Sunday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

बांदा में पूर्व विधायक विशंभर यादव ने छात्रसभा के साथ केक काटकर मनाया मुलायम का जन्मदिन

बांदा में पूर्व विधायक विशंभर यादव ने छात्रसभा के साथ केक काटकर मनाया मुलायम का जन्मदिन

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने पं जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के सामने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के 80 वे जन्मदिवस पर केक काटकर मिठाई बांटी। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बबेरू के पूर्व विधायक विशम्भर यादव मौजूद रहे। बड़ी संख्या में जुटे छात्र   उन्होंने इस मौके पर कहा कि नेता जी हमेशा जयप्रकाश नारायण व डॉ लोहिया के सिद्धांतों पर चलते हुए अपनी सरकार में छात्र-छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की चिंता करते थे। साथ ही छात्राओं के लिए कन्या विद्याधन दिलाते थे। कार्यक्रम के आयोजक ओम नारायण त्रिपाठी "विदित" ने कहा कि नेता जी से हम युवाओं को आदर्श रास्ते पे चलने की प्रेरणा मिलती है। ये भी पढ़ेंः विधायक की सास को एंबुलेंस न मिलने पर डाक्टरों व समर्थकों में घंटों बवाल, 3 गाड़ियां जलाईं इस मौके पर पूर्व छात...
ब्रैकिंगः बांदा में जीजा ने साले को गोली मारी, घायल गंभीर हालत में कानपुर रेफर

ब्रैकिंगः बांदा में जीजा ने साले को गोली मारी, घायल गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शराब पीते समय हुए विवाद के कारण एक जीजा ने अपने साले को गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में जा धंसी। परिवार के लोग ग्रामीणों के सहयोग से साले को गुरूवार सुबह इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना सुबह की बताई जा रही है। शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद   वहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव की है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आरोपी जीजा घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं परिवार में घटना को लेकर रोना-पीटना मचा हुआ है। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में आडवाणी-राफेल और नोटबंदी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी घेरा, जमकर बोला हमला   ...
चित्रकूट में आडवाणी-राफेल और नोटबंदी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी घेरा, जमकर बोला हमला

चित्रकूट में आडवाणी-राफेल और नोटबंदी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी घेरा, जमकर बोला हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुधवार को रामायण मेला परिसर में किसान रैली के आयोजन में आए फिल्म अभिनेता एवं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा फिर बेबाकी से बोले। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को दरकिनार करने मुद्दे पर बोले। साथ ही राफेल विमान से लेकर नोटबंदी जैसे मुद्दे पर अपनी ही सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुलकर हमला बोला। साथ ही कहा कि अगर सच बोलना बगावत है तो वह बागी हैं। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह भाजपा के हैं और अभी न उन्होंने भाजपा छोड़ी है और न ही भाजपा ने उनको छोड़ा है। शत्रुघ्न सिन्हा बोले, सच बोलना बगावत है तो मैं बागी.. उन्होंने कहा कि आडवाणी जी मेरे पिता तुल्य हैं और भाजपा में आज उनको  दरकिनार कर दिया गया है। अब भी लगातार उनको किनारे किया जा रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आज कोई भी उनका साथ नहीं दे रहा है। लेकिन वह आडवाणी जी का साथ दे रहे ह...
पंजाब में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड हमला करने वाला एक आतंकी गिरफ्तार, अब दूसरे की तलाश तेज

पंजाब में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड हमला करने वाला एक आतंकी गिरफ्तार, अब दूसरे की तलाश तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पंजाब के अमृतसर निरंकारी डेरे पर ग्रेनेड हमला करने वाले दो आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की पहचान हो गई है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। दूसरे आतंकी का नाम अवतार सिंह, तलाश तेज  बताया जाता है कि पकड़ा गया हमले के आरोपी की पहचान बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है जो कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का सदस्य है। इसकी जानकारी खुद पंजाबके मुख्यमंत्री कैप्टल अमरिंदर सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया है कि दूसरे की तलाश जारी है। दूसरे हमलावर का नाम अवतार सिंह है। मुख्यमंत्री कैंप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से एक आतंकवादी घटना है। इसका मास्टर माइंड पाकिस्तान में बैठा है। ये भी पढ़ेंः अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला, 3 की मौत और 20 घायल, दिल्ली में हाईअलर्ट  ये भी पढ़ेंः अमृतसर में ग्रेनेड हमला करने व...
उन्नाव में पुआल लादकर जा रहे ट्रैक्टर पर सीमेंट का गेट गिरन ने 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

उन्नाव में पुआल लादकर जा रहे ट्रैक्टर पर सीमेंट का गेट गिरन ने 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में मंगलवार को एक बड़े हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा जा रहा है। यह हादसा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुआ। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीमेंट के बना द्वार ट्रैक्टर पर गिरने से हादसा  बताया जाता है कि फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव के लोग धान का पुआल(पैरा) ट्रैक्टर पर लादकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्कूल के फील्ड का सीमेंट से बना गेट उनके उपर ट्रैक्टर पर गिर पड़ा। ये भी पढ़ेंः गंगा नहाने गए दो सगे भाई व भांजा डूबे, तलाश के बाद एक का शव मिला और दो लापता इससे ट्रैक्टर पर बैठे छह लोग गंभीर रूप से घा...
विधायक की सास को एंबुलेंस न मिलने पर डाक्टरों व समर्थकों में घंटों बवाल, 3 गाड़ियां जलाईं

विधायक की सास को एंबुलेंस न मिलने पर डाक्टरों व समर्थकों में घंटों बवाल, 3 गाड़ियां जलाईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/अंबेडकलनगरः बीती देर रात यूपी के अंबेडकर नगर जिले में स्थित महामाया मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रों व स्थानीय विधायक के समर्थकों की बीच कहासुनी के बाद जमकर बवाल हुआ। इस बवाल में विधायक की तीन गाड़ियों को गुस्साए मेडिकल छात्रों ने आग लगा दी। इस दौरान फायरिंग और पथराव की भी बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक कर्मचारी गोली लगने से घायल भी हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। डाक्टरों ने किया था रेफर, एंबुलेंस न मिलने पर बवाल   बताया जाता है कि जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के टांडा अकबरपुर मार्ग पर राजकीय मेडिकल कालजे में टांडा से बीजेपी विधायक संजू देवी की सास को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उनको बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीज को लेकर जाने के लिए कोई एंबुलेंस नहीं दी। इसी बात को ले...
कानपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस अफसरों ने पहुंच स्थिति संभाली

कानपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस अफसरों ने पहुंच स्थिति संभाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले में एक ओर जहां बारावफात की धूम मची थी। वहीं दूसरी ओर जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच संघर्ष का मामला सामने आया है। इसमें करीब 6 लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला है। बताया जाता है कि मामला थाना कल्याणपुर कोतवाली के रावतपुर क्षेत्र का है। समय रहते पुलिस ने स्थिति को संभाला  मंगलवार को बारावफात के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कई थानों की पुलिस फोर्स समेत आलाधिकारी तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। ये भी पढ़ेंः उन्नाव में पुआल लादकर जा रहे ट्रैक्टर पर सीमेंट का गेट गिरन ने 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल पीएसी की एक बटालियन भी वहां भेजी गई। किसी तरह हालात को संभालने की कोशिश की गई। अच्छी बात यह रही कि पुलिस अधिकारियों की समझाने पर दोनों पक्ष शांत ह...
दिल्ली में चलती बस में युवती के सामने प्राइवेट पार्ट निकालकर करने लगा गंदा काम, फिर सैंडल और पुलिस..

दिल्ली में चलती बस में युवती के सामने प्राइवेट पार्ट निकालकर करने लगा गंदा काम, फिर सैंडल और पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भले ही दावे और प्रयास ढेरों किए जा रहे हों। फिर भी छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम कसती नजर नहीं आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस में बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक पहले तो चलती बस में लड़की से छेड़छाड़ करता रहा। बाद में अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर लड़की को दिखाने लगता है। लड़की ने दिखाई बहादुरी सिखाया सबक  गुस्साई लड़की ने पहले तो उसकी सैंडल से पिटाई की। बाद में पुलिस को फोन करके शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ेंः अस्पताल में चेकअप करते-करते महिला मरीज से छेड़छाड़ करने लगा डाक्टर, शोर मचाकर महिला ने बचाई जान इस पूरे घटनाक्रम का एक और शर्मनाक पहलू यह रहा कि बस में मौजूद किसी भी व्य...
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के चाचा को कोर्ट ने भेजा जेल, 307 के मामले में जमानत के बाद से था लापता

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के चाचा को कोर्ट ने भेजा जेल, 307 के मामले में जमानत के बाद से था लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः यूपी के उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के चाचा को जिले की माखी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताते हें कि उन्नाव कोर्ट ने मामले में अपराध संख्या 152/2000 में आईपीसी 307,504,506 में आरोपी महेश को 7 जनवरी 2001 को जमानत दी थी। इसके बाद लगातार कई तारीखों पर उपस्थित न होने के कारण अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया था। जारी हुआ था गैरजमानती वारंट  इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही थी। बताया जाता है कि पुलिस ने आज उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने उसे एक दिन के लिए जेल भेज दिया है। ये भी पढ़ेंः दिनदहाड़े बदमाशों ने प्रधान पति को मंदिर परिसर में गोलियों से भूना, वारदात से इलाके में दहशत कोर्ट से वारंट होने पर माखी पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष माखी दिनेश चंद्र मिश्रा व...
खुद बुलेरो चलाकर पुल पर पहुंची सपा नेत्री ने नदी में लगाई छलांग, अब मौत से लड़ रही जंग

खुद बुलेरो चलाकर पुल पर पहुंची सपा नेत्री ने नदी में लगाई छलांग, अब मौत से लड़ रही जंग

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। एक सपा नेत्री नदी से कूदकर जान देने का प्रयास किया है। हालांकि समय रहते एक युवक ने उसे नदी से निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान अंदरूनी चोट की वजह से सपा नेत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, घटना की जानकारी होने पर लोग स्तब्ध हैं। ये भी पढ़ेंः दिनदहाड़े बदमाशों ने प्रधान पति को मंदिर परिसर में गोलियों से भूना, वारदात से इलाके में दहशत बताया जाता है कि सपा नेत्री रूबी राजपूत आज शाम ईशान नदी के पुल पर पहुंची। वह खुद बुलेरो चलाकर पहुंची इस सपा नेत्री ने गाड़ी को किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद उतरकर पुल के किनारे रेलिंग पर आकर नीचे झांका। नीचे कुछ बच्चे नदी में सिक्के तलाश कर रहे थे। घटना का कारण अबतक नहीं पता   इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता सपा नेत्री रूबी ने नदी में छलांग लगा दी। नीचे नदी में मौजूद ब...