Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

घर पहुंचीं एआरटीओ बांदा की पत्नी, अब हालत खतरे से बाहर

फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः मंडल मुख्यालय पर तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) की पत्नी की हालत अब खतरे से पूरे तरह बाहर बताई जा रही है। उनको ले आया गया है। इस वक्त वह अपने इलाहाबाद स्थित मूल निवास पर हैं। बताया जा रहा है कि अब किसी तरह की खतरे वाली कोई बात नहीं है।

सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर लगाई थी फांसी 

बताते चलें कि एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्या अपने परिवार के साथ शहर के इंदिरानगर मुहल्ले में किराये पर रहते हैं। दो दिन पहले 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे उनकी पत्नी अर्चना मौर्या (33) ने किन्हीं कारणों के चलते घर के कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी।

ये भी पढ़ेंः बांदा में कानपुर के आरोपी सिपाही की अस्पताल से छुट्टी, संगीन धाराओं के बावजूद गिरफ्तारी नहीं

बाद में उनको जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर होने की वजह से उनको कानपुर रेफर करने की बात कही गई थी। बाद में उनको इलाहाबाद ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि वहां उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक होने के बाद उनको घर ले आया गया है।

इससे पहले भी कर चुकी हैं कोशिश

बताया जाता है कि इससे पहले भी एआरटीओ की पत्नी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं। लगभग दो माह पहले ही उन्होंने सेब के बीज पीसकर खा लिए थे। इससे उनकी हालत बिगड़ गई थी और उनको अस्पताल ले जाया गया था।