Saturday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

UP जालौन के 12वीं के छात्र ने अमरिका को दी आतंकी हमले की धमकी, 50 बार FBI हेडक्वाटर किया फोन

UP जालौन के 12वीं के छात्र ने अमरिका को दी आतंकी हमले की धमकी, 50 बार FBI हेडक्वाटर किया फोन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : खुद के बिटक्वाइन्स हड़पे जाने से नाराज 18 साल के जालौन निवासी युवक ने पूरी दुनिया हिला डाली। इन साहब ने दर्जनों बार अमरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई को फोन और मेल करके मियामी एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की धमकियां दीं। अमरिकी खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं और भारतीय खुफिया एजेंसियों से मदद मांगी। एक अमरिकी ने हड़प लिए बिटक्वाइन्स, इसलिए उठाया कदम  भारत में पहले एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और फिर एटीएस (एंटी टेरेरिजम स्क्वायड) मामले की गहराई से पड़ताल में जुट गए। बाद में यूपी एटीएस को इस काम में लगाया गया। बहरहाल, अमरिकी हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी देने वाले इस युवक को जालौन से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी खुद यूपी के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने एक प्रेसवार्ता में दी। ये भी पढ़ेंः अमरिका में भारतीय अभिनेत्रियों से देहव्यापार कराने वाला इंडियन कपल गिरफ्तार ...
अखिलेश यादव बोले, युवाओं के खून से लिखी जाएगी भाजपा के पतन की कहानी

अखिलेश यादव बोले, युवाओं के खून से लिखी जाएगी भाजपा के पतन की कहानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शुक्रवार को शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए जबरदस्त लाठीचार्ज ने विपक्षियों को भाजपा पर हमले की मौका दे दिया। सपा प्रमुख अखिलेश ने ट्विटर पर लाठीचार्ज से बुरी तरह से घायल हुए खून से लतपत तस्वीरें शेयर की। साथ ही ट्विट करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। सपा मुखिया ने कहा है कि युवाओं के इसी ख़ून से भाजपा के पतन की कहानी लिखी जाएगी। ये भी पढ़ेंः शशि थरूर ने कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद को दी नोटिस, दो दिन में माफी मांगें, नहीं तो.. आगे लिखा है कि लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों पर अहंकारी भाजपा का लाठीचार्ज, आने वाले दिनों में भाजपा सरकार को बहुत महंगा पड़ेगा। साथ ही लिखा है कि रोज़गार के अधिकार की इस लड़ाई में समाजवादियों की संवेदना व पूर्ण समर्थन घायल अभ्यर्थियों के साथ है। हम हर मोर्चे पर साथ निभाएंगे।  ...
आनरकिलिंगः बायफ्रेंड से बात कर रही बेटी को बाप ने गोली से उड़ाया, घर में छिपाए रखी लाश

आनरकिलिंगः बायफ्रेंड से बात कर रही बेटी को बाप ने गोली से उड़ाया, घर में छिपाए रखी लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में आनरकिलिंग का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी को अवैध तमंचे से गोली मारकर उसकी जान ले ली। दरअसल, बेटी अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी और पिता को यह नागवार गुजरा। ये भी पढ़ेंः सीतापुर में प्रेमी युगल की मौत का सनसनीखेज मामला, आनरकिलिंग-सुसाइड और मर्डर के बीच उलझी गुत्थी पुलिस ने घटना के बाद मौके से आरोपी पिता को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सन्नाठा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि फतेहपुर चौरासी के सकूराबाद गांव निवासी बबलू शर्मा की पुत्री बिट्टू उर्फ श्रद्धा शर्मा रात करीब 10 बजे मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। मना करने पर भी नहीं मानी तो पिता का टूटा सब्र   इसी दौरान पिता ने उसे मना किया। इसके बाद भी बेटी नहीं मानी तो...
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्य राय से मांगा तलाक, अब नहीं रहना साथ-साथ

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्य राय से मांगा तलाक, अब नहीं रहना साथ-साथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः  अपनी अजीबो-गरीब हरकतों के लिए चर्चित, लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने अपनी शादी के पांच महीने बाद ही पत्नी ऐश्वर्या से तलाक मांग लिया है। मामले में तेज प्रताप ने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है। याचिका में लालू के बेटे का कहना है कि वह ऐश्वर्या यानि अपनी पत्नी के संग नहीं रहना चाहते हैं। ये भी पढ़ेंः देर-सवेर बड़ा गुल खिलाएगी लालू यादव के तेज की “तेजी” बताया जाता है कि तेज प्रताप यादव ने 13 (1) (1a) हिंदू मैरिज एक्‍ट के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है। हांलाकि इस बात के क्यास पहले से लगाए जा रहे थे कि लालू प्रसाद यादव के घर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इससे पहले दोनों भाइयों के बीच आपसी तनातनी की खबरें आ चुकी हैं। पहले भाइयों में विवाद की बात आई थी सामने  अब तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से अलग होने...
विधानसभा घेर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई के सिर फूटे

विधानसभा घेर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई के सिर फूटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सहायक शिक्षकों के 68 हजार 500 पदों पर भर्ती प्रकिया की सीबीआईजी जांच के आदेश दिए हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में विधान सभा पर विरोध प्रदर्शनक कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। बताते चलें कि न्यायमूर्ति इरशाद अली की एकल सदस्यीय पीठ ने दर्जनों याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई के बाद सहायक शिक्षकों के 68 हजार 500 पदों की भर्ती प्रकिया पर रोक लगाई है। विधानसभा के सामने प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज  इसको लेकर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए और लगभग 400 अभ्यर्थी विधानसभा के सामने पहुंचकर घेराबंदी करने की कोशिश करने लगे। इसके बाद वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने जमकर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस की लाठियों से कई अभ्यर्थियों के सिर फूटे हैं और कई बेहोश हो गए। अभ्यर्थिय...
ट्रक से कुचलकर मरा टेंपो चालक, गुस्साए गांव वालों के साथ परिजनों ने 4 घंटे रखा हाइवे जाम

ट्रक से कुचलकर मरा टेंपो चालक, गुस्साए गांव वालों के साथ परिजनों ने 4 घंटे रखा हाइवे जाम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक हादसे में ट्रक की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। जबकि चालक उछलकर ट्रक के नीचे आ गिरा। इससे ट्रक के पहिये से कुचलकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बाद में परिजनों ने गांव के लोगों के साथ हाइवे पर जाम लगा दिया। लोगों का आक्रोश इतना ज्यादा था कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को जाम खुलवाने में लगभग 4 घंटे का समय लग गया। इससे दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुस्साए परिजन व ग्रामीण मदद के आश्वासन पर माने काफी मशक्कत के बाद अधिकारी पीड़ित परिवार की पर्याप्त आर्थिक मदद का आश्वासन देकर जाम खुलवा सके। बताया जाता है कि ग्राम थनैल निवासी चुनबाद उर्फ राकेश गुप्ता (40) पुत्र सिप्पी लाल टेंपो चालक था। वह शुक्रवार सुबह सुबह लगभग 6 बजे अपनी टेंपो से गांव के ही दो लोगों को ...
प्रदूषण पर मारः सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जागी सरकार, 40 लाख वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द

प्रदूषण पर मारः सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जागी सरकार, 40 लाख वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार दिल्ली सरकार जाग उठी है। देश की राजधानी में जानलेवा हुए प्रदूषण पर तगड़ी मार हुई है। दिल्ली सरकार ने करीब 40 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इनमें वह वाहन हैं जो 15 से 10 साल पुराने हैं। यानी 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहन। बताया जाता है कि दिल्ली में कुल 1.10 करोड़ वाहन रजिस्टर्ड है। एनजीटी के आदेशों को साढ़े तीन साल दबाए बैठे रही दिल्ली सरकार  अभी सोमवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति पर नाराजगी जाहिर की थी। कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली में इतने ज्यादा पुराने वाहनों के चलने पर पाबंदी लगाने के एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेशों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई है। ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आईपीसी की धारा-497, शादी के बाहर के संबंध अ...
सावधानी जरूरी ! सर्विस सेंटर पर मोबाइल ठीक होने को दिया तो पेटीएम से निकाली 80 हजार से ज्यादा रकम

सावधानी जरूरी ! सर्विस सेंटर पर मोबाइल ठीक होने को दिया तो पेटीएम से निकाली 80 हजार से ज्यादा रकम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की राजधानी में मोबाइल के पेटीएम से बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है। दरअसल, क व्यक्ति ने अपना मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर पर ठीक कराने को दिया था। इस दौरान उनके मोबाइल के पेटीएम से 80 हजार से ज्यादा की रकम चोरी हो गई। बताते हैं कि दिल्ली के यूसुफ नाम के व्यक्ति ने ओखला पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस से दर्ज कराई शिकायत  शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनके मोबाइल में समस्या आ गई थी। ठीक कराने के लिए मंगलवार सुबह ओखला फेज-2 स्थित कंपनी के सर्विस सेंटर गए थे। वहां फोन ठीक कराने को दिया। खास बात यह है कि कंपनी के कर्मचारी के कुछ ही देर में मोबाइल ठीक करके भी दे दिया। ये भी पढ़ेंः घबराइये नहीं ! आधार की वजह से बंद नहीं होगा आपका मोबाइल सिम   लेकिन फोन में सिम कनेक्ट नहीं हो रही थी। इसलिए दोबारा फोन कर्मचारी को देना पड़ा। यूसुफ के मुत...
कनाडा में कारों की टक्कर से पंजाबी मूल की महिला और दो साल के बेटे की मौत, पति की हालत गंभीर

कनाडा में कारों की टक्कर से पंजाबी मूल की महिला और दो साल के बेटे की मौत, पति की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मिसिसागा शहर में 2 कारों की आपस में तेज टक्कर हो गई। इसमें भारत के पंजाबी मूल की 31 साल की एक महिला और उसके 2 साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। वहीं कार चला रहा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जो अस्पताल में भर्ती है। ये भी पढ़ेंः दिल्ली के 5 स्टार होटल में लड़की पर पिस्टल तानने वाले पूर्व बसपा विधायक के पुत्र आशीष पांडे को पकड़ने पहुंची पुलिस इस हादसे में दूसरी कार पर सवार 18 साल के युवक की हालत भी गंभीर है। सूत्रों की माने तो हादसे में घायल व्यक्ति पंजाब के फगवाड़ा में रिश्तेदारी रखते हैं। कनाडा की पील पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना मिसिसागा के मैविस और ब्रनहम थोर्प रोड के नजदीक सुबह लगभग 2 बजे हुई है। रात लगभग 2 बजे हुई घटना   पुलिस का कहना है कि दोनों कारों की टक्कर बेहद भयानक थी। इससे दोनों कारें एक-दूसरे से टकराकर लगभग 50 से 75 मीटर दूर तक पलटा खाती ह...
काल बनकर दौड़ी एंबुलेंस ने दो महिलाओं और एक व्यक्ति की ली जान, 3 मौतों से परिवार में कोहराम

काल बनकर दौड़ी एंबुलेंस ने दो महिलाओं और एक व्यक्ति की ली जान, 3 मौतों से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यजू : तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आकर दो महिलाओं व एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। ये तीनों लोग सड़क किनारे खड़े होकर अस्पताल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित एंबुलेंस ने आकर टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। जबकि महिलाओं ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। ये भी पढ़ेंः अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार  बताया जाता है कि मामला हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र का है। वहां निर्मलपुर गांव के रहने वाले सुलेमान अपनी गर्भवती भाभी सुबी को अस्पताल लेकर जा रहे थे। उनके साथ उनकी चाची बानो भी साथ में थीं। इसी दौरान बघौड़ा गांव के पास खड़े वे तीनों लोग किसी सवारी का इंतजार करने लगे। हरदोई के कछौना इलाक...