Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा : यूरोकिड्स स्कूल में नन्हीं प्रतिभाओं ने जीता लोगों का दिल

बांदा : यूरोकिड्स स्कूल में नन्हीं प्रतिभाओं ने जीता लोगों का दिल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के बीपीएम कालेज कैंपस में स्थित यूरोकिड्स प्री-स्कूल में हिंदी दिवस पर बच्चों को खेल-खेल में प्रेरणादायक बातें बताई गईं। हिंदी दिवस के बारे में जानकारी दी गई। यूरोकिड्स की डायरेक्टर संध्या कुशवाहा ने बच्चों से बातें कीं। उनको बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। इस साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश के महान नेताओं के चित्र बनाएं। नर्सरी की छात्रा आराध्या, छात्र माधव और एकाक्ष ने अपनी प्यारी मीठी आवाज में कविता सुनाई। पीजी के छात्र अर्यांश, अतिक्ष ने भी अपनी सहभागिता दिखाई। यूरो जूनियर की छात्रा दिव्यांशी ने अपनी कविता से सभी का दिल जीत लिया। ये भी पढ़ें : विश्व हिन्दी दिवस : हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संकल्प...
बांदा में आज बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, ‘फर्स्ट इंप्रेशन’ में जुटे नेता 

बांदा में आज बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, ‘फर्स्ट इंप्रेशन’ में जुटे नेता 

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (बांदा) : भारतीय जनता पार्टी संगठन के महामंत्री धर्मपाल सिंह आज पहली बार बांदा आ रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा के स्थानीय नेता और पदाधिकारी नए संगठन महामंत्री के प्रथम आगमन पर फर्स्ट इंप्रेशन-लास्ट इंप्रेशन को ध्यान में रखते हुए चेहरा चमकाने में जुट गए हैं। सभी कमर कसे हुए हैं, कि किसी भी तरह नए महामंत्री पर अच्छा प्रभाव डाल सकें। ताकि आने वाले दिनों में सुखद परिणाम प्राप्त कर सकें। निकाय चुनावों को लेकर खास होगी बैठक बताया जा रहा है कि यहां संगठन महामंत्री धर्मपाल पार्टी कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। परिचय के साथ उनकी सक्रियता भी देखेंगे। निकाय चुनावों की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। संगठन महामंत्री के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह भी बांदा में रहेंगी। वह भी मीटिंग में शामिल होंगी। माना जा रहा है कि आने वाले निकायों को लेकर आज की बैठक काफी अहम और ...
छात्रा ने पीटी टीचर की काली करतूत खोली, ट्यूशन में रेप, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

छात्रा ने पीटी टीचर की काली करतूत खोली, ट्यूशन में रेप, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, जालौन : बीए की एक छात्रा ने अपने कालेज के पीटी टीचर की काली करतूतों का चिट्ठा खोला तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीटी टीचर ने छात्रा के साथ ट्यूशन के दौरान रेप किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद लगातार 2 साल तक उसे ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। बताते हैं कि कालपी कालेज की एक बीए छात्रा ने पुलिस को रो-रोकर बुरा बात बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। फ्री ट्यूशन पढ़ाने को बुलाया, फिर किया दुष्कर्म छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके कालेज में शरीरिक शिक्षा पढ़ाने वाले प्रोफेसर मोहल्ले में ही रहते हैं। उन्होंने 2018 में उसे निशुल्क ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर बुलाया। इसके बाद एक ...
विश्व हिन्दी दिवस : हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संकल्प

विश्व हिन्दी दिवस : हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संकल्प

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : सावित्री सिंह सिसोदिया राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर महासभा के आवास पर महिला सदस्यों की एक बैठक हुई। इसमें राष्ट्र भाषा हिन्दी के उत्थान के प्रयासों पर चर्चा हुई। साथ ही संकल्प लिया गया कि अधिक से अधिक हिन्दी भाषा का प्रयोग खुद करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता सीता सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में वरिष्ठ कथाकार एंव लेखिका छाया सिंह रहीं। बैठक में प्रेमा सिंह (एडीओ), गीता सिंह, रानी सिंह गौतम, साधना सिंह, मीनल सिंह, बीनू सिंह, रजनी सिंह, प्राची सिंह, श्यामली सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। ये भी पढ़ें : बांदा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कहा-मोदी जी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार...
UP : CM Yogi ने पहले हेल्थ ATM का किया शुभारंभ

UP : CM Yogi ने पहले हेल्थ ATM का किया शुभारंभ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम गोरखपुर में पहले हेल्थ ATM का शुभारंभ किया। यह हेल्थ एटीएम चरगांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा है। इस मौके पर सीएम योगी ने जनता को संबोधित भी किया। कहा कि जिले के लोगों को हेल्थ एटीएम से स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके लिए सभी को बधाई हो। कहा कि इस हेल्थ एटीएम से एक नमूने से मरीज की 59 जांचें संभव होंगी। कहा कि अब एक-एक जांच के लिए दूर नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने का प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ें : Lucknow : भाजपा PM Modi के जन्मदिन पर मनाएगी सेवा पखवाड़ा  ...
बांदा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कहा-मोदी जी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार

बांदा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कहा-मोदी जी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल आज बांदा पहुंचीं। यहां पार्टी सदस्यता अभियान में उन्होंने हिस्सा लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक जुटे। केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने कहा कि लोकतंत्र में थोड़ा मजा भी होना चाहिए। नोकझोंक न हो तो मजा कम हो जाता है।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हैं। कहा, सदस्यता अभियान में बांदा से काफी उम्मीद उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि 2 सितंबर से शुरू इस सदस्यता अभियान में चित्रकूटधाम मंडल की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि अबतक अभियान में प्रतापगढ़ जिला है और उनको पूरा यकीन है कि बांदा जिला प्रतापगढ़ को भी पीछे छोड़ देगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी चाहे जितनी रैलिया...
Lucknow : पुलिस ने रोका सपाइयों का प्रदर्शन, अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस तैनात, हिरासत में कई विधायक

Lucknow : पुलिस ने रोका सपाइयों का प्रदर्शन, अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस तैनात, हिरासत में कई विधायक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन पुलिस ने रोक दिया। यूपी के मुख्य विपक्षी दल सपा का लखनऊ में विधानसभा के सामने प्रदर्शन था। कई सपा नेताओं को नजरबंद भी किया गया। यहां तक सपा मुखिया अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। विधानसभा के बाहर हंगामे जैसी स्थिति देखी गई। सपाई बोले, लोकतंत्र का गला दबाना चाहती है सरकार दरअसल, विधानमंडल सत्र से पहले सपा विधायकों के प्रदर्शन के कारण सपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में फोर्स लगा दिया गया था। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने इसपर विरोध प्रकट किया। कहा कि योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस लोकतंत्र की गला घोंटना चाहते हैं। कहा कि विधायकों को सदन में भी नहीं जाने दे रहे हैं। उधर, सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। विक्रमादित्य मार्ग को दोनों ओर से बंद...
Lucknow : बांदा के डीएम, मेरठ के सारांश समेत 6 को ‘वाटर हीरोज अवार्ड’

Lucknow : बांदा के डीएम, मेरठ के सारांश समेत 6 को ‘वाटर हीरोज अवार्ड’

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से छह लोगों को वॉटर हीरोज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल भी शामिल हैं। बताते हैं कि जलशक्ति मंत्रालय ने जलसंरक्षण और जलसंसाधनों की महत्ता को समझने के लिए प्रेरित करने के लिए ये पुरस्कार दिए हैं। अवार्ड के तहत 10,000 रुपए नकद और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। अगस्त 2022 में ये अवार्ड बांदा के डीएम अनुराग पटेल, मेरठ के दिव्यांश टंडन, गोवा के विनय विश्वनाथ गावस, जालौन जिला के अमित, छतरपुर (मध्य प्रदेश) की बबीता राजपूत घुवारा और शिवपुरी जिले की स्नेहलता शर्मा को दिया गया है। ये भी पढ़ें : UP News : IAS अफसर विद्याभूषण का इस्तीफा...
Banda News : करंट से दो की मौत, परिवारों में कोहराम

Banda News : करंट से दो की मौत, परिवारों में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में जिले में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की मौत बांदा शहर में गणेश भवन शताब्दी समारोह में लगे पंडाल को खोलते समय हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में हुई। वहीं दूसरे मौत निर्माणाधीन मकान में लोहे की रेलिंग में उतरे करंट से हुई। दोनों ही मजदूर थे। एक मध्यप्रदेश का रहने वाला था। वहीं दूसरा हमीरपुर जिले का था। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पंडाल खोलते समय हुआ हादसा बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के सतना के शिहोर गांव के सिंहगंज के रहने वाले गोपाल (35) रामलीला में लगे पंडाल को खोल रहा था। इसी बीच वहां से गुजरी हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें बांदा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह हमीरपुर जिले के नायकपुरवा के रहने वाले...
बांदा की खबर : बच्चे के साथ दो ने किया कुकर्म, अब तोड़ेंगे जेल की रोटियां

बांदा की खबर : बच्चे के साथ दो ने किया कुकर्म, अब तोड़ेंगे जेल की रोटियां

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 9 साल से नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस के दो युवकों ने बच्चे के साथ कुकर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया। परिवार के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। घटना बबेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बच्चे के शोर मचाने पर दरिंदे भागे पीड़ित पिता का कहना है कि उनका बच्चे सोमवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के दो युवक उसे बहाने से ले गए। फिर पुलिया के नीचे सुनसान जगह पर उसके साथ दोनों ने कुकर्म किया। बच्चे के चिल्लाने पर राहगीरों का ध्यान गया तो दोनों दरिंदे युवक वहां से फरार हो गए। उधर, घर पहुंचे मासूम ने अपने परिवार के लोगों को सारी घटना बताई। सीओ बबेरू राकेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।...