Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Accident : चित्रकूट सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, अयोध्या के रहने वाले थे वेद

Accident : चित्रकूट सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, अयोध्या के रहने वाले थे वेद

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में डंपर और बाइक की टक्कर से हुए हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मरने वाले एक युवक अयोध्या के रहने वाले थे। वह चित्रकूट में जल जीवन मिशन के तहत काम करने वाली एलएनटी कंपनी में काम करते थे। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि अयोध्या के मातग्रैंड चौराहे के रहने वाले वेद मिश्रा (30) जल जीवन मिशन के तहत एलएनटी कंपनी में काम करते थे। फरार डंपर चालक की तलाश में पुलिस राजापुर के रूपौली टोला की रहने वाली अंशुल उर्फ नीरज महापात्र के साथ वेद मिश्रा बाइक से चित्रकूट आ रहे थे। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथी अंशुल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पहाड़ी थाना प्रभारी गुलाबचंद त्रिपाठी का क...
Lucknow : सीएम योगी के सलाहकार बने अवनीश अवस्थी

Lucknow : सीएम योगी के सलाहकार बने अवनीश अवस्थी

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद ब्यूरोक्रेट्स रहे अवनीश अवस्थी अब उनके सलाहकार होंगे। वह फरवरी 2023 तक इस पद पर जिम्मेदारी संभालेंगे। इस संबंध में नियुक्ति विभाग ने एक आदेश भी जारी किया है। दरअसल, सेवानिवृति से पहले विस्तार की तमाम अटकलों के बीच 31 अगस्त को अवस्थी सेवानिवृत हो गए थे। अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी का सबसे करीबी, भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। वह सबसे पावरफुल अधिकारी रहे हैं। 1984 के बाद सबसे लंबे समय तक यानी 3 साल तक उनके गृह विभाग के मुखिया बनने का रिकार्ड है। ये भी पढ़ें : Lucknow Accident : लखनऊ में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत, सीएम योगी ने शोक जताया  ...
UPPolice : 7 ASP के तबादले, राकेश सिंह को गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा, विनोद पांडे गए एटा

UPPolice : 7 ASP के तबादले, राकेश सिंह को गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा, विनोद पांडे गए एटा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 7 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमे अमेठी के एएसपी विनोद कुमार पांडेय का तबादले एटा जिला कर दिया गया है। वहीं एटा जिले में इस पद पर तैनात रहीं एएसपी स्नेहलता को अब 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर भेज दिया गया है। इसी तरह मथुरा के ASP ट्रैफिक रहे हरेंद्र कुमार को अमेठी अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। यह है तबादला सूची सीबीसीआईडी आगरा में तैनात राकेश सिंह प्रथम को गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर के एएसपी सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। वहां तैनात लाल भरत कुमार पाल को एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ भेज दिया गया है। एडीजी प्रयागराज के स्टाफ आफिसर देवेश शर्मा को मथुरा का एएसपी ट्रैफिक बनाया गया है। 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के उप सेनानायक प्रवीन सिंह चौहान को एडीजी जोन का स्टाफ अफसर बना दिया गया है। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड में बीज...
Lucknow Accident : लखनऊ में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत, सीएम योगी ने शोक जताया

Lucknow Accident : लखनऊ में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत, सीएम योगी ने शोक जताया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में भारी बारिश बीच कैंट क्षेत्र के दिलकुशा के पीछे कालोनी में एक मकान की दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 बच्चे और 3 महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर बचाव के लिए दिलकुशा में एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी दुखी साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। लखनऊ के सांसद एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। रक्षा मंत्री ने भी दुख जताया है। सिविल अस्पताल के निदेशक आनंद ओझा का कहना है कि 9 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। दो घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। ये भी पढ़ें : बरेली में महिला सिपाही की मौत, शरीर पर चोटों के निशान, छानबीन में जुटी पुलिस  ...
बुंदेलखंड में बीजेपी : नए महामंत्री के लिए आसान नहीं संगठन को धार देना

बुंदेलखंड में बीजेपी : नए महामंत्री के लिए आसान नहीं संगठन को धार देना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह गुरुवार को बांदा में रहे। अपना पद संभालने के बाद यह उनका प्रथम आगमन था। झारखंड के पूर्व प्रभारी रहे धर्मपाल सिंह भाजपा संगठन के एक कुशल रणनीतिकार और मझे हुए नेता माने जाते हैं। बांदा में उन्होंने महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट के साथ-साथ फतेहपुर के जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। निश्चित ही यह समझ लिया होगा कि यहां कौन कितने पानी में है। मोदी-योगी के नाम पर जीत और फिर जनता पर बोझ खास बात यह है कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में धर्मपाल सिंह को सुनील बंसल की जगह पर लाई है। बंसल ने लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में संगठन का दायित्व संभाला। एक के बाद एक चुनावों में जीत का शेहरा उनके सिर बंधा। बांदा-बुंदेलखंड और आसपास के जिलों के छोटे से लेकर बड़े नेता सीधेतौर पर सुनील बंसल से जुड़े रहे ...
बांदा में भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने ली निकायों पर खास बैठक

बांदा में भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने ली निकायों पर खास बैठक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह गुरुवार को पहली बार बांदा दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने निकाय संबंधित अहम बैठक ली। संगठन की स्थिति को समझा और जाना। बैठक में बांदा के अलावा चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर और फतेहपुर के जनप्रतिनिधि और नेता को बुलाया गया। संगठन महामंत्री ने जिला प्रभारियों और स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ संयोजक से भी वार्ता की। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी प्रियंका रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उनका तिंदवारी के पास स्वागत किया। इस बैठक को आने वाले निकाय चुनावों को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। सभी स्थानीय बीजेपी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में आज बीजेपी संगठन महामंत्री धर...
अफसरों का डबल स्टैंडर्ड : बांदा में सिर्फ एमपी की ओवरलोड गाड़ियों पर एक्शन, लोकल को छूट

अफसरों का डबल स्टैंडर्ड : बांदा में सिर्फ एमपी की ओवरलोड गाड़ियों पर एक्शन, लोकल को छूट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : ओवरलोडिंग और अवैध खनन को लेकर जिले के अधिकारियों का डबल स्टैंडर्ड सबके सामने है। मध्यप्रदेश से आने वाली ओवरलोड गाड़ियों पर एक्शन हो रहा है, लेकिन जिले में डंप की आड़ में अवैध खनन और ओवरलोडिंग को छूट है। मतलब..साख भी बनी रहे और काम भी चलता रहे बात साफ है कि साख भी बनी रहे और काम भी चलता रहे। जिले के खनिज विभाग और आरटीओ विभाग उन्हीं वाहनों पर कार्रवाई कर रहे हैं जो एमपी से आ रहे हैं। डंप बालू कारोबारियों पर मेहरबानी एक और खास बात यह है कि मध्यप्रदेश से आने वाले बालू के उन ओवरलोड वाहनों पर ही कार्रवाई हो रही है जो किसी खास व्यक्ति के संरक्षण में नहीं चल रहे हैं। जिले में सभी जानते हैं कि खदानें बंद होने के बाद डंप की आड़ में अवैध खनन और ओवरलोडिंग धड़ल्ले से चलती है। चल भी रही है। पैलानी, जसपुरा, चिल्ला, सादीमदनपुर, नरैनी, मटौंध और गिरवां इलाकों में डंप की आड़ में ओवरल...
बरेली में महिला सिपाही की मौत, शरीर पर चोटों के निशान, छानबीन में जुटी पुलिस

बरेली में महिला सिपाही की मौत, शरीर पर चोटों के निशान, छानबीन में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बरेली में एक महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। महिला सिपाही की शादी लगभग डेढ़ साल पहले जाट रेजीमेंट में तैनात सिपाही के साथ हुई थी। महिला सिपाही के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जाहिर की है। बागपत की रहने वाली महिला सिपाही इस समय शक्ति पुलिस में तैनात थीं। परिवार के लोगों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 2019 बैच की सिपाही थीं शिखा नयन उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताते हैं कि 2019 बैच की महिला सिपाही शिखा नयन शक्ति मोबाइल में तैनात थीं। कुछ दिन पहले ही सिमेट्री लाइन क्वार्टर में शिफ्ट हुईं थीं। वहां बीती रात उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा...
बांदा में व्यवसाई के युवा इंजीनियर बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में व्यवसाई के युवा इंजीनियर बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक साफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर में सबसे ऊपरी मंजिल पर पड़ा मिला। मृतक 26 साल के रितिक जैन पूना की एक साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर थे। बांदा के छोटी बाजार में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह वर्क फ्राम होम कर रहे थे। उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता शहर के जाने-माने व्यवसाई हैं। घटना को लेकर लोगों में काफी दुख है। व्यापारी वर्ग ने इसपर शोक प्रकट किया है। शहर के छोटी बाजार की घटना पुलिस ने बताया है कि उनका शव छोटी बाजार के घर में तीसरी मंजिल पर मिला। मां राखी बीच वाली मंजिल और दादी निचली मंजिल पर सो रही थीं। मां उनको जगाने पहुंचीं तो देखा कि रितिक नीचे पड़े थे। उनके छोटे भाई मोहिल जैन नोएडा में रहकर सीए की तैयारी कर रहे थे। उधर, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौ...
Banda News : बांदा में प्रेम-प्रसंग में छात्र ने खत्म की अपनी जीवन-लीला

Banda News : बांदा में प्रेम-प्रसंग में छात्र ने खत्म की अपनी जीवन-लीला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक पालीटेक्निक छात्र ने प्रेमप्रसंग में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। रोते-बिलखते परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा बताते हैं कि तिंदवारी के विकासनगर मोहल्ले में पालीटेक्निक छात्र सतीश (22) का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक युवती की आखिरी समय की गईं काल का डिटेल्स देखा गया है। परिवार के लोगों ने आशंका जताई है कि युवक ने प्रेम-प्रसंग के दबाव में जान दे दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में व्यवसाई के युवा इंजीनियर बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में...