Thursday, October 22सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

UP : कल से खुलेंगे 9 से 12वीं तक के स्कूल-कालेज, कोरोना प्रोटोकाॅल जरूरी

UP : कल से खुलेंगे 9 से 12वीं तक के स्कूल-कालेज, कोरोना प्रोटोकाॅल जरूरी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर का प्रभाव कम हो रहा है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में कल से स्कूल खुलने जा रहे हैं। इसे लेकर आदेश जारी हुए हैं। कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने के आदेश हो गए हैं। 7 फरवरी से इन स्कूलों को कोरोना गाइडलाइंस के तहत खोला जाएगा। बताते चलें कि 4 जनवरी से कोरोना की तीसरी लहर के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया था। यूपी में 4 जनवरी से बंद हैं स्कूल-कालेज इसके बाद अब 7 फरवरी से 9 से 12वीं तक के स्कूलों को खोला जा रहा है। इस बात के खास निर्देश हैं कि स्कूलों को कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर ही खोला जाए। स्कूल परिसर को साफ रखनने के साथ बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। साथ ही स्कूलम में मास्क जरूर पहनना होगा। स्टाफ व शिक्षकों को वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। ये हैं स्कूलों के लिए कोरोना गाइडलाइन ...
Breaking : भारत रत्न लता मंगेश्कर का निधन

Breaking : भारत रत्न लता मंगेश्कर का निधन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : भारत रत्न मशहूर गायिका लता मंगेश्कर का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज सुबह 8.12 बजे निधन हो गया। स्वर कोकिला लता मंगेश्कर 92 साल की थीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। गडकरी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं। लता दीदी के निधन से पूरे फिल्मी जगत के साथ देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। गायिका अनुराध पौडवाल ने भी उनको श्रद्धांजलि दी है। बताते चलें कि लता दीदी बीती 8 जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। उनको सर्दी और निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनका इलाज चल रहा था। ये भी पढ़ें : स्वर कोकिला लता मंगेशकर के हाथों में कपूर खानदान का लाडला वारिस.....
कानपुर में गंगा बैराज के पास नाबालिग से गैंगरेप, 9 के खिलाफ मुकदमा

कानपुर में गंगा बैराज के पास नाबालिग से गैंगरेप, 9 के खिलाफ मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : गंगा बैराज के पास एक नाबालिग लड़की से नवाबगंज थाना में कुछ युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताते हैं कि नाबालिग लड़की को घर छोड़ने के बहाने आरोपी ई-रिक्शा से गंगा बैराज के पास खेतों में ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने मामले में 4 दिन बाद 9 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। नवाबगंज थाना पुलिस ने लिखा मुकदमा बताया जाता है कि नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाले एक कर्मचारी की 17 साल की बेटी लोगों के घरों में चौका बर्तन का काम करती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह बीती 30 जनवरी की रात एक घर से चौका बर्तन करके पैदल घर लौट रही थी। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा-बुंदेलखंड में BJP के रणबांकुरे को पार्टी फंड का इंतजार, चालाकी न पड़...
Breaking : बांदा में बेटी को बसंतपंचमी पर ससुराल से लेने जा रहे पिता समेत छात्र व महिला की हादसों में मौत

Breaking : बांदा में बेटी को बसंतपंचमी पर ससुराल से लेने जा रहे पिता समेत छात्र व महिला की हादसों में मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में हुए अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। इससे तीन परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के फुल्ला पुरवा निवासी केरिया (40) पत्नी भोला तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पपरेंदा गांव गई थीं। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गईं। उनके निधन से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सड़क पार करते समय महिला को ट्रक ने रौंदा आज शनिवार दोपहर वह घर आने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद भागते समय चालक को लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के भतीजे अमर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतका के 4 बेटे और 4 बेटियां है...
यूपी चुनाव 2022 : बसपा की नई सूची में 54 प्रत्याशियों के नाम घोषित, पढ़िए ! पूरी लिस्ट

यूपी चुनाव 2022 : बसपा की नई सूची में 54 प्रत्याशियों के नाम घोषित, पढ़िए ! पूरी लिस्ट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 बहुजन समाज पार्टी ने आज 54 और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बसपा ने 54 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही 6वें चरण के सभी उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं। बसपा पूरी तरह से चुनावी मोड पर आ गई है। छठवें चरण के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग चुकी है। हालांकि, नाम बदले भी जा रहे हैं। बताते चलें कि 6वें चरण का चुनाव यूपी के 10 जिलों में 3 मार्च को होना है। बसपा की इस सूची में बसपा ने गोरखपुर सदर से सीएम योगी के खिलाफ ख्वाजा शमसुद्दीन को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : सपा ने 12 प्रत्याशियों की नई सूची की जारी, चित्रकूट-प्रयागराज और रायबरेली से.. महदेवा से लक्ष्मीचंद्र खरवार को मैदान में उतारा है। कप्तानगंज से जहीर अमहद को टिकट दिया है। हरैया से राज किशोर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं कुशीनगर क...
Breaking : बांदा में ओवरब्रिज के पास दर्दनाक हादसा, एक की मौत-दूसरा गंभीर-विधायक ने दुख जताया

Breaking : बांदा में ओवरब्रिज के पास दर्दनाक हादसा, एक की मौत-दूसरा गंभीर-विधायक ने दुख जताया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में आज झांसी-मीरजापुर हाईवे पर बीती रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बंद दुकान में जा घुसा। इस हादसे में एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान पंचर की दुकानें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने घटना पर दुख जताया। कहा कि वह दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। अलीगंज पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा बताया जाता है कि बांदा शहर में अलीगंज पुलिस चौकी के सामने ओवरब्रिज की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वाहन सड़क किनारे पंचर ठीक करा रहे ई-रिक्शा चालक को रौंदते हुए दुकान में जा घुसा। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा-बुं...
यूपी चुनाव 2022 : बांदा-बुंदेलखंड में BJP के रणबांकुरे को पार्टी फंड का इंतजार, चालाकी न पड़ जाए भारी

यूपी चुनाव 2022 : बांदा-बुंदेलखंड में BJP के रणबांकुरे को पार्टी फंड का इंतजार, चालाकी न पड़ जाए भारी

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : बुंदेलखंड में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर माहौल पूरी तरह से गरमा-गरम है। सभी राजनीतिक दल जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं लेकिन बांदा जिले में बीजेपी के कुछ रणबांकुरे (प्रत्याशी) हाथ पर हाथ धरे बैठे नजर आ रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि अभी ये प्रत्याशी पूरी सिद्दत से प्रचार में नहीं जुटे हैं। इसकी वजह है कि ये नेता जी लोग बड़ी चालाकी से कदम बड़ा रहे हैं। मतलब सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे। अपना पैसा भी न खर्च हो, जीत भी जाएं। सूत्रों की माने तो भाजपा के तीन प्रत्याशी इस मामले में सबसे आगे हैं। पार्टी के एक बड़े पदाधिकारी से बातचीत में यह बात निकलकर सामने आई है। इसके असर भी दिखाई दे रहे हैं। प्रचार सुस्त है। प्रचार में देरी कर अपने साथ-साथ पार्टी का भी नुकसान कर सकते हैं ये प्रत्याशी दरअसल, ये प्रत्याशी अमीर होते हुए भी खुद को गरीब दिखा रहे हैं। ऐसा क...
बड़ी खबर : पुलिस की डायल 112 गाड़ी पर टैंकर पलटा, दो महिला सिपाही समेत 3 पुलिस कर्मियों की मौत

बड़ी खबर : पुलिस की डायल 112 गाड़ी पर टैंकर पलटा, दो महिला सिपाही समेत 3 पुलिस कर्मियों की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कुछ देर पहले उन्नाव जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताते हैं कि उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव वजीरगंज जटपुरवा के पास एक अनियंत्रित टैंकर डायल 112 की चार पहिया जीप पर पलट गया। इससे गाड़ी में सवार ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही रीता कुशवाहा, शशिकला यादव और पुलिस चालक कृष्णेंद्र उसके नीचे दब गए। घटना से वहां हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू कराया। एक सिपाही को गंभीर हालत में बाहर निकाला बताते हैं कि तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, इस दौरान काफी मशक्कत के बाद एक अन्य सिपाही शैलेंद्र को गंभीर हालत में कार से किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई है। पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। क्रेन से टैंकर को हटाने क...
बांदा के चुनावी समर से बाहर हुए 18 उम्मीदवार, अब 41 की किस्मत दांव पर..

बांदा के चुनावी समर से बाहर हुए 18 उम्मीदवार, अब 41 की किस्मत दांव पर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : चारों विधानसभाओं के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के बाद 18 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। कुल 59 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। अब कुल 41 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। नामांकन पत्र खारिज होने से नाराज उम्मीदवारों ने हंगामा किया तो पुलिस ने लाठियां पटककर उनको खदेड़ दिया। इस पर उम्मीदवार कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। अब 41 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। सदर विधानसभा से आम आदमी पार्टी और जनाधिकार पार्टी का पर्चा खारिज हुआ है। नामांकन खारिज होते ही राजनीतिक दलों में खलबली मच गई। जिनके पर्चे खारिज हुए, उन प्रत्याशियों ने विरोध करते हुए हंगामा भी किया। हालांकि, पुलिस ने उनको खदेड़ दिया। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी का नामांकन भी खारिज विधानसभा चुनाव के लिए अपने यहां चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए 3 फरवरी तक सदर...
Breaking News : बांदा में पुलिस ने इनोवा में पकड़ी लाखों की नगदी, ठेकेदारों ने कहा..

Breaking News : बांदा में पुलिस ने इनोवा में पकड़ी लाखों की नगदी, ठेकेदारों ने कहा..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : चुनाव के समय पुलिस हर आने-जाने वाले वाहनों पर पूरी तरह से नजर रख रही है। खासकर वाहनों से ले जाए जाने वाले कैश को लेकर सख्ती बरती जा रही है, क्योंकि कैश से वोटरों को प्रभावित किया जा सकता है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा गाड़ी से साढ़े 4 लाख रुपए की रकम पकड़ी है। यह रकम एक इनोवा गाड़ी से पकड़ी गई है। इनोवा सवारों ने खुद को टेकेदार बताते हुए कहा है कि रकम उनको मजदूरों में बांटनी है। थाने में वीडियोग्राफी में कराई गई नोटों की गिनती बताया जाता है कि जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा चौराहे के पास स्टेटिक मजिस्ट्रेट एसबी त्रिपाठी व एसआइ चंद्रेश उपाध्याय वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। महोबा की ओर से आ रही इनोवा कार को जांच के लिए रोका गया। कार सवारों के पास से नगद साढ़े 4 लाख रुपए बरामद हुए। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : भाजपा-सपा और कांग्रेस प्रत्याशियो...