Breaking News : बांदा में पुलिस ने इनोवा में पकड़ी लाखों की नगदी, ठेकेदारों ने कहा..
समरनीति न्यूज, बांदा : चुनाव के समय पुलिस हर आने-जाने वाले वाहनों पर पूरी तरह से नजर रख रही है। खासकर वाहनों से ले जाए जाने वाले कैश को लेकर सख्ती बरती जा रही है, क्योंकि कैश से वोटरों को प्रभावित किया जा सकता है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा गाड़ी से साढ़े 4 लाख रुपए की रकम पकड़ी है। यह रकम एक इनोवा गाड़ी से पकड़ी गई है। इनोवा सवारों ने खुद को टेकेदार बताते हुए कहा है कि रकम उनको मजदूरों में बांटनी है।
थाने में वीडियोग्राफी में कराई गई नोटों की गिनती
बताया जाता है कि जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा चौराहे के पास स्टेटिक मजिस्ट्रेट एसबी त्रिपाठी व एसआइ चंद्रेश उपाध्याय वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। महोबा की ओर से आ रही इनोवा कार को जांच के लिए रोका गया। कार सवारों के पास से नगद साढ़े 4 लाख रुपए बरामद हुए।
ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : भाजपा-सपा और कांग्रेस प्रत्याशियो...

