Thursday, October 22सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

OMG : सोने की पतंग उड़ाकर मेरठ में मनाएंगे 26 जनवरी का जश्न

OMG : सोने की पतंग उड़ाकर मेरठ में मनाएंगे 26 जनवरी का जश्न

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : खबर हैरान करने वाली है, लेकिन सौ फीसद सच है। पश्चिमी यूपी के मेरठ में 26 जनवरी को सोने की पतंग आसमान में उड़ेगी। जी हां, क्रांति की नगरी मेरठ में इस बार गणतंत्र दिवस को खास तरीके से मनाने की तैयारी चल रही है। दरअसल, मेरठ में 21 लाख की एक खास पतंग उड़ाई जाएगी। यह पतंग सोने से बनी है और इसे गणतंत्र दिवस के मौके पर उड़ाकर देशभक्ति का पर्व मनाने की तैयारी है। 21 लाख में सर्राफा व्यापारी ने कराई है तैयार दरअसल, मेरठ के सर्राफा व्यापारी ने 21 लाख रुपए की पतंग तैयार की है। सर्राफा व्यापारी अंकुर का कहना है कि रिपब्लिकडे के लिए इस पतंग को तैयार किया गया है। पतंग को बनाने के लिए 7 कारीगरों ने 16 दिन तक काम किया है। पतंग की खासियत यह है कि इसपर सोने की परत चढ़ी हुई है। खास बात यह है कि इस बार 26 जनवरी को ही बसंत पंचमी भी है। यही वजह है कि यह त्यौहार और भी खास हो गया है। ...
CM Yogi ने की बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधियों संग बैठक

CM Yogi ने की बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधियों संग बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर बुंदेलखंड के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें चित्रकूटधाम मंडल के दोनों सांसद और विधायक मौजूद रहे। सीएम योगी ने सभी के साथ विकास कार्यों से लेकर अन्य मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान बांदा में बाँदा कताई मिल में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और बांदा ललौली कानपुर मार्ग के निर्माण पर चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र में चीनी मिल की स्थापना और बांदा ज़िला अस्पताल मेडिकल कालेज की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर सभी विधायक और सांसद मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान  ...
Kanpur : रेलवे कर्मियों ने उठाईं अपनी ये मांगें..

Kanpur : रेलवे कर्मियों ने उठाईं अपनी ये मांगें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री आरडी यादव के निर्देश पर युवा दिवस पर आज रेलवे कर्मियों ने अपनी मांगें उठाईं। सभी ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक बैठक की। साथ ही सहायक महामंत्री आरके पांडे ने मांगों पर चर्चा की। इस दौरान नई पेंशन योजना समाप्त करते हुए पुरानी गारंटीड पेंशन बहाली समेत अन्य मांगें शामिल रहीं। इस मौके पर जयाउल हक, नरेश यादव, विक्रम सिंह, सत्यजीत, अनूप आदि मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/bold-photo-of-hot-actress-pragya-agarwal/ ये भी पढ़ें : जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे  ये भी पढ़ें : UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान  ये भी पढ़ें : Banda : सड़क हादसों में छात्र समेत 3 की मौत, कई घायल ये भी पढ़ें : Actress नम्रता मल्ला ने दिखाया...
Birthday Special : बेहद बोल्ड हैं Actress प्रज्ञा जायसवाल, पहचान की नहीं मोहताज

Birthday Special : बेहद बोल्ड हैं Actress प्रज्ञा जायसवाल, पहचान की नहीं मोहताज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
  मनोरंजन डेस्क : प्रज्ञा जायसवाल इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है। भले ही प्रज्ञा तेलुगू फिल्मों में काम करती हों, लेकिन हिंदी सिनेमा जगत में भी उनके फैंस की कमी नहीं है। आज 12 जनवरी को प्रज्ञा अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। 12 जनवरी 1998 को प्रज्ञा का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। वह कई तमिल और तेलुगू फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। इनमें 'मिर्ची लांटी कुरार्डू', 'कांचे', 'देगा' और 'अखंड' जैसे नाम शामिल हैं। आज अपने बर्थडे के दिन भी एक्ट्रेस प्रज्ञा बेहद खूबसूरत नजर आईं। ़ उन्होंने थाई-हाई स्लिट की ड्रेस पहनी हुई थी। जहां तक उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने 2014 में Virattu फिल्म के साथ Acting की दुनिया में डेब्यू किया था। यह फिल्म तमिल भाषा में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनक...
UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान

UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 11 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के क्रम में जालौन, लखीमपुरखीरी और मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात, बलरामपुर और इटावा में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह है IPS अफसरों की तबादला सूची सोनम कुमार अब डीसीपी आगरा इसी तरह सोनम कुमार को संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर अब आगरा कमिश्नरेट का डीसीपी नियुक्त किया गया है। राजेश सक्सेना को रायबरेली का एसपी नियुक्त किया गया है। वह अबतक बलरामपुर के एसपी थे। इराज राजा को जालौन का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बताया जाता है कि स्थानांतरित हुए सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने को कहा गया है। पुल...
Banda : सड़क हादसों में छात्र समेत 3 की मौत, कई घायल

Banda : सड़क हादसों में छात्र समेत 3 की मौत, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में बांदा जिले में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक छात्र भी शामिल हैं। लखनऊ से बाइक पर घर जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के गड़ांव गांव के रहने वाले बाबू का बेटा रोहित (19) अपने माता-पिता के साथ लखनऊ में रहकर पढ़ते थे। बुधवार रात बाइक से गांव जा रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। कोहरा बन रहा हादसों का कारण परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक हाइस्कूल का छात्र था। इसी तरह एक अन्य हादसे में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रमजूपुर गांव के राकेश (35) पुत्र झल्लू अपने साथी कल्लू (35) पुत्र मंझा प्रसाद, रिधाराम (32) पुत्र शिवपर्सन घायल हो गए। राकेश की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटन...
जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे

जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : Deputy CM Brijesh Pathak in jam आज कानपुर में खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए नामांकन की तारीख थी। भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक के नामांकन में शामिल होने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी पहुंचे। डिप्टी सीएम श्री पाठक जाम में बुरी तरह से फंस गए। इस दौरान वह कार से उतरकर करीब आधा किमी तक पैदल भी चले। फिर भी जाम से निकलना संभव नहीं हुआ। MLC नामांकन में शामिल होने का था कार्यक्रम पुलिस लगभग पौन घंटे तक मशक्कत करती रही। इसके बाद पुलिस ने उनको जाम से निकाला। भाजपा ने कानपुर-उन्नाव स्नातक के लिए पार्टी के वर्तमान एमएलसी अरुण पाठक तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। स्नातक सीट लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के पास ही रही है। पाठक के नामांकन में आज डिप्टी सीएम वहां पहुंचे हैं। इस दौरान इतनी भीड़ जुट गई कि उसे काबू में करना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। किसी तरह पुलिस ने हालात काबू म...
Breaking : बांदा में कोहरे का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक-एक की मौत

Breaking : बांदा में कोहरे का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक-एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कोहरा अब जानलेवा होता जा रहा है। बांदा जिले के नरैनी में साढ़ू के घर से तेरहवीं का निमंत्रण कर लौट रहे व्यक्ति की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक पर बैठा एक व्यक्ति दूसरी ओर गिरा और वहां से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट मृतक की पहचान मध्यप्रदेश पन्ना के ग्राम रमजूपुर के रहने वाले राजेश (37) के रूप में हुई है। मृतक का दोस्त सियाराम (32) और कल्लू (35) घायल हो गए हैं। गुढ़ा चौकी इंचार्ज अजीत प्रताप सिंह ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक की पत्नी रेखा की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। https://samarneetinews.com/banda-police-pulled-out-drunkard-from-well-by-lying-on-the-cot-this-shocking-case/ ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्स...
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी। वाहनों में आग लग गई। कार सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के इटैलियाबाजा इलाके में हुआ। हुंडई कार में सवार तीनों लोग जिंदा जल गए। चित्रकूट से जालौन लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार कार सवार सभी मृतक चित्रकूट से दर्शन करके जालौन लौट रहे थे। तीनों के नाम राकेश, जितेंद्र और शरीफ है, जो कि माधवगड़ (जालौन) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बुधवार रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर इटैलियाबाजा गांव के पास एक ट्रक और हुंडई कार की टक्कर हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। परिजनों का...
Banda : ड्राइवर ने रास्ते में महिला सवारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Banda : ड्राइवर ने रास्ते में महिला सवारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ एक बोलेरो चालक ने रास्ते में उस समय दुष्कर्म किया, जब वह बांदा से घर लौट रही थी। महिला कमासिन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि वह बांदा से कमासिन अपने घर बोलेरो से जा रही थी। रास्बते में चालक ने उसके साथ गंदा काम किया। दुष्कर्म करते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। वहीं आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी चालक का पता नहीं चल सका है। यह जरूर पता चला है कि ड्राइवर मुस्लिम है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश कर उसे जेल भेजा जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..  ये भी पढ़ें : बांदा : भागवत कराकर दिल्ली गया इंजीनियर का परि...