Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

धर्म अध्यात्म : श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन..

Second day of Shrimad Bhagwat Katha in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में व्यवसाई संजय गुप्ता के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन भक्तों ने प्रभु के गुणों का श्रवण किया। आचार्य श्रीविष्णु गोस्वामी महाराज श्री धाम वृंदावन ने मानव जीवन को सरल बनाने के लिए अपने अराध्य के रूप में प्रभु की सेवा की कथा सुनाई। साथ ही आज की जीवन शैली को अपनी संस्कृति और संस्कार के अनुरूप जीने की प्रेरणा दी। भगवान ठाकुर जी महाराज की लीलाओं का वर्णन भी किया।

वक्ता बोले, कथा सुनने मात्र से ही जीवन सफल

कहा कि कथा सुनने मात्र से ही मानव कल्याण संभव हो जाता है। हालांकि, कहा कि प्रभु का स्मरण करते हुए उनकी शिक्षा का अनुपालन करने से ही जीवन सफल होगा। कथा के मुख्य यजमान मुन्नूलाल गुप्ता, श्रीमति राजदुलारी गुप्ता रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय सिंह, रामेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, मनोज पुरवार, शरद गुप्ता, सुमित जड़िया, रीता ओमर, कीर्ति ओमर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : जन्माष्टमी : वृंदावन में CM Yogi ने किया अन्नपूर्णा रसोई का लोकार्पण, जरूर पढ़िए खासियत..