Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking_News : विवाहिता समेत दो लोगों ने की सुसाइड, ये वजह..

Banda : Mother quarreled with her son, then daughter hanged herself after scolding her, both died

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक विवाहिता समेत दो लोगों ने सुसाइड कर ली। इनमें एक व्यक्ति ने बांदा शहर के गायत्री नगर में फांसी लगा ली। वहीं दूसरी घटना बबेरू में हुई। वहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शहर के गायत्री नगर में पहली घटना

जानकारी के अनुसार शहर के गायत्री नगर में रहने वाले रामलखन कुशवाहा (42) घर में ही चाय की दुकान चलाते थे। बताते हैं कि बीती रात उन्होंने उन्होंने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके छोटे भाई पप्पू का कहना है कि उनका मकान बिसंडा के कोनी का पुरवा में भी है। रामलखन अपनी पत्नी बच्चों के साथ कई साल से बांदा में रह रहे थे।

Divya Pahuja : पीठ पर टैटू से माॅडल दिव्या पाहुजा की पहचान, नहर में मिली लाश

छोटे भाई ने बताया कि मृतक की पत्नी बीमार रहती थीं। उनके इलाज की चिंता में पति परेशान रहते थे। इसीलिए उन्होंने फांसी लगा ली। परिवार में उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। शहर कोतवाल अनूप दुबे का कहना का है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच कराई जा रही है।

बबेरू के बेर्रांव में विवाहिता ने लगाई फांसी

उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव के रहने वाले देव कुमार की पत्नी चुन्नी उर्फ अभिलाषा (27) ने भी फांसी लगा ली। परिजनों ने आज सुबह देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ बबेरू राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : UP Weather : अभी इतने दिन और सताएगी ठंड.., शीतलहर-गलन का कहर रहेगा जारी