Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

Kanpur : दहेज के लिए अप्राकृतिक संबंध बनाता है पति, मारते-पीटते ससुराली, FIR दर्ज

Minor girl accuses 28 people including relatives of gang rape in Lalitpur

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के कैंट इलाके में एक महिला ने पुलिस को पति द्वारा प्रताड़ना की ऐसी तहरीर दी, जिसे देख-सुनकर हर कोई हैरान है। महिला का आरोप है कि उसका पति दहेज के लिए उसके साथ अप्राकृतिक ढंग से शारीरिक संबंध बनाता है। विरोध पर शराब पीकर मारता-पीटता है। ससुराल के अन्य लोग भी उसके मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। वे भी इसमें शामिल हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा है।

18 महीने के बच्चे को छीनकर घर से निकालने का भी आरोप

महिला का आरोप है कि शराब पीकर उसका पति नशे की हालत में उसके साथ जबरन आप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाता है। मना करने पर मारता-पीटता है। महिला का यह भी आरोप है कि जब उसने इस सबका विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने 18 महीने के बच्चे को छीनकर उसे घर से निकाल दिया।

2 साल पहले हुई थी शादी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

महिला की तहरीर के अनुसार कैंट की रहने वाली महिला का आरोप है कि 18 फरवरी 2020 को लखनऊ के रहने वाले युवक से उनकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से उनका पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि नशे की हालत में आकर उनके पति जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाते थे। विरोध पर मारने-पीटने लगते थे। 15 सितंबर को ससुरालियों ने उनकी हत्या के इरादे से कमरे में बंद कर दिया था। हालांकि, मायके वालों के पहुंचने से उनकी जान बच गई। थाना प्रभारी अर्चना सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : कानपुर में प्रेमी से मिलने जबलपुर से आई MBA लड़की, होटल में 3 दिन तक रेप, धमकी देकर धोखेबाज फरार, बाप-बेटे पर FIR..