Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

UP : महिला अधिवक्ता की सांप के काटने से मौत, परिवार में कोहराम

banda-female-advocate-dies-dueto-poisonous-insect-bite

समरनीति न्यूज, बांदा : जहरीले कीड़े के काटने से महिला अधिवक्ता की मौत हो गई। खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के छेहरांव गांव की है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली के छेहरांव गांव की पुष्पा उर्फ प्रीति (30) पत्नी सुखदेव सिंह कमरे से सामान निकालने गई थीं।

3 साल पहले हुई थी शादी

वहां किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें पैर में काट लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की मां शंकुतला निवासी जुमका (उन्नाव) का कहना है कि उनकी बेटी की

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदी बेन, दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को पदक..

शादी 3 साल पहले हुई थी। 21 अक्टूबर को उनके पति का बांदा जिला अस्पताल में हार्निया का आप्रेशन हुआ है। वह अस्पताल से घर लौटी थीं। फिर खाना खाने जा रही थीं, इसी दौरान सांप ने काट लिया। उधर, मृतका के जेठ सरपंच सिंह का कहना है कि पुष्पा पेशे से अधिवक्ता थीं।घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : Banda : छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस..