Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बांदा में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के थाना क्षेत्र तिंदवारी कस्बे में एक व्यक्ति की घर की छत से गिरकर मौत हो गई। इससे 5 बच्चों के हंसते-खेलते परिवार से पिता का साया उठ गया। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा तिंदवारी के शंकरनगर मोहल्ले में हुआ। वहां रहने वाले मजदूर सूरज वर्मा (45) सोमवार रोत छत की छत से गिर पड़े। परिजनों में मचा कोहराम परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि जिस समय यह हादसा हुआ मृतक के पत्नी अमित कुमार अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। सूचना पाकर परिवार के लोग घर पहुंचे। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : उठा-पटक के बाद : बांदा में अब तीसरे खनिज अफसर ने संभाला चार्ज, दो नप चुके  ...
UP : सहारनपुर में जेल में 23 कैदियों को एड्स, पहचान गोपनीय रखते हुए इलाज शुरू

UP : सहारनपुर में जेल में 23 कैदियों को एड्स, पहचान गोपनीय रखते हुए इलाज शुरू

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रदेश की जेलों में एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आंकड़ों की माने तो प्रदेश की जेलों में 356 से ज्यादा एड्स संक्रमित बंदी हैं। इनमें यूपी की डासना, मेरठ, गोरखपुर और मुजफ्फरनगर के बाद अब सहारनपुर जेल का नाम भी जुड़ गया है। सहारनपुर जेल में कुल 23 कैदी एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, इन सभी कैदियों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है। ब्लेड चेकअप कैंप में हुआ खुलासा उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। बताते हैं कि कैदियों के एड्स संक्रमित होने की जानकारी उस समय हुई जब जेल में एक ब्लेड चेकअप कैंप लगा। सभी कैदियों के खून की जांच की गई। सूत्रों का कहना है कि कैदियों को शिफ्ट करने से जेलों में एड्स फैल रहा है। बताते चलें कि इससे पहले गोरखपुर जेल में 24 कैदियों को एड्स का मामला काफी गूंज चुका है। ये भी पढ़ें : UP : एक आटो में 27 सवारी, पुलिस भी ...
UP : एक आटो में 27 सवारी, पुलिस भी हुई हैरान, ठोका 11,500 रुपए जुर्माना

UP : एक आटो में 27 सवारी, पुलिस भी हुई हैरान, ठोका 11,500 रुपए जुर्माना

Uncategorized
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : हम और आप आए दिन हादसों की खबरें सुनते और पढ़ते हैं। रोज बड़ी संख्या में लोग काल के गाल में समा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसे लोग भी हैं जो यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ये लोग अपने साथ-साथ दूसरों की भी जान के दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा ही चौंकाने वाला एक मामला फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील में उस वक्त सामने आया, जब पुलिस ने एक आटो को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस ने जब्त किया आटो भी आटो में ज्यादा सवारियां दिखाई दीं। एक-एक करके सभी को नीचे उतारा गया तो पुलिस भी हैरान रह गई। छोटे से इस आटो से एक के बाद एक 28 सवारियां उतरीं। इनमें 12 बच्चे और 16 जवान लोग थे। इंटरनेट पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग इसपर तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इसे देख रहे हैं और मान रहे हैं कि इस...
जालौन : सीएम योगी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियों को परखा, कही यह बात..

जालौन : सीएम योगी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियों को परखा, कही यह बात..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, जालौन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इससे ठीक पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालौन पहुंचे। सीएम योगी ने एक्सप्रेसवे लोकार्पण के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ बैठक की। जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कार्यक्रम में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अफसरों के साथ तैयारियों की समीक्षा भी मुख्यमंत्री योगी कैथेरी स्थित एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां पीएम की सभास्थल, एक्सप्रेस-वे का पूरी तरह निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों की समीक्षा भी की। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी है। कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए सभी प्रतिक्षारत हैं। आने वाले समय में यह एक्सप्रेसवे पूरे क्ष...
UP : हमीरपुर में मां ने दो बेटे और दो बेटियों संग खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस

UP : हमीरपुर में मां ने दो बेटे और दो बेटियों संग खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज सोमवार को एक बड़ी घटना सामने आई। एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां अब सबका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी शुरुआती जांच में जमीनी विवाद की बात सामने आई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी पर पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रानी लक्ष्मी बाई मोहल्ले का मामला बताया जाता है कि पूरा मामला हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र में शहर के रानी लक्ष्मी बाई मोहल्ले का है। वहां रहने वाले मुन्ना प्रधान की बीते वर्ष कोरोना से मौत हो गई थी। तभी से उनके भतीजे की मुन्ना के मकान और जमीन पर नियत खराब हो गई। पीड़ित होकर उनकी पत्नी व ...
उठा-पटक के बाद : बांदा में अब तीसरे खनिज अफसर ने संभाला चार्ज, दो नप चुके

उठा-पटक के बाद : बांदा में अब तीसरे खनिज अफसर ने संभाला चार्ज, दो नप चुके

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला खनिज विभाग के अधिकारियों के आने-जाने क् क्रम जारी है। मरौली खदान पर अवैध खनन रोकने में नाकाम रहे खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को जांच के बाद निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद आए खनिज अधिकारी को भी अवैध खनन रोक पाने में हिलाहवाली के चलते कुछ दिनों बाद ही हटा दिया गया। अब नए खनन अधिकारी अर्जुन कुमार ने चार्ज संभाला है। 'समरनीति न्यूज' ने उनसे बातचीत की। उनकी प्राथमिकताएं जानने का प्रयास किया। ओवरलो़डिंग पर रोक प्राथमिकता बातचीत में नवागत जिला खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार ने कहा है कि ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। यही उनकी प्राथमिकता रहेगी। शासन की मंशा के अनुसार सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से झारखंड के रहने वाले हैं। इससे पहले वह गोरखपुर, बस्ती, प्रयागराज और आगरा जिलों में खनिज अधिकारी रह चुके हैं। हालांकि, नए खान अधिकारी ने चार्ज संभालने ...
विश्व जनसंख्या दिवस : सीएम योगी बोले- एक वर्ग की आबादी बढ़ रही, दूसरे की कम, इससे अराजकता का खतरा

विश्व जनसंख्या दिवस : सीएम योगी बोले- एक वर्ग की आबादी बढ़ रही, दूसरे की कम, इससे अराजकता का खतरा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : World Population Day आज विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल मौजूद रहे। कहा, जनसंख्या असंतुलन ठीक नहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बड़ी रुकावट है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वर्ग की जनसंख्या बढ़ रही है। वहीं दूसरे वर्ग की कम हो रही है। यह कैसा असंतुलन है। ये भी पढ़ें : बड़ा हादसा : चित्रूकट में बांदा के 6 बारातियों को पिकअप ने रौंदा, सभी की मौत, दो की हालत गंभीर, पीएम मोदी-सीएम योगी ने दुख जताया सीएम ...
UP : महिला प्रधान को दौड़ाकर मारी गोलियां, बदमाश फरार

UP : महिला प्रधान को दौड़ाकर मारी गोलियां, बदमाश फरार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, गोरखपुर : गोरखपुर में एक महिला प्रधान को बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी। महिला प्रधान अपने घर के बाहर मौजूद थीं। तभी बदमाशों ने आकर उनको गोली मारी। गोली लगने के बाद वह भागीं। बदमाशों ने उनको फिर दौड़ाया और दूसरी गोली मारी। गोली की आवाजें सुनकर गांव के लोग ने बदमाशों को ललकारा, तो बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस मौके पर है और बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं महिला प्रधान अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। मामला गोरखपुर के सहजनवा विकास खंड के रघुनाथपुर गांव का है। महिला प्रधान का नाम दुर्गावती देवी है। घटना रविवार देर शाम करीब साढ़े 6 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ये भी पढ़ें : कानपुर : कातिल बेटी का घिनौना सच, शारीरिक संबंध बनाने के बाद की थी मां-बाप की हत्या...
CM Yogi की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट, दौड़े-दौड़े थाने पहुंचे DM-SP, आरोपी गिरफ्तार

CM Yogi की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट, दौड़े-दौड़े थाने पहुंचे DM-SP, आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो बनाकर एक शरारतीतत्व ने फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इंटरनेट पर पोस्ट वायरल होते ही हड़कंप मच गया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। डीएम-एसपी दौड़े-दौड़े थाने पहुंचे। वहां आरोपी की तलाश कराई। कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस दरअसल, यह पूरा मामला इत्र नगरी कन्नौज जिले का है। एक शरारती तत्व किस्म के युवक ने मुख्यमंत्री योगी की आपत्तिजनक फोटो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इसकी जानकारी होते ही जिलाधिकारी राकेश मिश्रा, एसपी राजेश श्रीवास्तव और एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी डा. अरविंद कुमार थाना तालग्राम पहुंचे। ये भी पढ़ें : UP : जीजा ने फोन पर मांगी Kiss, थाने में FIR दर्ज वहां आरोपी युवक की तल...
UP : जीजा ने फोन पर मांगी Kiss, थाने में FIR दर्ज

UP : जीजा ने फोन पर मांगी Kiss, थाने में FIR दर्ज

Uncategorized
समरनीति न्यूज लखनऊ : यूपी में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। महाराजगंज जिले की कोतवाली क्षेत्र में एक आशिक मिजाज जीजा ने फोन पर सलहज से Kiss मांग ली। जीजा की इस हरकत से सलहज के साथ-साथ परिवार के बाकी लोग भी नाराज हो गए। बात इतनी बढ़ गई कि सलहज की ओर से थाने में जीजा के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया गया है। मामले की जांच कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी की महिला दरोगा को सौंपी गई है। घटना इलाके में काफी चर्चा में है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा मामले में पीड़िता का कहना है कि उन्होंने पहले  इसकी जानकारी अपनी बहन को दी। फिर चाचा को भी जीजा की इस करतूत के बारे में बताया। इस पर जीजा और भड़क गया और देख लेने की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आर...