Saturday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

परिवर्तन के सहयोग से उर्सला में मरीजों और तिमारदारों को फल-भोजन वितरण

परिवर्तन के सहयोग से उर्सला में मरीजों और तिमारदारों को फल-भोजन वितरण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज परिवर्तन रोटी बैंक के सहयोग से सिविल लाइन्स निवासी अनिल अग्रवाल व उनके समस्त परिजनों ने उर्सला अस्पताल व डफरिन अस्पताल में प्रत्येक बेड पर जाकर मरीजों को फलों का वितरण किया। भोजन कराने का भी काम जारी  इसके पूर्व इन लोगों द्वारा रोटी बैंक में 250 लोगों को भोजन का भी वितरण कराया गया।परिवर्तन रोटी बैंक द्वारा बीते कई महीनों से उर्सला अस्पताल और कार्डियोलॉजी में प्रतिदिन लोगों को भोजन का वितरण किया जाता है। ये भी पढ़ेंः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का निधन  आज प्रमुख रूप से मोनिका अग्रवाल, चितवन अग्रवाल व परिवर्तन के अनूप कुमार द्विवेदी, देवेंद्र पारिख, पम्मी, प्रमोद गुप्ता, कर्नल पाण्डेय, आशीष,  कुमकुम, पिंकी पारिख आदि मौजूद रहे।  ...
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का निधन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी नेता मदन लाल खुराना का आज निधन हो गया। खुराना ने बीती रात अंतिम सांसें ली।  मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उनके बेटे हरीश खुराना ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कि बीत रात लगभग 10:45 बजे खुराना ने अपने मोती नगर स्थित घर में अंतिम सांसें ली। बताते चलें कि श्री श्री खुराना 2 दिसंर 1993 से 26 फरवरी 1996 तक दिल्ली के मुख्मंत्री रहे थे। बीती रात ली अंतिम सांसें  उनके निधन की खबर दिल्ली में आग की तरह फैल गई और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला चल गया। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले ही उनके बड़े बेटे विमल खुराना का निधन हुआ था। ये भी पढ़ेंः बांदा में पुलिस थाने में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सैकड़ों की भीड़ जुटी  श्री खुराना के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे विमल और हरीश राजनीति में सक्री...
बांदा में पुलिस थाने में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सैकड़ों की भीड़ जुटी

बांदा में पुलिस थाने में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सैकड़ों की भीड़ जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की तिंदवारी थाना पुलिस द्वारा समझौते को बुलाए गए युवक ने थाना परिसर के भीतर फांसी लगाकर खुदकशी कर ली।  इसकी खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ और मृतक के परिजन तिंदवारी थाने के बाहर इकट्ठा हो गए। सूचना पर कई थानों का फोर्स और पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंच गए। मारपीट के मामले मे समझौते को पुलिस ने बुलाया था थाने उधर, मुख्यालय पर जब अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो उनके भी हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने किसी तरह हालात को संभालने की कोशिश की। लेकिन भीड़ का आक्रोश बढ़ता रहा। लोगों का कहना था कि पुलिस की ज्यादती और पिटाई से तंग आकर युवक ने थाने के भीतर जान दी। वहीं मृतक के पिता ने खुलकर आरोप लगाया कि तिंदवारी थाना पुलिस ने उनके बेटे की हत्या कर दी है। हांलाकि वहीं एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक के साथ...
घर पहुंचीं एआरटीओ बांदा की पत्नी, अब हालत खतरे से बाहर

घर पहुंचीं एआरटीओ बांदा की पत्नी, अब हालत खतरे से बाहर

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंडल मुख्यालय पर तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) की पत्नी की हालत अब खतरे से पूरे तरह बाहर बताई जा रही है। उनको ले आया गया है। इस वक्त वह अपने इलाहाबाद स्थित मूल निवास पर हैं। बताया जा रहा है कि अब किसी तरह की खतरे वाली कोई बात नहीं है। सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर लगाई थी फांसी  बताते चलें कि एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्या अपने परिवार के साथ शहर के इंदिरानगर मुहल्ले में किराये पर रहते हैं। दो दिन पहले 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे उनकी पत्नी अर्चना मौर्या (33) ने किन्हीं कारणों के चलते घर के कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी। ये भी पढ़ेंः बांदा में कानपुर के आरोपी सिपाही की अस्पताल से छुट्टी, संगीन धाराओं के बावजूद गिरफ्तारी नहीं बाद में उनको जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर होने की वजह से उनको का...
बांदा में कानपुर के आरोपी सिपाही की अस्पताल से छुट्टी, संगीन धाराओं के बावजूद गिरफ्तारी नहीं

बांदा में कानपुर के आरोपी सिपाही की अस्पताल से छुट्टी, संगीन धाराओं के बावजूद गिरफ्तारी नहीं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दो दिन पहले कथित रूप से कोतवाली में जहर खाने वाले सिपाही की हालत में सुधार के बाद उसे जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह अपने परिवार के साथ कानपुर अपने घर रवाना हो गया। दूसरी ओर पुलिस ने संगीन धाराओं में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं की। जांच अधिकारी का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। गाजीपुर में तैनात सिपाही पर छेड़छाड़ के हैं आरोप  बताते चलें कि गाजीपुर जिले में तैनात सिपाही जगदीश यादव ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। उनपर एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। साथ ही सिपाही के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह महिला खुद को सिपाही जगदीश की दूसरी पत्नी बता रही थी। संबंधित मुख्य खबरः बांदा में गाजीपुर में तैनात कानपुर के रहने वाले हेड कांस्टेबिल ने खाया जहर, दर्ज हुआ था छेड़छाड़ का मुकदमा सूत्रों क...
महोबा में एक-दूसरे का हाथ थामने वाले प्रेमी युगल ने छतरपुर में मौत को लगाया गले

महोबा में एक-दूसरे का हाथ थामने वाले प्रेमी युगल ने छतरपुर में मौत को लगाया गले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः महोबा में एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ जीने-मरने की कसमे खाकर निकले प्रेमी युगल ने छतरपुर में मौत को गले लगा लिया। दोनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिले। लड़की के पिता ने महोबा में लड़के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। अब छतरपुर पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। दोनों के परिवार वाले थे शादी के विरोधी  बताया जाता है कि छतरपुर के महाराजपुर थाने के मऊ गांव के रहने वाला छोटेलाल रैकवार के बेटे नीरज (22) का महोबा के डढ़हतमाफ गांव में आना-जाना था। इसी दौरान वहां रहने वाले ठाकुरदीन की बेटी से उसका मेलजोल हो गया। ये भी पढ़ेंः सीतापुर में दुपट्टा बांधकर ट्रेन के आगे लेटे प्रेमी युगल टुकड़े-टुकड़े होकर मौत  दोनों के बीच प्रेस प्रसंग होने के बाद उन्होंने अपने-अपने परिवार वालों के सामने शादी की बात रखी। लेकिन दोनों ही परिवार के लोगों ने शादी से इंकार क...
ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर सख्त मंत्री की बैठक से खनिज अधिकारी नदारद, स्पष्टीकरण तलब

ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर सख्त मंत्री की बैठक से खनिज अधिकारी नदारद, स्पष्टीकरण तलब

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के प्रभारी व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में नदारद खनिज अधिकारी व समग्र ग्राम विकास योजना में संतोषजनक परिणाम न मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। विकास योजनाओं की प्रभारी मंत्री ने जांची रफ्तार  बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग हर हाल में रोकी जाए। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि 22 दिसंबर तक हर हाल में राजकीय नलकूप लगा दिए जाएं। ये भी पढ़ेंः विकास और योजनाओं से जुड़े सवालों को लेकर छात्र-छात्राओं ने शांत की जिज्ञासाएं एसपी से अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने को कहा। मंत्री ने सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्र...
विकास और योजनाओं से जुड़े सवालों को लेकर छात्र-छात्राओं ने शांत की जिज्ञासाएं

विकास और योजनाओं से जुड़े सवालों को लेकर छात्र-छात्राओं ने शांत की जिज्ञासाएं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यालय पर विकास भवन में आज यहां छात्राओं को विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास भवन बांदा का भ्रमण करने आए करवई इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को विकास भवन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। यह जानकारी चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी ने दी। विकास भवन में कालेज के छात्र-छात्राओं ने जानी विकास योजनाएं  छात्र-छात्राओं ने विकास भवन के विभिन्न विभागों का विजिट किया। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी से गांव में चल रहीं विभिन्न योजनाओं के विषय में जाना। हांलाकि आज विकास भवन में अधिकांश अधिकारी प्रभारी मंत्री की मीटिंग में चले जाने के कारण उपस्थित नहीं थे। ये भी पढ़ेंः कांग्रेस का देशभर के सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी उनके कार्यालय में विभिन्न कर्मचारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। उप...
कांग्रेस का देशभर के सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी

कांग्रेस का देशभर के सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस ने आज उनकी बहाली को लेकर देशभर में सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस की मांग है कि जल्द से जल्द हटाए गए सीबीआई निदेशक वर्मा को बहाल किया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने आज यहां दिल्ली में दयाल सिंह कॉलेज से सीबीआई दफ्तर तक सैकड़ों समर्थकों के साथ मार्च भी निकाला। सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की बहाली की मांग  दरअसल, दिल्ली में राहुल इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। राहुल ने कहा कि राफेल की जांच को रोकने के लिए सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को हटाया गया है। कहा है कि सीबीआई प्रमुख को हटाकर केंद्र सरकार राफेल घोटाले की जांच को रोकने का काम कर रही है। ये भी पढ़ेंः अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन, यूपी से हुई थी शुरूआत कहा कि ...
अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन, यूपी से हुई थी शुरूआत

अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन, यूपी से हुई थी शुरूआत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बेटियों के लिए अच्छी खबर है। अब उनको देश के सभी सैनिक स्कूलों में प्रवेश मिल सकेगा। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष रामराव भामरे ने कहा है कि देश के सारे सैनिक स्कूलों में विकास का काम चल रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डा. सुभाष रामराव भामरे ने दी जानकारी  स्कूलों में बेटियों को प्रवेश के लिए काम शुरू हो गया है। बेटियों के लिए हॉस्टल्स और दूसरी सुविधाओं को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है। इस बारे में डॉ. भामरे ने कहा है कि केंद्र सरकार का यह फैसला बेहद क्रांतिकारी है। ये भी पढ़ेंः मां की ममता और पुलिस का फर्ज, बखूबी साथ-साथ निभा रहीं अर्चना, डीआईजी ने समर्पण देख किया सम्मानित यह फैसला सशस्त्र बलों के लिए लड़कियों को तैयार करके महिला सशक्तिकरण की दिशा...