Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

UP : जीजा ने फोन पर मांगी Kiss, थाने में FIR दर्ज

UP : Brother-in-law asked for kiss on phone, FIR registered

समरनीति न्यूज लखनऊ : यूपी में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। महाराजगंज जिले की कोतवाली क्षेत्र में एक आशिक मिजाज जीजा ने फोन पर सलहज से Kiss मांग ली। जीजा की इस हरकत से सलहज के साथ-साथ परिवार के बाकी लोग भी नाराज हो गए। बात इतनी बढ़ गई कि सलहज की ओर से थाने में जीजा के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया गया है। मामले की जांच कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी की महिला दरोगा को सौंपी गई है। घटना इलाके में काफी चर्चा में है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

मामले में पीड़िता का कहना है कि उन्होंने पहले  इसकी जानकारी अपनी बहन को दी। फिर चाचा को भी जीजा की इस करतूत के बारे में बताया। इस पर जीजा और भड़क गया और देख लेने की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : ये हैं बिल गेट्स की 19 साल की बेटी फीबी गेट्स, ब्वायफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो से आईं सुर्खियों में.. 

महिला ने पुलिस को बताया कि एक अंजान नंबर से काल आई थी। महिला ने जब काॅल करने वाले से उसका नाम और फोन करने की वजह पूछी, तो उसने कहा कि पहले एक Kiss दे दो, फिर वो अपना नाम बताएगा।

फिर करने लगा अश्लील बातें

महिला ने युवक को धमकाते हुए फोन काट दिया। इसके बाद युवक बार-बार काॅल करके अश्लील बातें करने लगा। फिर उसी युवक ने महिला की ननद के मोबाइल पर भी काॅल की। उससे भी अश्लील और गंदी-गंदी बातें करने लगा। छानबीन में पता चला कि युवक की ससुराल महिला के गांव में है। वो रिश्ते में उनका जीजा लगता है। पीड़ित महिला ने ननद के साथ युवक की ससुराल पहुंचकर परिवार के लोगों से शिकायत की। आरोप है कि इसपर युवक भड़क गया और देख लेने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें : किसिंग के जोश में लड़के ने खोए होश, लड़की ने काटी जीभ..