UP : महोबा में डिप्टी CM केशव बोले-मुंगेरी लाल वाले सपने देख रहे सीएम नीतीश कुमार
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : आज अपने बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महोबा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले एकजुट होने में जुटा है, लेकिन इनमें से किसी दल की हैसियत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने टिकने की नहीं है। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि जिनकी हैसियत मोदी जी के बिना दो सांसद जिताने की नहीं रही, वह बिहार की सीएम नीतीश कुमार अब प्रधानमंत्री बनने के मुंगेरीलाल वाले सपने देख रहे हैं।
नौका विहार के साथ योजनाओं की समीक्षा भी
महोबा में डिप्टी सीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं और अन्य कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। भाजपा के संगठन पदाधिकारियों के साथ सरकार की योजनाओं और चुनावी तैयारियों पर भी चर्चाएं कीं। कीरत सागर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही नौक...

