Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ब्यूटीपार्लर संचालिका ने फांसी लगाई, यह वजह आई सामने..

Banda : Beauty parlor operator hanged herself, this reason came to fore

समरनीति न्यूज, बांदा : फोन पर पति से विवाद के बाद एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने जब कमरे से वह बाहर नहीं निकली तो भीतर झांककर देखा। फांसी पर लटकती दिखने पर कोहराम मच गया। परिवार के लोगों

को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार शहर के धीरजनगर मोहल्ले में अंकिता सिंह (25) पत्नी अविनाश किराये के मकान में रहती थीं।

Banda : Beauty parlor operator hanged herself, this reason came to fore

वह ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव की रहने वाली उनकी मां नीलम का कहना है कि उनकी बेटी की शादी 3 साल पहले फतेहपुर के रहने वाले अविनाश से हुई थी। पति दिल्ली के एक बैंक में काम करता है। अंकिता ससुराल में ही रहा करती थी। एक साल पहले ससुर की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम रंगदारी वसूल रहे माफिया, एमपी-महोबा की..

पति उसे दिल्ली नहीं ले जाना चाहता था, जबकि नीलम पति के साथ जाना चाहती थीं। पति की गैरहाजिरी में देवर और ननंद अंकिता को पीटा करती थीं। बीते 1 साल से वह मायके में रह रही थीं। फिर बांदा के धीरजनगर में किराये के मकान में रहने लगी थीं। वह ब्यूटी पार्लर का काम करती थीं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले पति ने उनको अपशब्द कहे थे। इसी से आहत होकर उन्होंने फांसी लगा ली।

ये भी पढ़ें : BJP4UP : कौन बनेगा नया जिलाध्यक्ष, सिफारिशों के घोड़ों पर सवार ऐसे नाम..

धर्मेंद्र ने शबाना आजमी संग Liplock_Kiss सीन पर तोड़ी चुप्पी, पढ़िए क्या बोले..