Wednesday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

UP : महिला प्रधान को दौड़ाकर मारी गोलियां, बदमाश फरार

Breaking News : In UP, female head was shot after running miscreant absconded

समरनीति न्यूज, गोरखपुर : गोरखपुर में एक महिला प्रधान को बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी। महिला प्रधान अपने घर के बाहर मौजूद थीं। तभी बदमाशों ने आकर उनको गोली मारी। गोली लगने के बाद वह भागीं। बदमाशों ने उनको फिर दौड़ाया और दूसरी गोली मारी। गोली की आवाजें सुनकर गांव के लोग ने बदमाशों को ललकारा, तो बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस मौके पर है और बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं महिला प्रधान अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। मामला गोरखपुर के सहजनवा विकास खंड के रघुनाथपुर गांव का है। महिला प्रधान का नाम दुर्गावती देवी है। घटना रविवार देर शाम करीब साढ़े 6 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

ये भी पढ़ें : कानपुर : कातिल बेटी का घिनौना सच, शारीरिक संबंध बनाने के बाद की थी मां-बाप की हत्या