Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा में नई ट्रैक्टर एजेंसी का शुभारंभ, किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

बांदा में नई ट्रैक्टर एजेंसी का शुभारंभ, किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में कालूकुआं क्षेत्र में तिंदवारी रोड पर एस्कार्ट ट्रैक्टर एजेंसी का शुभारंभ हुआ है। विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद आरके सिंह पटेल की मौजूदगी में हुए इस शुभारंभ से किसानों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें अपनी पसंद का ट्रैक्टर को खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक मनोज पुरवार ने बताया कि एजेंसी पर किसानों को कोई दिक्कत न हो। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसानों को नई एजेंसी खुलने से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। ये लोग रहे मौजूद इस मौके पर राजा, रजनीश, विवेक अग्रवाल, संतोष ढंढारिया, विजय ओमर, रामेंद्र सिंह चौहान, पप्पू शिवहरे, डा. मनोज शिवहरे, मनीष श्रीवास्तव, सुनील सिंह, अनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राजकुमार राज, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, राकेश गुप्ता, डा. मनीष गुप्ता, महेंद्र भटनागर, रामकिशोर शिवहरे, वंदना गुप...
UP : बड़े भाई ने की छोटे की हत्या, दारू के नशे में खौफनाक घटना से परिवार में कोहराम

UP : बड़े भाई ने की छोटे की हत्या, दारू के नशे में खौफनाक घटना से परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज हुई एक ह्रदयविदारक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक नशेबाज युवक ने अपने छोटे भाई पर हमला कर पीटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने घायल छोटे बेटे को अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि घटना बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव की है। पिता की तहरीर पर कार्रवाई में जुटी पुलिस वहां कलकू प्रजापति (28) पुत्र जागेश्वर पर उसी के बड़े भाई बच्चू ने लाठी लेकर हमला कर दिया। युवक कुछ समय नहीं पाया और न खुद को बचा सका। उधर, दरिंदा बना बड़ा भाई उसे बुरी तरह पीटता रहा। बाद में मरणासन्न करके फरार हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सीओ नरैनी नीतिन कुमार का कहना है कि थाने पर मृतक के पिता ने...
Lucknow : यूपी की राजनीति में नया पोस्टर, ‘यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार’

Lucknow : यूपी की राजनीति में नया पोस्टर, ‘यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार’

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में एक नए पोस्टर ने हलचल मचा दी है। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर पूरे प्रदेश में नई राजनीतिक के रूप में देखा जा रहा है। सपा कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर पर लिखा है.. 'यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार।' सपा खेमे में इसे लेकर एक अलग ही तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है। दरअसल, कुछ दिन पहले बिहार में सत्ता का उलट-फेर हुआ है। इसके बाद नीतीश कुमार के पोस्टर पटना की दीवारों पर लगे थे, जो काफी चर्चा में रहे थे। अब यूपी में इस नए पोस्टर की चर्चा है। लोकसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में हलचल दरअसल, बिहार की राजनीति सीधेतौर पर भले ही उत्तर प्रदेश पर असर न डालती हो, लेकिन दोनों बड़े राज्य लोकसभा चुनावों में जीत-हार जरूर तय करते हैं। अब जब बिहार में नीतीश कुमार बीजेपी से अलग हो गए हैं तो 2024 में उन्हें विपक्ष के प्रधा...
Lucknow Fire : लेवाना होटल अग्निकांड में देर रात 15 अधिकारी सस्पेंड

Lucknow Fire : लेवाना होटल अग्निकांड में देर रात 15 अधिकारी सस्पेंड

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : पांच सितंबर 2022 को लखनऊ के होटल लेवाना (Hotel Levana Fire) में हुए अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर देर रात शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर की जांच रिपोर्ट के बाद 19 अधिकारी, इंजीनियर, कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी को मामले में दोषी पाया गया है। दरअसल, यह होटल बिना नक्शे के ही बना था। इसमें अधिकारियों की होटल मालिक से मिलीभगत थी। 1 PCS समेत 15 अफसरों पर गाज सेवा में मौजूद 1 पीसीएस समेत कुल 15 अधिकारियों को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है। बताते हैं कि गुरुवार रात को ही मंडलायुक्त और पुलिस आयुक्त ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। इसी के बाद सीएम योगी के आदेश पर यह एक्शन लिया गया ...
बांदा में एक्सीडेंट : अंत्येष्टि से लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 1 की मौत और 3 गंभीर

बांदा में एक्सीडेंट : अंत्येष्टि से लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 1 की मौत और 3 गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक सड़क हादसे में अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि बबेरू क्षेत्र के टोला कला गांव की महदेइया (75) का गत दिवस देहांत हो गया था। शनिवार को बांदा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार करके परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ वापस लौट रहे थे। साइड देने के चक्कर में खाई में गया पहिया तभी तिंदवारी कस्बे के बबेरू रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक को साइड देने में ट्रैक्टर का पहिया खाई में चला गया। इसके बाद ट्रैक्टर पलटा खा गया। उसमें बैठे 12 लोग नीचे दब गए। ट्रैक्टर मालिक बउवा (26) पुत्र रामलाल शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक भूरा (30) और रामलाल शुक्ला (65), गणेश शुक्ला (66) गंभीर रूप से घायल ह...
UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम 

UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : अखिलेश यादव ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर मुख्यमंत्री बनाने के 'ऑफर' वाली जो गुगली फेंकी, उसमें अब उप मुख्यमंत्री फंसते नजर आ रहे हैं। बुंदेलखंड के अपने दो दिवसीय दौरे पर डिप्टी सीएम केशव ने महोबा से बांदा तक बीते 24 घंटे में पीएम मोदी से ज्यादा अखिलेश यादव का नाम पुकारा। यह बात और है कि डिप्टी सीएम मौर्य ने जितनी बार अखिलेश का नाम लिया। उतनी बार उतना ही बड़ा हमला भी बोला। यहां तक कहा कि अखिलेश यादव को इलाज की जरूरत है। उनकी हालत बिन पानी वाली मछली जैसी है। अखिलेश यादव ने दिया था डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दरअसल, अखिलेश यादव के इस आफर को दो वजहों से धार मिल रही है। एक हाल ही में बिहार में हुई राजनीतिक ऊठा-पटक की घटना की वजह से। दूसरे वजह काफी अहम है। वो है 3 साल पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा में 100 से ज्यादा भाजपा विधायकों का अपनी...
UP : 5 शिक्षक सस्पेंड-BSA के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी, वाट्सएप ग्रुप में लिखे थे खराब मैसेज

UP : 5 शिक्षक सस्पेंड-BSA के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी, वाट्सएप ग्रुप में लिखे थे खराब मैसेज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : यूपी के चित्रकूट जिले में बीएसए ओमकार राणा की शिकायत की जांच के बाद 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में चित्रकूट के बीएसए लवप्रकाश यादव का कहना है कि यह कार्रवाई शासन से जांच के बाद की गई है। 5 शिक्षकों के निलंबन की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताते हैं कि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय को तत्कालीन बीएसए ओमकार राणा ने बर्खास्त कर दिया था। इसी के बाद कुछ शिक्षकों ने उनके खिलाफ व्हाट्सएप पर भला-बुरा लिखा था। बीएसए पर की थी अभद्र टिप्पणी आरोप है कि इसके बाद तत्कालीन बीएसए के खिलाफ वाट्सप ग्रुप में कुछ शिक्षकों ने अभद्र टिप्पणियां और लेख लिखे थे। इस मामले की जांच हुई। जांच के बाद इनको निलंबित कर दिया गया। ये भी पढ़ें : Lucknow News : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र दे...
Deputy CM : बांदा में केशव मौर्य बोले-लोकसभा 2024 में 2019 से ज्यादा जीतेंगे सीटें

Deputy CM : बांदा में केशव मौर्य बोले-लोकसभा 2024 में 2019 से ज्यादा जीतेंगे सीटें

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बांदा में रहे। वह सबसे पहले शनिवार सुबह कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद कुलपति डा. एनपी सिंह और कृषि विज्ञानियों से जानकारी ली। वहां से सीधे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। वहां उद्यमियों से मिलने के बाद पत्रकारवार्ता की। पत्रकारों से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष इस समय हार से बेहाल है। प्रेसवार्ता में डिप्टी सीएम ने कहीं ये बातें उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी 2019 से भी ज्यादा सीटें यूपी में जीतेगी। कहा कि अखिलेश यादव बार-बार हारने से तिलमिला गए हैं। वहीं कांग्रेस में न नेता हैं और न ही पार्टी का वजूद बचा है। कहा कि बसपा खत्म हो चुकी है। डिप्टी सीएम अखिलेश यादव पर ज्यादा हमलावर नजर आए। जिले के भ्रमण के दौरान डिप्टी सीएम मौर्य ने महुआ ब्लाक के पोंडरा गां...
बांदा में डिप्टी सीएम मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा-इसलिए बौखला गए..

बांदा में डिप्टी सीएम मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा-इसलिए बौखला गए..

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (बांदा) : सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सीएम बनाने के आफर के बाद से सभी के राजनीतिक बयानबाजी के सुरताल बदले हुए हैं। डिप्टी सीएम मौर्य अपने दो दिन के बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। कल महोबा में थे तो देर शाम बांदा पहुंचे। यहां उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मगर विपक्ष को आड़े हाथ लेने से नहीं चूके। महोबा से बांदा तक कई जगह स्वागत महोबा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार उनके निशाने पर रहे तो बांदा में डिप्टी सीएम मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला। डिप्टी सीएम मौर्य ने बांदा में कहा कि लगातार हार से अखिलेश यादव बौखला से गए हैं। इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं। दरअसल, बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे डिप्टी सीएम ने शुक्रवार शाम कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस मौके पर उनका महोबा-बांदा...
बांदा में निशुल्क फिजियोथेरिपी शिविर, मरीजों का इलाज..

बांदा में निशुल्क फिजियोथेरिपी शिविर, मरीजों का इलाज..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (World Physiotherapy Day) के मौके पर निशुल्क फिजियोथेरिपी शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर आवास विकास कालोनी में आयोजित हुआ। सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में शाम 5 बजे तक मरीजों को देखा गया। इसमें डा. एसके भूषण ने मरीजों को देखा और उनका इलाज भी किया। मशीनों से भी कुछ मरीजों का इलाज कुछ मरीजों को सलाह दी गई, कि कैसे वे अपनी दिनचर्या में बदलाव करके खुद को ठीक कर सकते हैं। इसके अलावा मुड़े पैर, नस संबंधित बीमारियों, कमर दर्द, स्याटिका, लकवा, हाथ-पैर व चेहरे के टेढ़ा होने के साथ-साथ स्पाट इंजरी और गर्दन में दर्द के साथ-साथ गठिया जैसे रोगों का इलाज किया गया। कुछ बीमारियों का इलाज मशीनों द्वारा भी किया गया। ये भी पढ़ें : UP : महोबा में डिप्टी CM केशव बोले-मुंगेरी लाल वाले सपने देख रहे सीएम नीतीश कुमार...