Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

कोरोना वायरस से मौत पर 4 लाख मुआवजा देगी सरकार

कोरोना वायरस से मौत पर 4 लाख मुआवजा देगी सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की है कि कोरोना वायरस से किसी की मौत होती है तो सरकार परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजे के रूप में देगी। इतना ही नहीं इस वायरस के रिलीफ आपरेशन में जुटे कर्मचारियों को भी अनहोनि की स्थिति में इतनी ही मदद दी जाएगी। कोविड-19 को सूचीबद्ध आपदा किया घोषित बता दें कि सरकार ने कोविड-19 को सूचीबद्ध आपदा घोषित किया है। बताते चलें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है। वहीं यूपी में भी योगी आदित्यनाथ की सरकार कोरोना से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर चुकी है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। दिल्ली में महामारी घोषित, यूपी भी अलर्ट दिल्ली-यूपी और हरियाणा के साथ-साथ देश के दूसरे राज्यो...
कोरोना वायरसः कानपुर में डाक्टर समेत 3 का ब्लड सैंपल लिया गया

कोरोना वायरसः कानपुर में डाक्टर समेत 3 का ब्लड सैंपल लिया गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में कोरोना वायरस के संदिग्धों के तौर पर शनिवार को एक  डाक्टर समेत तीन लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। इनमें से एक को आईडीएच हास्पिटल में भर्ती कर लिया गया है। ब्लड सैंपल वाले डाक्टर जीएसवीएम मेडिकल कालेज के एक रेजिडेंट चिकित्सक हैं। उनका भी ब्लड सैंपल कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के तौर पर लिया गया है। बताया जाता है कि कानपुर में अबतक 274 लोगों का ब्लड सैंपल लिया जा चुका है। प्रशासन मामले में काफी सतर्कता से काम ले रहा है। वहीं स्वास्थ विभाग ने भी पूरी तरह से तैयारियां कर रखी हैं। 9 संदिग्धों में 6 की रिपोर्ट नेगेटिव उधर, जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी और सीएमओ अशोक शुक्ला ने प्रेसवार्ता में बताया है कि अबतक कानपुर में कोरोना वायरल से पीड़ितों के संदेह में कुल 274 लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं 9 संदिग्धों में 6 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ये भी पढ़...
चित्रकूटः सड़कों पर उतरे हजारों किसान, मंत्री का काफिला रोका-नारेबाजी

चित्रकूटः सड़कों पर उतरे हजारों किसान, मंत्री का काफिला रोका-नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बीते लगभग एक सप्ताह से लगातार रुक-रुक हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हो चुके किसान का सब्र आज शनिवार को टूट पड़ा। हजारों की संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए। करीब 4 घंटे तक हाइवे जाम रहा। किसानों ने चित्रकूट के प्रभारी मंत्री के काफिले को भी रोक लिया। करीब 4 घंटे तक किसान हाइवे पर डटे रहे। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसानों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि उनके नुकसान का जायजा लेने की घोषणा के बाद भी ज्यादातर जगहों पर सर्वेयर नहीं पहुंच रहे हैं। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर 8 जगहों पर जाम जानकारी के अनुसार झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों ने करीब 8 जगह जाम लगाया। साथ ही किसानों जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। फसल नुकसान का जायजा न लेने का आरोप दरअसल, किसानों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि बीते चार दिनों के भीतर उनकी महीनो...
बांदा महिला कालेज में कोरोना पर छात्राओं को किया जागरूक

बांदा महिला कालेज में कोरोना पर छात्राओं को किया जागरूक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय महिला डिग्री कालेज में आज छात्राओं को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी गई। छात्राओं को कोरोना को लेकर जागरुक किया गया। इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानियां बेहद जरूरी हैं। जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन एनएसएल प्रभारी डा सबीहा रहमानी तथा डा जेबा खान द्वारा किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा दीपाली गुप्ता ने छात्राओं को बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोककर ही इससे बचा जा सकता है। छात्राओं को बचाव के टिप्स दिए इसके लिए लोगों का जागरुक होना बेहद जरूरी है। कहा कि जुकाम, खांसी और बुखार होने पर जल्द ही अपने चिकित्सक से मिलना चाहिए। कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खांसते या छींकते समय मुंह को रुमाल से ढंक लेना चाहिए। साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचना चाहिए। साथ ही बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए। इस मौके पर डा जि...
कोरोना पर कानपुर डीएम की अपील, गंगा मेला प्रतीकात्मक ढंग से मनाएं

कोरोना पर कानपुर डीएम की अपील, गंगा मेला प्रतीकात्मक ढंग से मनाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आज शनिवार शाम को कोरोना वायरल से बचाव को लेकर पहले अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एडवायजरी जारी की। इसके बाद पत्रकारवार्ता भी की। डीएम ने कहा कि कानपुर को कोरोनामुक्त रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को जिन खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, उनमें ये बातें अहम हैं। प्रशासन ने जारी की है यह एडवाइजरी जैसे- कम ही लोगों के संपर्क में आएं। हो सके तो लोगों ने हाथ न मिलाते हुए पर्याप्त दूरी बनाए रखें। इतना ही नहीं सैनिटाइजर व साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें। इसके साथ ही मुंह और आखों को हाथों से कम से कम छुएं। सावर्जनिक स्थानों पर भीड़ के रूप में जाने से बचें। आसपास पूरी तरह से सफाई रखें। कूड़े को अपने निर्धारित स्थान पर ही डालें। डीएम ने अप...
उरई में 7 दिनों से लापता युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

उरई में 7 दिनों से लापता युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/उरईः जिले में बीते सात दिनों से लापता युवक की लाश तालाब में पड़ी मिली है। परिवार के लोग उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का जाएगी। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी वीरेंद्र कुमार (30) पुत्र अंजनी रायकवार बीते 7 दिनों से लापता थे। थाने में दर्ज थी युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके परिवार के लोग उनको तलाशते हुए थक चुके थे। इसी दौरान उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उरई कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस भी उनकी तलाश कर रही थी। बताते हैं कि सुबह गांव के कुछ लोगों ने सुबह उनका शव तालाब से उतराता हुआ देखा। तालाब में शव दि...
लखनऊ KGMU में महिला डाक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक को जेल

लखनऊ KGMU में महिला डाक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक को जेल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः महिला डाक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी डाक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित केजीएमयू से जुड़ा है। वहां मेडिसिन विभाग में तैनात महिला रेजिडेंट डाक्टर का शोषण करने का आरोपी डाक्टर जेल जा चुका है। आरोपी डाक्टर शरद चंद्रा को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई महिला डॉक्टर की तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के बाद की। डाक्टर से पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। हाथ में डंडा लेकर घूमता नजर आया था डाक्टर बताते चलें कि महिला डाक्टर से छेड़छाड़ का आरोपी यह डाक्टर चंद्र मामले में शिकायत के बाद से ही फरार चल रहा था। इतना ही नहीं कालेज के सीसीटीवी फुटैज में वह हाथ में डंडा लिए घूमता हुआ भी दिखाई दिया था। शातिर दिमाग इस डाक्टर ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था। हालांकि पीड़ित महिला डॉक्टर की शि...
यूपीः मौसम विभाग का 72 घंटे का अलर्ट, भारी बारिश-ओलावृष्टि बनेगी आफत

यूपीः मौसम विभाग का 72 घंटे का अलर्ट, भारी बारिश-ओलावृष्टि बनेगी आफत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेत किसान, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर/बांदाः मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी में राजधानी लखनऊ व कानपुर के आसपास हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद 72 घंटे का अलर्ट घोषित किया है। बता दें कि कानपुर व आसपास के कुल 13 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश के साथ अचानक मौसम ने तेजी से करवट बदली। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए इस क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। वहीं बताते दें कि किसानों के लिए होने वाली बारिश और ओलावृष्टि चिंता का विषय है। लखनऊ-कानपुर के आसपास के जिलों में अलर्ट घोषित मौसम विभाग की माने तो आने वाले 72 घंटों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं और आंधी की भी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। बारिश से इन इलाकों में मच ...
यूपी में 22 तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, कोरोना महामारी घोषित

यूपी में 22 तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, कोरोना महामारी घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। यूपी में कोरोना वायरस को महामारी घोषित करते हुए 22 मार्च तक के लिए सभी स्कूल-कालेजों को बंद कर दिया गया है। चीन से फैली इस बीमारी को अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरल को महामारी घोषित कर दिया। बताते चलें कि इससे पहले हरियाणा और दिल्ली में इसे महामारी घोषित किया जा चुका है। ऐसे में यूपी सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। सरकार ने सभी एहतियातन कदम उठाए हैं। सीएम ने दोनों डिप्टी सीएम-अफसरों संग बैठक की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डा दिनेश शर्मा के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। इस बैठक में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना तथा शीर्ष अधिकारी मौजू...
यूपीः संपत्तियों को क्षति पहुंचाने वाले उपद्रवियों से वसूली को बना कानून

यूपीः संपत्तियों को क्षति पहुंचाने वाले उपद्रवियों से वसूली को बना कानून

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विरोध-प्रदर्शनों की आड़ में संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों से वसूली के लिए कानून को मंजूरी दे दी है। आज शुक्रवार शाम राजधानी स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश रिकवरी ऑफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी अध्यादेश-2020 के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट को मंजूरी बताते चलें कि सरकार के इस फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राजधानी लखनऊ में कुछ दिनों पहले सीएए यानि नागरिकता संसोधन कानून के विरोध की आड़ में जमकर हिंसा हुई थी। इतना ही नहीं उपद्रवियों द्वारा सरकारी व निजी संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया गया था। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में कुल 30 अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगी है। ये भ...