहा कि गंगा में पॉलीथिन फेंकने से जलचर प्राणियों को बड़ा नुकसान होता है। उनकी जान पर बन आती है। वहीं दूसरी ओर इससे प्रदूषण की समस्या तो फैलती ही है। साथ ही पशुओं के लिए यह जानलेवा साबित हो रही है। कहा कि पालीथिन मुक्त गाँव, पॉलीथिन मुक्त गंगा व पॉलीथिन मुक्त देश प्रदेश के लिए यह पहला और बेहद महत्वपूर्ण कद...
यूपी में आज दूसरे दिन भी पुलिस भर्ती परीक्षा, 860 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा 

यूपी में आज दूसरे दिन भी पुलिस भर्ती परीक्षा, 860 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा 

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में आज दूसरे दिन भी पुलिस भर्ती परीक्षा, 860 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा जारी है। परीक्षा के दौरान साल्वरों पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं। एक दिन पहले भी पुलिस और एसटीएफ ने 33 साल्वर को पकड़ा था। पुलिस भर्तीः 12 साल्वर गिरफ्तार, अफवाह फैलाने वालों पर नजर दूसरे और अंतिम दिन परीक्षा के दौरान सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं ताकि युवाओं की भीड़ किसी तरह का उपद्रव न फैला सके। इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि किसी भी तरह की झूठी अफवाह फैलाने वाले अपने काम में सफल न हो सकें।...
सीतापुर में बारातियों की कार पलटी 1 की मौत 5 घायल 

सीतापुर में बारातियों की कार पलटी 1 की मौत 5 घायल 

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के लहरपुर क्षेत्र में बरात में जाते समय कार पलटने से 5 लोग हुए जख्मी हो गए। जबकि 1 की मौत हो गई। बारात देवरिया पोस्ट सुपौली से परसेंडी जा रही थी। बताते हैं कि रात लगभग 9 बजे बारात में आए राहुल यादव (19) निवासी मंगू चौराहा,  रेउसा तथा सुपौली निवासी रघुवर दयाल (41) निवासी सुपौली, हेमंत सक्सेना (54), अंकित (17) तथा अभिषेक (14), देशराज (22) सवार थे। कार चालक के नशे में होने के कारण हुआ हादसा   बताया जाता है कि कार चालक देशराज ने शराब पी रखी थी और कार अनियंत्रित होकर सूरजकुंड के पास खाई में जा गिरी। सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं रघुवर दयाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर 100 नंबर वाहन मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।...
लखनऊ में चारबाग के होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग में बच्ची व महिला समेत 5 की मौत, 3 गंभीर

लखनऊ में चारबाग के होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग में बच्ची व महिला समेत 5 की मौत, 3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ के चारबाग इलाके में स्थित होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग लग गई। आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। वहीं पांच लोग गंभीरू रूप से झुलस गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण होटल के बेसमेंट में शार्टसर्किट को माना जा रहा है लेकिन जांच के बाद ही पूरी बात निकलकर सामने आएगी। इस घटना में एक महिला, एक बच्ची समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां महिला और बच्ची समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।     बताते हैं कि सुबह करीब सवा पांच बजे के आसपास होटल से लोगों ने धुआं निकलते हुए देखा। इसकी जानकारी होने पर होटल प्रबंधन और कर्मचारियों ने जाकर देखा तो आग भयंकर रूप से फैल च...

कानपुर में आश्रय देने का झांसा देकर युवती से किया रेप, बंधक बनाकर कराई वेश्यावृति, मां-बेटे पर आरोप 

Breaking News
कानपुर में आश्रय देने का झांसा देकर युवती से किया रेप, बंधक बनाकर कराई वेश्यावृति, मां-बेटे पर आरोप

महोबा में बालू का ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने के चालक की दर्दनाक मौत, सीमावर्ती डिगरिया घाट की घटना 

Breaking News
महोबा में बालू का ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने के चालक की दर्दनाक मौत, सीमावर्ती डिगरिया घाट की घटना
आडवाणी के सहयोगी ने कहा, अच्छे दिल वाले राहुल को देखना चाहते हैं भविष्य में प्रधानमंत्री

आडवाणी के सहयोगी ने कहा, अच्छे दिल वाले राहुल को देखना चाहते हैं भविष्य में प्रधानमंत्री

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः राहुल गांधी का 48वां जन्म दिन है। कांग्रेस में जहां एक ओर अपने नेता के जन्मदिन को लेकर काफी हलचल है। वहीं दूसरी ओर भाजपा खेमे से एक बड़ा बयान उनको लेकर आया है जिसमें एक वरिष्ठ भाजपा नेता के करीब सहयोगी ने राहुल गांधी को न सिर्फ अच्छे दिन वाला इंसान कहा है बल्कि उनको भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखने की इच्छा भी जताई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णीय ने मुंबई में हुई एक पैनल चर्चा के दौरान कहा है कि राहुल गांधी को वह भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल एक अच्छे दिल वाले इंसान हैं जो देश की कश्मीर समस्या को सुलझा सकते हैं। कहा कि देश में फिलहाल उनको राहुल का कोई विकल्प नजर नहीं आता है। मुंबई में एक कार्यक्रम  के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ...