Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

दिल्ली के रामलीला से आज विपक्ष पर गरजेंगे पीएम मोदी..

दिल्ली के रामलीला से आज विपक्ष पर गरजेंगे पीएम मोदी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में आज रविवार को धन्यवाद रैली होने जा रही है। बताते हैं कि भाजपा ने दिल्ली की 1734 अवैध कालोनियों को नियमित किए जाने पर प्रधानमंत्री की यह धन्यवाद रैली का आयोजन किया है। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी बिगुल फूंकेगी। बताया जाता है कि दिल्ली में अवैध कालोनियों को नियमित करने से लगभग 40 लाख लोगों को मालिकाना हक मिलेगा। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल फूंकेगी बीजेपी ऐसे में भाजपा इस मुद्दे का फायदा लेने का मौका नहीं छोड़ना चाहती है। खासकर तब, जबकि जल्द ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हों। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिये ही प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष को एनआरसी और सीसीए पर भी जवाब दे सकते हैं। उधर, रैली की तैयारियों के मद्देनजर रामलीला मैदान में सुरक्षा के बंदोवस्त काफी कड़े कर द...
यूपी में हिंसा में मरने वालों की संख्या 17 हुई, सैंकड़ों गिरफ्तार-हजारों पर मुकदमा

यूपी में हिंसा में मरने वालों की संख्या 17 हुई, सैंकड़ों गिरफ्तार-हजारों पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कुछ जगहों पर शनिवार को भी हिंसा और प्रदर्शन हुए। शनिवार को कानपुर और रामपुर दोनों जगहों पर हिंसा की खबरें सामने आईं। रामपुर में जहां हिंसक प्रदर्शनों के दौरान एक उपद्रवी मारा गया, वहीं पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल होने की खबर है। इसी तरह कानपुर में उपद्रवियों ने एक पुलिस चौकी में वाहनों को आग लगाई। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैंकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं हजारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कई जिलों में इंटरनेट सेवा सोमवार दोपहर तक के लिए बंद है। कई जगहों पर हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, डीजीपी कार्यालय ने 15 लोगों के मरने की पुष्टि की है। रामपुर और कानपुर में हिंसा की खबरें इसी तरह अमरोहा, संभल, मुजफ्फरनगर और फिरोजाबाद में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। साथ ही पथराव की भी खबरें आई हैं। बताया जाता है कि...
यूपी में बेकाबू उपद्रवी, पुलिस पर पत्थर-बम और गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में 13 मरे

यूपी में बेकाबू उपद्रवी, पुलिस पर पत्थर-बम और गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में 13 मरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद यूपी के कई जिलों और शहरों में हिंसा भड़क गई। भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी के साथ ही पेट्रोल बम और तेजाब जैसी चीजों से हमला किया। कई मौकों पर बेकाबू उपद्रवियों के आगे पुलिस को भी सब्र से काम लेना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज करके स्थिति को संभाला भी। इस हिंसा में यूपी में कुल 13 उपद्रवियों की मौत होने की जानकारी है। यूपी के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने जानकारी दी है। उधर, शनिवार को कानपुर में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। नवीम मार्केट में अफवाह के चलते एक बार तो भगदड़ की स्थिति बनते-बनते बनी। वहीं बाबूपुरवा में पुलिस सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दी गई है। मेरठ में 4 तथा कानपुर, बिजनौर और संभल में 2-2 मरे वहीं मेरठ में 4, कानपुर, बिजनौर और संभल में 2-2 तथा मुजफ्फरनगर, वारा...
नहीं रहीं आजाद हिंद फौज की लेफ्टीनेंट मानवती आर्या, कानपुर में निधन

नहीं रहीं आजाद हिंद फौज की लेफ्टीनेंट मानवती आर्या, कानपुर में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मानवती आर्या का शुक्रवार को 99 साल की उम्र में निधन हो गया। बताते चलें कि स्वर्गीय मानवती आर्या नेताजी सुभाष चंद बोस की आजाद हिंद फौज (आईएनए) में रही थीं। वह रानी लक्ष्मीबाई वूमेन विंग की लेफ़्टनेंट के तौर पर काम कर चुकी थीं। वे अपने नेत्र और शरीर दान कर चुकी थीं, इसलिए उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज को सौंपा जाएगा। 1020 में स्व. मानवती का जन्म तत्कालीन वर्मा (म्यानमार) के मैक्टिला शहर में हुआ था। वर्मा म्यानमार में हुआ था जन्म बताया जाता है कि मानवती आर्या के पिता वर्मा (म्यानमार) में डाक विभाग में नौकरी करते थे। बाद में जब 1935 में वर्मा, भारत से अलग हो गया तो वे परिवार के साथ भारत आ गए थे। हालांकि, वह मूलरूप से फैजाबाद के टांडा शहर की रहने वाली थीं, लेकिन 1948 में परिवार के साथ कानपुर आ गई थीं। यहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार केसी आर्या से...
बांदा में मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा में मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ससुराल से मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक विवाहिता सिर दर्द की बीमारी से परेशान रहती थी। इसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुबह फांसी पर लटकते मिला शव शहर कोतवाली क्षेत्र के धीरजनगर मोहल्ला निवासी शिवानी निगम (28) पत्नी रत्नेश निगम ने शुक्रवार रात सीमावर्ती मध्य प्रदेश के ठकुर्रा गांव स्थित अपने मायके गईं थीं। वहां छज्जे की सीलिंग हुक में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह घर वालों ने उन्हें फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो आनन-फानन में नीचे उतारा। निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे। ये भी पढ़ेंः बांदा म...
बांदा में लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

बांदा में लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दो दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं दूसरी ओर मृतक के भाई ने युवक की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कतरावल गांव निवासी संतोष (28) पुत्र राजकुमार का शव शनिवार सुबह उसके भाई हुकुम सिंह ने तालाब के किनारे झाड़ियों में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाई ने जताई हत्या की आशंका पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई हुकुम ने बताया कि संतोष अक्सर पड़ोस में रह रहे मौसा राजेंद्र के घर आता-जाता था। गुरुवार शाम खेत जोतने के बाद वह घर के लिए निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ सुराग नहीं ल...
विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा, उन्नाव दुष्कर्म मामला

विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा, उन्नाव दुष्कर्म मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के बहुचर्चित उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी करार विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही विधायक को पीड़िता को 25 लाख रुपए जुर्माना देने की भी सजा हुई है। मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कहा है कि मामले में नरमी बरते जाने का कोई बिंदु नजर नहीं आया है। सेंगर एक लोकसेवक था और उसने जनता के साथ विश्वासघात किया है। अदालत ने कहा कि सेंगर ने जो भी किया, वह बलात्कार पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए किया है। इस दौरान विधायक कुलदीप सेंगर के परिजन भी वहां मौजूद रहे। अदालत ने दिया था दोषी करार बताते चलें कि इस मामले में 4 जून 2017 को उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में एक 17 साल की लड़की ने गांव के ही शुभम और उसके साथी चौबेपुर के अवधेश तिवारी अगवा कर ले गए थे। करीब 8 महीने बाद मिली किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई थी...
सीएम योगी बोले, उपद्रवियों की संपत्ति नीलाम कर करेंगे नुकसान की भरपाई

सीएम योगी बोले, उपद्रवियों की संपत्ति नीलाम कर करेंगे नुकसान की भरपाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध की आड़ में उपद्रव करने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। सभी उपद्रवी सीसीटीवी फुटैज में कैद हो चुके हैं और उनको चिह्रित किया जा रहा है। कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्ति नीलाम करके सरकार नुकसान की भरपाई की जाएगी। बताते चलें कि इस हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी खासे नाराज हैं। मुख्यमंत्री योगी हिंसा में विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। कहा कि विपक्ष भ्रांतियां फैलाकर बवाल भड़का रहा है। विपक्षी दलों की भूमिका ठीक नहीं है। सीसीटीवी फुटैज में कैद हुए उपद्रवी सीएम योगी ने कहा है कि उपद्रवियों के साथ पूरी सख्ती के साथ निपटा जाएगा। कहा कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा क...
सपा सांसद पर मुकदमा, इन जिलों में इंटरनेट बंद, वीडियोग्राफी में होगा पोस्टमार्टम

सपा सांसद पर मुकदमा, इन जिलों में इंटरनेट बंद, वीडियोग्राफी में होगा पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में गुरुवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में एक वकील की मौत के बाद आज उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताते चलें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को राजधानी लखनऊ में उपद्रवियों ने दो पुलिस चौकियां फूंक दीं। रोडवेज बस समेत दर्जनों वाहनों को आग लगा दी। बताते हैं कि उपद्रवियों ने भीषण पथराव के साथ-साथ गोलियां भी चलाईं। इस दौरान तीन नागरिकों को गोली लगी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। पथराव व फायरिंग में 51 पुलिस कर्मियों को चोटें आईं। स्थिति संभालने के लिए प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह को खुद मैदान में उतरना पड़ा। उपद्रवियों के निशाने पर पुलिस के साथ-साथ पत्रकार भी रहे। पुलिस ने 60 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 7 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। पूरे प्रदेश में लागू है धारा 144 बताया जाता है कि मारे गए वकील नामक शख्स के शव का आज पो...
बांदा में पुलिस की सूझबूझः DIG दीपक कुमार ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचकर खुद की बैठक

बांदा में पुलिस की सूझबूझः DIG दीपक कुमार ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचकर खुद की बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भले ही पूरे प्रदेश में एनआरसी और कैब को लेकर राजधानी लखनऊ तक  में हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए हों, लेकिन बांदा में खासकर पूरे चित्रकूटधाम मंडल में माहौल शांतिपूर्ण ही रहा। इसकी वजह यहां पुलिस अधिकारियों की समझबूझ रही। गुरुवार को जिस वक्त प्रदेश के दूसरे हिस्सों से हिंसक विरोध की खबरें आ रही थीं, ठीक उसी वक्त बांदा में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) दीपक कुमार ने खुद शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके मर्दननाका मुहल्ले में समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। डीआईजी समझा रहे थे अफवाहों से बचें सभी उनको बड़े ध्यान से सुन और समझ भी रहे थे। इस दौरान वे लोगों से अपील कर रहे थे कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। साथ ही डीआईजी दीपक कुमार ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भी लोगों को जानकारी दी और फैली हुईं भ्रांतियों को दूर भी किया। डीआईजी ने कहा कि कुछ लोग आपसी भाईचारा खराब करने के...