Sunday, October 25सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

सड़क सुरक्षा सप्ताह : बांदा DM बोले, ड्राइवर का प्रशिक्षित होना जरूरी, तभी यात्रा सुरक्षित

सड़क सुरक्षा सप्ताह : बांदा DM बोले, ड्राइवर का प्रशिक्षित होना जरूरी, तभी यात्रा सुरक्षित

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन भव्य समापन समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया। कहा कि वाहन चालक को प्रशिक्षित होना चाहिए। उसे वाहन की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रा नीति और समृद्धि प्रथम भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एआरटीओ, एआरएम, मंडल मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा डा पीयूष मिश्रा शामिल रहे। घोषित परिणाम में छात्रा नीति पटेरिया, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान, आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्रा छात्रा आस्था द्वितीय तथा आर्यकन्या इंटर कालेज की ही छात्रा अंशिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह उत्तर प्रदेश सड़क प...
बांदा डीएम पहुंचे सिमौनी, मेले की तैयारियों का जायजा लिया

बांदा डीएम पहुंचे सिमौनी, मेले की तैयारियों का जायजा लिया

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सिमौनी में होने वाले मौनी बाबा महोत्सव, सिमौनी मेले के आयोजन की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। आज जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सिमौनी में इस आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। फिर जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर सीडीओ हरिश्चन्द्र वर्मा ने बताया कि हर साल की तरह ही इस बार भी 15, 16 और 17 दिसंबर को सिमौनी मेले का आयोजन होगा। कोविड को लेकर एहतियात बरतने पर जोर बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान से अपेक्षा की गई कि कोविड19 के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की व्यवस्था चाकचौबंद रखी जाएगी। महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को उचित दूरी बनाने एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला, पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारी...
बांदा में रोडवेज के आरएम 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बांदा में रोडवेज के आरएम 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के परिवहन विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्यालय के बाबू से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने चित्रकूटधाम मंडल परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को उनके कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम उनको शहर कोतवाली ले गई। वहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताते हैं कि अब बुधवार को उन्हें लखनऊ स्थित एंटी करप्शन अदालत में पेश किया जाएगा। झांसी से आई 5 सदस्यीय टीम ने कार्यालय में छापा मारा दरअसल, मंगलवार दोपहर झांसी से आई 5 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम रोडवेज परिसर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंची। पूरी योजना से आई टीम ने विभागीय कामकाज निपटा रहे क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी तलाशी लेकर रिश्वत के 10 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। टीम ने आरएम के हाथ धुलवाए तो नोट में लगे पाउडर से गुलाबी हो गए। इस...
लखनऊ में महिला डाक्टर, पति समेत 5 पर रेप, ब्लैकमेलिंग की FIR

लखनऊ में महिला डाक्टर, पति समेत 5 पर रेप, ब्लैकमेलिंग की FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक महिला डाक्टर, उनके पति और देवर-सास समेत 5 लोगों के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज हुई है। महिला डाक्टर और उनके पति के खिलाफ एफआईआर लिखाने वाली महिला गोमतीनगर विस्तार की रहने वाली हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि महिला डाक्टर ने फेसबुक पर उनके साथ दोस्ती की। फिर उनके पति ने भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनके साथ दोस्ती कर ली। महिला का आरोप है कि महिला डाक्टर के पति ने धोखे से कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उनको ब्लैकमेल करने लगा। फेसबुक से शुरू हुआ दोस्ती का सिलसिला महिला का कहना है कि महिला डाक्टर के पति ने उनकी सारी संपत्ति या तो बेच डाली है, या फिर अपनी मां के नाम कर दी है। इतना ही नहीं महिला की दो लग्जरी गाड़ियां और लाखों रुपए की नगदी भी पर भी हाथ साफ कर दिया है। गोमतीनगर विस्तार में दर्ज हुई इस एफआईआर में महिला डॉक्टर निकिता वरुण अ...
बांदा से चली बस को कानपुर में ट्रक ने मारी टक्कर, वृद्धा की मौत

बांदा से चली बस को कानपुर में ट्रक ने मारी टक्कर, वृद्धा की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज मंगलवार सुबह बांदा से कानपुर जा रही एक बस को ट्रक ने घाटमपुर में पीछे से टक्कर मार दी। इससे एक वृद्धा की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घाटमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मजदूरों को उन्नाव ले जा रही थी बस बताया जाता है कि बांदा से ईंट भट्ठे के मजदूरों को बस से उन्नाव ले जा रही एक बस को घाटमपुर में ट्रक पीछे से तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पान मसाले की दुकान में जा घुसी। इससे दुकान में सो रही मोहल्ला आछीमोहाल निवासी वृद्धा शांति देवी (70) की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे। तबतक ट्रक चालक भाग चुका था। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये भी प...
बड़ी खबर : बहन का तिलक चढ़ाकर लौटे सगे भाईयों की करंट से मौत, परिजनों ने लगाया जाम

बड़ी खबर : बहन का तिलक चढ़ाकर लौटे सगे भाईयों की करंट से मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज मंगलवार सुबह दो भाइयों के शवों को हाइवे पर रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। दरअसल, मंधना थाना क्षेत्र के पचोर गांव में बिजली के टूटे तारों की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। किसी तरह आसपास के लोगों ने दोनों के शवों को तारों से अलग किया। परिजनों को सूचना मिली तो हाहाकार मच गया। मंधना के गांव में हुई घटना गुस्साए परिजनों और भीड़ ने दोनों शवों को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर भड़का कि शाम 7 बजे तार टूटा। इसकी सूचना के बाद भी बिजली विभाग के किसी कर्मचारी ने पहुंचकर जोड़ने या बिजली सप्लाई बंद करने का काम नहीं किया।  मरने वालों में रामकुमार के बेटे करन गौतम (20) और उसका भाई अजय गौतम (22) शामिल हैं। दरअसल, यह घटना रात 11 बजे हुई। बताते हैं कि घटना के वक्त दोनों भाई अपनी चचेही बहन का तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे। इसी दौरान ...
बांदा DM का अफसरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, गौवंशों और पराली पर स्थिति सुधारें नहीं तो कार्रवाई

बांदा DM का अफसरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, गौवंशों और पराली पर स्थिति सुधारें नहीं तो कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गौवंश की देखभाल और पराली जलाने की घटनाओं को लेकर बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह बेहद गंभीर हैं। दोनों खास मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। जिलाधिकारी ने साफतौर पर कहा कि ठंड के मौसम में अगर गौवंश खुले में भूखे-प्यासे भटकते मिले या पराली खरीद में लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया। जिले के सभी बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित गौशालाओं का निरीक्षण करें। चारे से लेकर टीन-शेड और पानी की व्यवस्था करें वहां चारे से लेकर पानी और टेंट या टीनशेड की व्यवस्था देखें। अगर नहीं हैं तो व्यवस्था कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके बावजूद कहीं खुले में गौवंश भटकते मिले तो इसकी जवाबदेही बीडीओ की होगी। अगले 3 दिनों के भीतर सभी गौशालाओं का निरीक...
कानपुर में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

कानपुर में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में सोमवार रात अनवरगंज थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। इमारत जर्जर थी, लिहाजा अचानक गिर गई। कुली बाजार इलाके में इस इमारत के गिरने की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी सी फैल गई। जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। अनवरगंज सीओ अकमल खान का कहना है कि जर्जर इमारत के नीचे कई परिवार रहते हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में बचाव कार्य चल रहा है। अपडटे जारी है..    ये भी पढ़ें : UP : बहन से छेड़खानी करने वाले को भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर आत्मसमर्पण  ...
बांदा DM ने जेल अफसरों को फटकारा, बंदियों के पास मिला था ये सामान..

बांदा DM ने जेल अफसरों को फटकारा, बंदियों के पास मिला था ये सामान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कारागार के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसकी वजह, जिलाधिकारी को जेल के औचक निरीक्षण में कुछ आपत्तिजनक चीजें बंदियों के पास मिलना रहा। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि इस तरह की लापरवाही दोबारा मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बंदियों को कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरुक भी किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा भी मौजूद रहे। बीड़ी-तंबाकू और माचिस मिलीं बताते चलें कि जिला कारागार में इस वक्त कुल 1060 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें विचाराधीन बंदी 784, दोष सिद्ध 217, अल्पव्यस्क बंदी 19, महिला बंदी 40 हैं। बताते हैं कि तलाशी के दौरान एक बंदी के पास बीड़ी, तंबाकू व माचिस मिली है। इस दौरान कोई भी बंदी मास्क नहीं लगाए हुए था। इस पर डीएम श्री सिंह ने नाराजगी जताई। कहा कि कोई भी बंदी मास्क बिना न रहे। सभी को मास्क लगवाए ...
कानपुर पुलिस विभाग में तगड़ा फेरबदल, पढ़िए ! पूरी सूची

कानपुर पुलिस विभाग में तगड़ा फेरबदल, पढ़िए ! पूरी सूची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के पुलिस महानिदेशक के इंस्पेक्टर रैंक के थाने में केवल निरीक्षक की पोस्टिंग के आदेशों के बाद कानपुर में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी ने सोमवार को 10 थानाध्यक्षों समेत 26 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है। बड़े पैमाने पर तबादले पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बने हैं। तबादलों की पहली सूची तबादले की दूसरी सूची   ये भी पढ़ें : बुलंदशहर के एसपी केबी सिंह भी नपे, प्रभारकर चौधरी नए होंगे कप्तान, एलआर कुमार सीतापुर के नए एसपी...