Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Breaking : बांदा में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Breaking : बांदा में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज गुरुवार तड़के हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक कवरई के रहने वाले थे। बताते हैं कि बाइक से दोनों पपरेंदा से बांदा आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा सुनील (24) पुत्र मुन्ना भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां सीओ अंबुजा त्रिवेदी ने घायल का हालचाल जाना। घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कीजा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल की हालत भी गंभीर बनी है। ये भी पढ़ें : कानपुर में मिला शव, बांदा में कनेक्शन तलाश रही पुलिस, पढ़िए ! पूरी खबर  ये भी पढ़ें : बा...
बांदा : यहां कागजों पर लड़ी जा रही डेंगू से जंग, DM दीपा रंजन के सामने खुली स्वच्छता की पोल

बांदा : यहां कागजों पर लड़ी जा रही डेंगू से जंग, DM दीपा रंजन के सामने खुली स्वच्छता की पोल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पूरे प्रदेश के साथ-साथ बांदा में भी डेंगू का खतरा बना हुआ है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन यहां स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका कागजों पर डेंगू से जंग लड़ता नजर आ रहा है। बचाव के सबसे अहम बिंदु स्वच्छा पर ही आज नगर पालिका धराशाई नजर आए। स्वास्थ्य विभाग की दवा छिड़कवाने के दावे भी कारगर नजर नहीं आए। बताते चलें कि डेंगू के मरीजों की संख्या बांदा में भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बचाव के लिए साफ-सफाई के दावे किए जा रहे हैं। खुद डीएम के निरीक्षण में सामने आए बुरे हालात, ये निर्देश इसकी पोल खुद जिले की मुखिया डीएम दीपा रंजन के सामने खुली। खुद डीएम ने अपनी आंखों से देख लिया कि शहर में कूड़ा भी पड़ा है और सड़कों पर जलभराव भी। बहरहाल, डीएम ने समस्याओं को देखते हुए उनका निस्तारण भी मौके पर ही करा दिया। पालिका के ईओ बुद्धि प्रकाश यादव को जरूरी निर्देश भी ...
कानपुर में मिला शव, बांदा में कनेक्शन तलाश रही पुलिस, पढ़िए ! पूरी खबर

कानपुर में मिला शव, बांदा में कनेक्शन तलाश रही पुलिस, पढ़िए ! पूरी खबर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 32 से 35 साल है। उसका संबंध बांदा जिले से हो सकता है। इसकी वजह है कि मरने वाली युवक की जेब से एक दवा का पर्चा मिला है, जो इशारा कर रहा है कि युवक का कनेक्शन बांदा जिले से है। दवा के पर्चे पर बांदा के मे़डिकल स्टोर का नाम पुलिस सूत्रों का कहना है कि दवाई के पर्चे पर बांदा के एक मेडिकल स्टोर्स का पता लिखा है। साथ ही पर्चे पर दिलीप नाम लिखा है। इसलिए पूरी संभावना है कि मरने वाला युवक बांदा जिले का भी हो सकता है। बांदा की पुलिस भी मामले की जांच में जुटी युवक के शरीर पर सफेद शर्ट, ऊनी स्वेटर नीले रंग का और सलेटी रंग की पेंट है। यह शव कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में कुम्हुऊपुर गांव के पास मिला है। युवकी की जेब से मिले दवा के पर्चे से पुलिस को संदेह है कि मरने वाले युवक बांदा से जुड़ाव रखता है। पुलिस यह भी मान...
धर्म अध्यात्म : श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन..

धर्म अध्यात्म : श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में व्यवसाई संजय गुप्ता के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन भक्तों ने प्रभु के गुणों का श्रवण किया। आचार्य श्रीविष्णु गोस्वामी महाराज श्री धाम वृंदावन ने मानव जीवन को सरल बनाने के लिए अपने अराध्य के रूप में प्रभु की सेवा की कथा सुनाई। साथ ही आज की जीवन शैली को अपनी संस्कृति और संस्कार के अनुरूप जीने की प्रेरणा दी। भगवान ठाकुर जी महाराज की लीलाओं का वर्णन भी किया। वक्ता बोले, कथा सुनने मात्र से ही जीवन सफल कहा कि कथा सुनने मात्र से ही मानव कल्याण संभव हो जाता है। हालांकि, कहा कि प्रभु का स्मरण करते हुए उनकी शिक्षा का अनुपालन करने से ही जीवन सफल होगा। कथा के मुख्य यजमान मुन्नूलाल गुप्ता, श्रीमति राजदुलारी गुप्ता रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय सिंह, रामेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, मनोज पुरवार, शरद गुप्ता, सुमित जड़िया, रीता ओमर, कीर्ति ओमर आदि ...
बांदा में हत्या : चाकुओं से गोदकर युवक का कत्ल, पिता बचाने में घायल

बांदा में हत्या : चाकुओं से गोदकर युवक का कत्ल, पिता बचाने में घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में बीती रात सोते समय एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं एक युवक को चाकुओं से हमलाकर कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेने के साथ जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस बोली, प्रथम दृष्टया प्रेमप्रसंग का मामला बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र में निभौर गांव में बीती रात राजू (27) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या उस वक्त हुई जब वह खेत पर सो रहे थे। उनके साथ सो रहे पिता देवलाल ने बचाने का प्रयास किया। ये भी पढ़ें : बांदा की खबर : खेत में ले जाकर काटते थे चोरी के ट्रक और कार, 6 गिरफ्तार वह भी चाकू लगने से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पिता की तहरीर पर गांव के रामरूप के...
यूपी पुलिस के दरोगा ने दिल्ली में खुद को सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली

यूपी पुलिस के दरोगा ने दिल्ली में खुद को सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के आजमगढ़ जिले में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने दिल्ली में खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। दरोगा एक लड़की की बरामदगी के सिलसिले में हरियाणा गए थे। वहां रविवार रात दोस्त के घर ठहरे हुए थे। वहां सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली। दरोगा मनोज विश्वकर्मा प्रतापगढ़ जिले के मूलनिवासी थे। बताया जाता है कि जिले के देवगांव कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मनोज विश्‍वकर्मा एक मुकदमे में लापता लड़की की बरामदगी के सिलसिले में शनिवार को हरियाणा गए थे। दिल्ली में दोस्त के घर ठहरने के दौरान घटना वह रात में नई दिल्ली के यशवंतनगर में अपने दोस्त के घर ठकरे। वहां अपनी ही सर्विस रिवाल्‍वर से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। दरोगा आजमगढ़ की देवगांव कोतवाली में तैनात थे। जिला पुलिस को इस संबंध में जानकारी मिली है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रकरण की जांच के...
Kanpur : दहेज के लिए अप्राकृतिक संबंध बनाता है पति, मारते-पीटते ससुराली, FIR दर्ज

Kanpur : दहेज के लिए अप्राकृतिक संबंध बनाता है पति, मारते-पीटते ससुराली, FIR दर्ज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के कैंट इलाके में एक महिला ने पुलिस को पति द्वारा प्रताड़ना की ऐसी तहरीर दी, जिसे देख-सुनकर हर कोई हैरान है। महिला का आरोप है कि उसका पति दहेज के लिए उसके साथ अप्राकृतिक ढंग से शारीरिक संबंध बनाता है। विरोध पर शराब पीकर मारता-पीटता है। ससुराल के अन्य लोग भी उसके मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। वे भी इसमें शामिल हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा है। 18 महीने के बच्चे को छीनकर घर से निकालने का भी आरोप महिला का आरोप है कि शराब पीकर उसका पति नशे की हालत में उसके साथ जबरन आप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाता है। मना करने पर मारता-पीटता है। महिला का यह भी आरोप है कि जब उसने इस सबका विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने 18 महीने के बच्चे को छीनकर उसे घर से निकाल दिया। 2 साल पहले हुई थी शादी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच महिला की तहर...
बांदा की खबर : खेत में ले जाकर काटते थे चोरी के ट्रक और कार, 6 गिरफ्तार

बांदा की खबर : खेत में ले जाकर काटते थे चोरी के ट्रक और कार, 6 गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में आपरेशन क्लीन के तहत बड़ा गुडवर्क हुआ। बांदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना कोतवाली नगर तथा एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने इसकी जानकारी दी। वहीं 5 अभियुक्त अभी फरार बताए जा रहे हैं। शहर कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला, एसओजी सब इंस्पेक्टर मयंक सिंह चंदेल, हरभजन सिंह आदि की इस खुलासे में अहम भूमिका रही। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ बताया जाता है कि मुख्य अभियुक्त मोहम्मद अहमद ट्रक जैसे बड़े वाहन चोरी की योजना बनाता था। बाकी लोग इसे अंजाम देते थे। सभी अभियुक्त वाहन चोरी करके अभियुक्त विकास गुप्ता के खेत ग्राम गंछा थाना कोतवाली नगर में पहुंचकर गैस कटर से वाहन काट डालते थे। पुलिस ने उनके कब्...
UP By Election : मैनपुरी में डिंपल यादव के सामने BJP ने शिवपाल के करीबी को उतारा, दो और प्रत्याशी घोषित

UP By Election : मैनपुरी में डिंपल यादव के सामने BJP ने शिवपाल के करीबी को उतारा, दो और प्रत्याशी घोषित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP BY Election 2022 भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट समेत रामपुर और खतौली विधानसभा पर होने वाले उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। 5 दिसंबर को होने वाले उप चुनावों में सबसे रौचक मुकाबला मैनपुरी में माना जा रहा है। बीजेपी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए स्व. मुलायम सिंह यादव के शिष्य और शिवपाल यादव के करीबी माने जाने वाले रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है। रामपुर और खतौली के प्रत्याशी भी घोषित सपा के गढ़ मैनपुरी में स्व. मुलायम के निधन के बाद हो रहे उप चुनाव को बीजेपी भी काफी गंभीरता से लेकर चल रही है। हालांकि, सपा को चुनौती देना इतना आसान नहीं है। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुद पूरे चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। रामपुर में आकाश सक्सेना BJP उम्मीदवार इसी तरह भाजपा ने आजम खान की सदस्यता समा...
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, एमपी में मायका-पुलिस तलाश रही वजह

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, एमपी में मायका-पुलिस तलाश रही वजह

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस बताया जाता है कि बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में नवविवाहिता सोनम (21) पत्नी रोहित नामदेव ने साड़ी से फांसी लगा ली। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। महिला का पति रोहित नामदेव एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। ये भी पढ़ें : Lucknow : होटल लेवाना पर चलेगा बुल्डोजर, आग लगने से 4 की हुई थी मौत एसओ पैलानी कुलदीप तिवारी और चौकी इंचार्ज खप्टिहाकलां ओमप्रकाश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मृतका का मायका छठी भंभ...