Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

UP By Election : मैनपुरी में डिंपल यादव के सामने BJP ने शिवपाल के करीबी को उतारा, दो और प्रत्याशी घोषित

UP ByElection : In Mainpuri, in front of Dimple Yadav, BJP fielded Mulayam's disciple and Shivpal's close friend, rest of candidates

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP BY Election 2022 भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट समेत रामपुर और खतौली विधानसभा पर होने वाले उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। 5 दिसंबर को होने वाले उप चुनावों में सबसे रौचक मुकाबला मैनपुरी में माना जा रहा है। बीजेपी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए स्व. मुलायम सिंह यादव के शिष्य और शिवपाल यादव के करीबी माने जाने वाले रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है।

रामपुर और खतौली के प्रत्याशी भी घोषित

सपा के गढ़ मैनपुरी में स्व. मुलायम के निधन के बाद हो रहे उप चुनाव को बीजेपी भी काफी गंभीरता से लेकर चल रही है। हालांकि, सपा को चुनौती देना इतना आसान नहीं है। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुद पूरे चुनाव की कमान संभाले हुए हैं।

UP ByElection : In Mainpuri, in front of Dimple Yadav, BJP fielded Mulayam's disciple and Shivpal's close friend, rest of candidates

रामपुर में आकाश सक्सेना BJP उम्मीदवार

इसी तरह भाजपा ने आजम खान की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई रामपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में आकाश सक्सेना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। वहीं मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर राजकुमारी सैनी को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।

UP ByElection : In Mainpuri, in front of Dimple Yadav, BJP fielded Mulayam's disciple and Shivpal's close friend, rest of candidates

खतौली में बीजेपी ने महिला को मैदान में उतारा

जहां तक मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी की बात करें तो रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर के खेड़ा धौलपुर गांव के निवासी हैं। इटावा लोकसभा से वह दो बार सांसद रहे हैं। 2012 में इटावा विधान सदर से विधायक भी रहे हैं। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि शाक्य कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

ये भी पढ़ें : मैनपुरी उप चुनाव : डिंपल यादव ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश रहे साथ

ये भी पढ़ें : Lucknow : होटल लेवाना पर चलेगा बुल्डोजर, आग लगने से 4 की हुई थी मौत