Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

उन्नाव में पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने किया शिक्षकों का सम्मान

उन्नाव में पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने किया शिक्षकों का सम्मान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, उन्नाव : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ सपा नेता अन्नू टंडन ने एक समारोह का आयोजन कर पूर्व की भांति सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि गुरू मान है, अभिमान है। जीवन का आधार है। ईश्वर द्वारा मानव को ज्ञान की नैसर्गिक विशेषता को तराशने का नाम गुरू है। इसलिये गुरू का स्थान माता-पिता के समकक्ष ही सामाजिक धारणा में स्थापित है। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का एक भव्य समारोह में सम्मान किया। जीवन में शिक्षक की महत्ता बताई दरअसल, बीते कई साल से पूर्व सांसद टंडन प्राइमरी, जूनियर, इंटर तथा स्नातक शिक्षकों के सम्मान समारोह को परंपरा के रूप में मनाती आ रही हैं। आज उन्नाव के एक रिसार्ट में इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवि एवं पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि विनीत नारायण रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व सर्वपल्ली ड...
Kanpur News : सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, परिजनों का हंगामा

Kanpur News : सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, परिजनों का हंगामा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बर्रा के मालवीय विहार में एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में तीन मजदूर काम कर रहे थे। बताते हैं कि टैंक में उतरने के बाद जहरीली गैस से तीनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में एसीपी गोविंद नगर विकास पांडे ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बर्रा के मालवीय नगर में हुई घटना बताते हैं कि जालौन के कालपी के रहने वाले कुशल गुप्ता कानपुर के बर्रा के मालवीय नगर में मकान बनवा रहे हैं। सीवर लाइन न होने के कारण घर में सेप्टिक टैंक बनवा रहे हैं। ठेकेदार की देखरेख में काम चल रहा है। आज तीन मजदूर नरवल के गांव धमना के रहने वाले अमित कुमार (25), बिधनू कठोगर गांव के अंकित पाल (22) और बिधनू ढरहरा गांव के शिवा तिवारी (25) सेप्टिक टैंक में काम के लिए उत...
अमरोहा में डबल मर्डर, मां-बेटी की सोते समय बेरहमी से हत्या

अमरोहा में डबल मर्डर, मां-बेटी की सोते समय बेरहमी से हत्या

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे कांकाठेर गांव में एक महिला और उसकी मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सोते समय ईंट-पत्थर से चेहरा व सिर कूचकर उसकी हत्या की। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात से इलाके में फैली सनसनी मौके पर पहुंची ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर ससुर, दो जेठ समेत चार ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है। ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा बताया जाता है कि हसनपुर के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव बहापुर के रहने वाले वेदराम सिंह की बेटी मिथलेश (38) की शादी 2008 में गजरौला के कांकाठेर गांव में रहने वाले पवन के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। एक 15 साल का बेटा मनवीत तथा दूसरा 12 साल की बेटी यशी है। ये भी पढ़ें : तबादले की ख...
तबादले की खबर : बरेली के SSP समेत 2 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर

तबादले की खबर : बरेली के SSP समेत 2 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बरेली के एसएसपी को हटा दिया गया है। अब अखिलेश चौरसिया को बरेली का एसएसपी नियुक्त किया गया है। अबतक चौरसिया लखनऊ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय पर तैनात थे। अबतक बरेली के एसएसपी रहे सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। बताते चलें कि इससे पहले सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लगातार तबादलों से सरकारी महकमों में खलबली मची हुई है। ये भी पढ़ें : UP IAS Transfer : 10 जिलों के डीएम समेत 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले  ...
बांदा में बड़ी वारदात : बदमाशों ने पीछा करने पर की युवक की हत्या

बांदा में बड़ी वारदात : बदमाशों ने पीछा करने पर की युवक की हत्या

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बबेरू कस्बे में आज बड़ी वारदात सामने आई। एक घर में बदमाश ने घुसककर चोरी की। इसके बाद घर के लोगों के जागने पर भाग निकले। गृहस्वामी के बेटे ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की है। छानबीन में जुटी पुलिस बताया जाता है कि बबेरू के गायत्रीनगर, बांदा रोड पर रहने वाले जितेंद्र कुमार (24) पुत्र मुन्ना गुप्ता के घर में बीती रात बदमाश घुस गए। बदमाशों ने घर में चोरी की। परिवार के लोगों की आहट पाकर आंख खुल गई। इसके बाद गृहस्वामी के बेटे जितेंद्र ने बदमाशों को ललकारते हुए दौड़ा लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। परिजनों ने जब जितेंद्र की तलाश शुरू की तो उसका शव तिंदवारी रोड पर पड़ा मिला। कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार पाठक का कहना है कि मामले की छानबीन की...
बांदा में पीएम मोदी के व्यक्तित्व से जुड़े आदर्शों पर प्रदर्शनी, विधायक ने किया शुभारंभ

बांदा में पीएम मोदी के व्यक्तित्व से जुड़े आदर्शों पर प्रदर्शनी, विधायक ने किया शुभारंभ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जीआईसी स्कूल मैदान में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास, मोदी व्यक्तित्व नामक 7 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। सभी ने प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन आदर्शों पर आधारित सचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर भाजपा नेता संतोष गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद जैन, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, धीरेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी रामजी दुबे, अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद, अंगद प्रसाद शर्मा, अमित नारायन आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा की सनसनीखेज खबर, दोस्त ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक को उतारा मौत के घाट...
UP IAS Transfer : 10 जिलों के डीएम समेत 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले

UP IAS Transfer : 10 जिलों के डीएम समेत 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले

Uncategorized
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात 10 जिलों के डीएम समेत 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में सरकार ने पीलीभीत, हरदोई, बाराबंकी, मीरजापुर, मथुरा, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, और भदोही तथा संतकबीरनगर में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अजय चौहान अब लोक निर्माण विभाग के सचिव वहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को अब आवास आयुक्त बना दिया गया है। झांसी के मंडलायुक्त संजय गोयल प्रतिनियुक्ति समाप्त होने पर वापस असम जाएंगे। वहीं बाराबंकी के जिलाधिकारी आदर्श सिंह को झांसी मंडल का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। आवास आयुक्त अजय चौहान को अब लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। यह है IAS अधिकारियों के तबादले की सूची वहीं बाराबंकी के जिलाधिकारी आदर्श सिंह को झांसी मंडल का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। आवास आयुक्...
UP : बांदा की सनसनीखेज खबर, दोस्त ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक को उतारा मौत के घाट

UP : बांदा की सनसनीखेज खबर, दोस्त ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक को उतारा मौत के घाट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुई एक सनसनीखेज वारदात से लोगों में खलबली मच गई। एक युवक ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में अपने दोस्त की हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में हुई। दरअसल, अतर्रा ब्रांच नहर कोठी में गुड्डा (22) पुत्र दादू केवट का शव मिला है। परिवार के लोगों का आरोप है कि उसकी हत्या पत्नी से अवैध संबंध के शक में उसी के दोस्त ने की है। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप परिजनों के आरोपों ने सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम् के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : पहले युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन को दबाव, आरोपी, मां-बहन-भाई समेत 7 गिरफ्तार-कोतवाल भी नपे मृत...
कानपुर में सेवा भारती के निशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों को लाभ

कानपुर में सेवा भारती के निशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों को लाभ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज कानपुर में सेवा भारती कानपुर के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर रामकृष्ण परामर्श केंद्र, चिकित्सालय गांधी नगर में लगा। इसमें बोन डेंसिटी का परीक्षण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डा. राहुल कपूर (आर्थोपेडिक सर्जन) ने मरीजों की जांच की। उन्होंने कहा कि बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट हड्डियों की जांच के लिए कराया जाता है। यह टेस्ट ड्यूअल अनर्जी एक्स-रे एब्जार्पटियोमेट्री (डेक्सा) मशीन की मदद से होता है। इससे हड्डियों की कमजोरी का पता चलता है। संजय मल्होत्रा ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य वहीं सेवा भारती कानपुर विभाग के स्वास्थ्य आयाम के प्रमुख एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजय मल्होत्रा ने कहा कि समाज के हित में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज के शोषित वर्गों को ...
UP : ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था युवक, बिजली ने पटका-हालत गंभीर

UP : ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था युवक, बिजली ने पटका-हालत गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : सेल्फी के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान खतरे में डाल दी। अब जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। बजरंग कालेज का एक छात्र पास से निकली मालगाड़ी पर चढ़ गया और सेल्फी लेने लगा। सेल्फी के चक्कर में इतना खो गया कि उसे इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि उसकी जान खतरे में पड़ गई है। इसी दौरान वह ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। बिजली से बुरी तरह से झुलसने के बाद वह नीचे आ गिरा। जीआरपी ने अस्पताल पहुंचाया बिजली करंट ने उसे नीचे पटका तो बुरी तरह घायल भी हो गया। जीआरपी के जवानों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। युवक शहर के खाईंपार मोहल्ले के करहने वाले रसूल मोहम्मद का बेटा शारीक (16) है। शुक्रवार दोपहर दोस्तों के साथ कालेज से लौटते समय स्टेशन पहुंचा था। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार की सूचना पर जीआरपी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। ये भी पढ़ें : UPPolice : 7 AS...