समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सपा नेताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि बांदा मंडी समिति में मतगणना के दौरान जीत के नजदीक होने पर सपा नेताओं ने नारेबाजी की थी। बाद में कुछ सपा नेताओं ने मतगणना स्थल की ओर जाने का प्रयास किया था।
100 से 150 सपाइयों के खिलाफ मुकदमा
सपा नेताओं और सुरक्षा बल के जवानों के बीच नोंक-झोक भी हुई थी। अब बांदा पुलिस ने इन सपाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा है। जानकारी के अनुसार करीब 100 से 150 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।
UP : 17 साल की छात्रा दीक्षा ने मोबाइल के लिए लगाई फांसी, इतनी सी थी बात..
ऐसे में कई सपा नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शहर की मंडी चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य की तहरीर पर यह मुकदमा हुआ है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर शहर कोतवाली में 100 से 150 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि बांदा में सपा की कृष्णा देवी पटेल ने भाजपा के आरके सिंह पटेल को 70 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।
ये भी पढ़ें : बांदा में बढ़ता MP के खनन माफियाओं का दखल