Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा ARTO का एक्शन : बिना हेलमेट और टैक्स चोरी वाले वाहन चालकों पर कारवाई

बांदा ARTO का एक्शन : बिना हेलमेट और टैक्स चोरी वाले वाहन चालकों पर कारवाई

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज आरटीओ आफिस बांदा के अधिकारियों ने संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बताते हैं कि एआरटीओ शंकर जी सिंह के निर्देशन में कई वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें करीब 14 ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया था। इसके अलावा 32 बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वाले चालकों का चालान किया गया। लगातार चलेगा अब अभियान संयुक्त चेकिंग अभियान में 14 टैक्स बकाएदार वाहनों (मैजिक/ऑटो/बस) को बबेरू मंडी में निरुद्ध किया गया। दो बसों का चालान भी एआरटीओ श्री सिंह द्वारा किया गया। आरटीओ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी अभियान चलाकर की जाएंगी। ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। ये भी पढ़ें : बांदा शहर में बड़ी वारदात, सर्राफा व्यवसाई की दुकान में घुसे बदमाशों ने चलाईं गोलियां, फायर मिस होने से बची जान, दहशत.....
UP : रूबी आसिफ खान ने गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन, बोलीं-किसी से डरती नहीं

UP : रूबी आसिफ खान ने गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन, बोलीं-किसी से डरती नहीं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : जहां आस्था सच्ची होती है, वहां डर नहीं होता। फिर चाहे धर्म की दिवारें ही क्यों न खड़ी हों। यह साबित कर दिया है अलीगढ़ की रूबी आसिफ खान ने। जी हां, अलीगढ़ में रूबी ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। दरअसल, रूबी ने पूरी आस्था के साथ घर में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की थी। आस्था की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली थी। मौलिवियों के विरोध के बावजूद आस्था बरकरार हालांकि, कुछ मौलवियों ने उनके इस कार्य के विरोध में तरह-तरह के बयान देते हुए माहौल में जहर घोलने का काम किया था, लेकिन यह बयानबाजी उनकी आस्था को डिगा नहीं सकी थी। अब रूबी ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर प्रशासन ने उनको पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई। जब रूबी खान विसर्जन के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर निकलीं तो सभी उनको निहार रहे थे। उनके साथ उनक...
यूपी तबादले की खबर : 7 IAS अफसर इधर से उधर, अमृता सोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

यूपी तबादले की खबर : 7 IAS अफसर इधर से उधर, अमृता सोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शासनस्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं अवकाश से लौटकर प्रतीक्षारत वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अमृता सोनी को मुख्य सचिव का प्रमुख स्टाफ अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह पहले सचिव आवास के पद पर कार्यरत थीं। अब उनको यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी आनंद कुमार सिंह-2 को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बना दिया गया है। यह है तबादला सूची : ये भी पढ़ें : Lucknow Fire : जेल भेजे गए लेवाना होटल के दो मालिक और जीएम  ...
फर्जी ARTO : पुलिस ने पकड़ा अवैध वसूली का पूरा गैंग

फर्जी ARTO : पुलिस ने पकड़ा अवैध वसूली का पूरा गैंग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने आज फर्जी एआरटीओ बनकर ट्रकों व अन्य वाहनों से अवैध वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, एक भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस गैंग के बदमाशों के पास से एक बोलेरो गाड़ी, नगदी और तलवार बरामद हुई है। चारों के खिलाफ कार्रवाई करके उनको जेल भेजा जा रहा है। बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास कर रहे थे वसूली बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह एआरटीओ बनकर कुछ ट्रकों व अन्य वाहनों से अवैध वसूली चल रही थी। ट्रक चालकों ने ही शक होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। ये भी पढ़ें : Unnao : पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह को मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रम.. पुलिस ने आरोपी बड़ोखर बुजुर्ग निवासी देवनारायण तिवारी, अवधेश द्विवेदी, नासिर ...
Lucknow Fire : जेल भेजे गए लेवाना होटल के दो मालिक और जीएम

Lucknow Fire : जेल भेजे गए लेवाना होटल के दो मालिक और जीएम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के होटल लेवाना में हुए अग्निकांड में पुलिस ने दो मालिकों और जीएम को जेल भेज दिया है। इस अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो गई थी। होटल बिना नक्शे के बना हुआ था। पुलिस ने होटल मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आज तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया। पुलिस ने होटल के मालिक राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल के साथ महाप्रबंधक सागर श्रीवास्तव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत कोर्ट से जेल भेजा गया। ये भी पढ़ें : Lucknow Fire : लेवाना होटल का मालिक गिरफ्तार, कौन थे मरने वाले-पढ़िए ये डिटेल्स.....
बांदा में सड़क हादसा, PRD जवान समेत दो की मौत, चालक गिरफ्तार

बांदा में सड़क हादसा, PRD जवान समेत दो की मौत, चालक गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक हादसे में पीआरडी जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरैह गांव के पास हुआ। एक पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल ने अस्पताल पहुंचकर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाला पिकअप चालक गिरफ्तार सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों में पीआरडी जवान शिवबरन सिंह और एक मजदूर शामिल हैं। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अंबुजा त्रिवेदी ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा की खास खबर ...
दुखद : भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन, पांचवी बार जीते थे चुनाव

दुखद : भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन, पांचवी बार जीते थे चुनाव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखीमपुर : BJP MLA Arvind Giri Passes Away : लखीमपुर खीरी जिले के गोलागोकर्ण नाथ विधानसभा सीट से पांचवी बार विधायक बने अरविंद गिरी का आज निधन हो गया। हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ। उनके आकस्मिक निधन से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। लखनऊ जाते समय हार्टअटैक बताते हैं कि मंगलवार सुबह उनको दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। आज सुबह लखीमपुर से लखनऊ के लिए निकले थे। इसी दौरान अटरिया के पास उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें : Lucknow Fire : लेवाना होटल का मालिक गिरफ्तार, कौन थे मरने वाले-पढ़िए ये डिटेल्स..  ...
Unnao : पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह को मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रम..

Unnao : पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह को मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रम..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, उन्नाव : शहर के एक रिसार्ट में पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही कार्यक्रम में 10 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिलें भेंट कीं। इसके अलावा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 35 मेधावियों और शहीदों के परिजनों को प्रतीक चिह्न और पौधे देकर सम्मानित किया गया। साथ ही देर शाम एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर स्व. अजीत सिंह की पत्नी उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, उनके बेटे शशांक शेखर सिंह मौजूद रहे। बाद में अस्पताल में मरीजों को फल भी बांटे गए। एक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। बताते हैं कि इसमें करीब 100 लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। इस दौरान सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायक आशुतोष शुक्ला, बम्बालाल दिवाकर, श्...
Lucknow Fire : लेवाना होटल का मालिक गिरफ्तार, कौन थे मरने वाले-पढ़िए ये डिटेल्स..

Lucknow Fire : लेवाना होटल का मालिक गिरफ्तार, कौन थे मरने वाले-पढ़िए ये डिटेल्स..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुबह राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में स्थित होटल लेवाना में हुए अग्निकांड में पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस होटल मालिक के अलावा मैनेजर समेत दो और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लखनऊ के पुलिस जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। फिलहाल होटल मालिक राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल और जीएम संजय श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। होटल को बिना नक्शा पास कराए बनाने की बात सामने आई है। ऐसे में इसका टूटना तय माना जा रहा है। मामले में योगी सरकार ने काफी गंभीर कदम उठाए हैं। होटल पर चल सकता किसी भी समय बुल्डोजर इसलिए माना जा रहा है कि किसी भी समय होटल लेवान पर बुल्डोजर चल सकता है। लखनऊ की आयुक्त रोशन जैकब पूरे मामले की जांच ...
बांदा में बोलीं मंत्री साध्वी, प्रधानमंत्री ने स्पीड और स्किल पर..

बांदा में बोलीं मंत्री साध्वी, प्रधानमंत्री ने स्पीड और स्किल पर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा दुर्गावती मेडिकल कालेज सभागार में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर मोदी@20 विषय पर आयोजित बौद्धिक संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सोमवार को आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाने जैसा होगा। कहा कि पीएम मोदी ने स्पीड और स्कील पर काम किया है। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रोफेसर बीडी प्रजापति ने की। इस दौरान बीजेपी के लगभग सभी नेता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा की खास खबर : कानपुर जेल से छूटकर आए अपराधी ने लगाई फांसी, पत्नी ने खुद को मारी थी गोली  ये भी पढ़ें : Lucknow Hotel Fire : हजरतगंज में होटल लेवाना में लगी आग, अबतक 4 की मौत, CM Yogi ने दिए जांच के आद...