Friday, June 26सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

सीतापुर सदमे से किसान की मौत, किसान संगठनों में आक्रोश

सीतापुर सदमे से किसान की मौत, किसान संगठनों में आक्रोश

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जवाहरपुर चीनी मिल द्वारा गन्ना पेराई सत्र के अंतिम दिन एक किसान से गन्ना नहीं खरीदा गया। इससे आहत किसान घर चला गया। किसान के परिजनों का आरोप है कि इसी सदमे में किसान की मौत हो गई है। किसान संगठन आक्रोशित हो गए। इसको लेकर किसानों ने सोमवार को मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी है कि किसान परिवार को मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। परिजन बोले, गन्ना मील में नहीं खरीदा गया गन्ना, सदमें में था किसान  बताया जाता है कि ग्राम मढ़िया मजरा किनहौटी निवासी किसान बृजपाल पुत्र रामलाल अपना गन्ना लेकर 8 जून की रात जवाहरपुर चीनी मिल गेट पर तौल कराने गए थे। बताया जाता है कि मिल अधिकारियों ने बृजपाल का गन्ना नहीं तोला। इससे आहत होकर बृजपाल अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव वापस आ गया। परिजनों का कहना है कि इसी सदमे से किसान की शनिवार सुबह 7:00 बजे म...
देर-सवेर बड़ा गुल खिलाएगी लालू यादव के तेज की “तेजी”

देर-सवेर बड़ा गुल खिलाएगी लालू यादव के तेज की “तेजी”

भारत
बिहार से दिल्ली और यूपी तक राजनीतिक गलियारों में खूब चल रहा तेज का वीडियो   समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः ़लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप का वीडियो और ट्विट इस वक्त बिहार से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बने हैं। तेज प्रताप के इस कदम को सभी अलग-अलग नजरिये से देख रहे हैं। लालू यादव इस वक्त जेल में हैं और अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन के बेहद मुश्किलों भरे दौर से गुजर रहे हैं। पार्टी की बागडोर उनके बेटों के हाथ में हैं। या यूं कहिए! लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ही पार्टी का पूरा कामकाज संभाल रहे हैं। आरजेडी के ज्यादातर बड़े और प्रभावशाली नेता भी लालू के बाद तेजस्वी में राष्ट्रीय जनता दल का भविष्य देख रहे हैं और तेजस्वी पर भरोसा भी कर रहे हैं। खुद लालू ने भी अपनी राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी तेजस्वी को ही बनाया है। भले ही इसकी कोई घोषणा न की हो। लालू भी छोटे बे...
सीतापुर में शराबी बेटे ने बाप को पीट-पीटकर मार डाला, फरार

सीतापुर में शराबी बेटे ने बाप को पीट-पीटकर मार डाला, फरार

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः एक शराबी बेटे ने अपने बाप की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण बस इतना है कि नशेबाज बेटा शराब पीकर परिवार वालों को गालियां दे रहा था और पिता ने उसे ऐसा करने से रोकते हुए डांट दिया। इसके बाद बेटा हैवान बन गया और पिता की पीटने लगा। परिवार के बाकी लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन तबतक पिटाई से पिता मनोज को गंभीर चोटें लग चुकी थीं। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पिता की डांट से हैवान बन गया शराबी बेटा, घटना के बाद हुआ फरार  महोली कोतवाली क्षेत्र के चवाबेगमपुर गांव में बीती रात यह घटना हुई। नशे में धुत अंकित ने अपने पिता मनोज (50) पुत्र श्यामाचरन की पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी अंकित ने पहले अपने बाबा से गाली-गलौज की। जब उसके पिता ने इस बात का विरोध किया और डांटा तो वह हैवान बन गया। उसने पिता को पीट-पी...

कानपुर के पनकी क्षेत्र में कार सवार ने मासूम को मारी टक्कर, गंभीर

Breaking News
समरनीति न्यूज, कानपुरः पनकी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने मासूम को टक्कर मार दी। इससे उसके दोनों हाथ कुचल गए। भीड़ ने चालक की पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। जबकि बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उन्नाव में पेड़ से लटकती मिली अधेड़ की लाश, गंगाघाट क्षेत्र का मामला

उन्नाव में पेड़ से लटकती मिली अधेड़ की लाश, गंगाघाट क्षेत्र का मामला

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मामला गंगाघाट के गांव बदुआखेड़ा के पास का है। गांव के लोगों ने सुबह खेतों में एक पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव रस्सी के सहारे लटकता हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। मृतक कीशिनाख्त करने की काफी कोशिश की गई। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक को पहले क्षेत्र में नहीं देखा गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।...
यूपी में आंधी-बारिश से 26 मौतें, अब भी आंधी-बारिश की आशंका  

यूपी में आंधी-बारिश से 26 मौतें, अब भी आंधी-बारिश की आशंका  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के कुछ जिलों में आंधी-बारिश ने पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। प्री मानसून इस बारिश के साथ आंधी और तूफान जैसे हालातों ने बीते 24 घंटों में अलग-अलग 11 जिलों में कुल 26 लोगों की जान ले ली। पेड़ टूटने से बिजली-पानी की व्यवस्था कई जिलों में पूरी तरह से ठप सी हो गई है। योगी सरकार ने आंधी-बारिश से प्रभावित जिलों में तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के जिलों में आ सकती है आंधी-बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट  बीते की दिनों से आंधी-बारिश और तूफान जैसे हालातों ने कई जिलों में आमजन जीवन को प्रभावित कर दिया है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के कुछ जिले इसकी चपेट में आने से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। वहीं दो दिन से रुक-रुककर हो रही र...
डंफर ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, दो घायल, पशु की मौत

डंफर ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, दो घायल, पशु की मौत

बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः ग्राम खन्ना निवासी राम मिलन (40) अपने साथी गांव के ही श्रीपाल (42) के साथ बैलगाड़ी लेकर गांव से निजी काम से पास के गांव जा रहे थे। इसी दौरान सरकारी अस्पताल के पास मोड़ पर पीछे से एक तेज रफ्तार डंफर ने उनकी बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। इससे एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा मरणासन्न हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। लोगों ने घायलों की संभाला और एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। उधर, डंफर वाला मौके पर मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भाग निकला। बताया जाता है कि राममिलन और श्रीपाल को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए मौदहा अस्पताल भिजवाया।...
यमुना में कूदी महिला, आसपास के लोगों ने बचाई जान

यमुना में कूदी महिला, आसपास के लोगों ने बचाई जान

बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले के सजेती थाना क्षेत्र में भैरमपुर गांव निवासी एक महिला शांति देवी (40) ने पारिवारिक कलह के चलते यमुना में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला गृह कलेश से परेशान थी। उसको समझा-बुझाकर शांत किया गया है। साथ ही उसका इलाज चल रहा है।...
फतेहपुरः खुले में रखा मिला हजारों टन गेहूं, एसडीएम ने लगाई जमकर फटकार

फतेहपुरः खुले में रखा मिला हजारों टन गेहूं, एसडीएम ने लगाई जमकर फटकार

खेत किसान, बुंदेलखंड
खागा गेहूं खरीद केंद्र के निरीक्षण में मिली लापरवाही, सुधार की चेतावनी  समरनीति न्यूज, फतेहपुरः उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने आज मंडी समिति खागा के गेहूं खरीद केंद्रों की जांच की। खुले में रखे गेहूं को उचित स्थान पर रखवाते हुए उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों को अनाज को किसी भी कीमत को बर्बाद न होने दिया जाए। एसडीएम सिंह ने मंडली समिति के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगर उनको किसानों से कोई शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई करेंगे। वहां गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा था जिसे बाद में नीलामी चबूतरों पर रखवाया गया। एसडीएम श्री सिंह ने बताया कि शनिवार को वहां कुल 310 कुंटल गेहूं की खरीद हुई। उधर, एसडीएम सिंह ने सामुदायिक केंद्र खागा का भी आकस्मित निरीक्षण किया। वहां स्टाफ मौजूद...