समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 : प्रयागराज में आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन को जा रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर एक युवक ने हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, हमले से पहले ही उनके समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद होने की बात कही जा रही है। घटना से वहां हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज पश्चिम से बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए हैं।
आरोपी को समर्थकों व पुलिस ने दबोचा
बताया जाता है कि कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह आज गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनपर हमले का प्रयास किया। उसे मंत्री तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया।
ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : पति का टिकट कटा तो भड़कीं अदिति, बोलीं-प्रियंका गांधी बिन बाप की बेटी को..
बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले को लेकर भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया है कि मौके पर वह मौजूद थे। आरोपी युवक मंत्री सिद्धार्थनाथ तक नहीं पहुंच पाया। घटना मंत्री के मुंडेरा स्थित कार्यालय की है। आरोपी युवक कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उधर, सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : सपा ने 3 बड़े प्रत्याशियों की सूची की जारी, पल्लवी देंगी केशव मौर्य को टक्कर