UP : छात्र ने दो थप्पड़ के बदले प्रिंसिपल को मारीं 3 गोलियां, पढ़िए यह खबर..
समरनीति न्यूज, सीतापुर : एक प्रिंसिपल ने अपने कालेज के छात्र को गलती पर थप्पड़ मार दिया। गुस्साए छात्र को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने एक के बाद एक तीन गोलियां प्रिंसिपल को मारीं। गोली लगने के बाद प्रिंसिपल को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार छात्र की तलाश की जा रही है। सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में जहांगीराबाद में आदर्श रामस्वरूप इंटर कालेज है। इसके प्रबंधक अमर सिंह वर्मा और प्रधानाचार्य उनके बड़े भाई राम सिंह वर्मा हैं। अमर सिंह वर्मा का कहना है कि 12वीं के छात्र ने शुक्रवार को कालेज के एक दूसरे छात्र की पिटाई कर दी थी। गलती मिलने पर प्रधानाचार्य ने उसे दो थप्पड़ मार दिए।
दिनदहाड़े घटना से फैली दहशत
शनिवार को प्रधानाचार्य कालेज के पास पहुंचे तो पहले से खड़े छात्र ने उन्हें तीन गोलियां मारी। गोली उनके सिर, जांछ में लगीं। घटना से आसपास दहशत फैल गई। छात...


