Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Breaking : Accident in Banda, death of young man riding a bike  condition of another is critical

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज गुरुवार तड़के हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक कवरई के रहने वाले थे। बताते हैं कि बाइक से दोनों पपरेंदा से बांदा आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा सुनील (24) पुत्र मुन्ना भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां सीओ अंबुजा त्रिवेदी ने घायल का हालचाल जाना। घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कीजा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल की हालत भी गंभीर बनी है।

ये भी पढ़ें : कानपुर में मिला शव, बांदा में कनेक्शन तलाश रही पुलिस, पढ़िए ! पूरी खबर 

ये भी पढ़ें : बांदा में हत्या : चाकुओं से गोदकर युवक का कत्ल, पिता बचाने में घायल