Saturday, June 27सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

बांदा में दो शव मिलने से सनसनी, कोशिश के बाद भी पहचान नहीं

बांदा में दो शव मिलने से सनसनी, कोशिश के बाद भी पहचान नहीं

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
  बांदाः जिले में दो अलग-अलग जगहों पर अज्ञात लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों ही शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन किसी की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों ही मामलों की पुलिस छानबीन कर रही है। पहला शव शहर के अलीगंज इलाके में मिला। बताया जाता है कि अलीगंज मुहल्ले में जिला परिषद जाने वाले मार्ग पर लगे बड़े पीपल के पेड़ के चबूतरे पर छोटे से मंदिर पर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा गया। एक शव शहर के अलीगंज इलाके में, दूसरा कालिंजर क्षेत्र में पड़ा मिला   पहले लोगों को लगा कि कोई व्यक्ति नशे में या बीमारी के कारण वहां लेटा हुआ है लेकिन बाद में उसके शरीर में कोई हरकत न देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों को दिखाकर शव की पहचान का प्रयास किया गया। लेकिन कोई...
बांदा में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से हमीरपुर के चालक की दर्दनाक मौत

बांदा में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से हमीरपुर के चालक की दर्दनाक मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः फतेहपुर-बांदा राजमार्ग पर शनिवार शाम ट्रैक्टर ट्राली पर सरिया लादकर चालक तिन्दवारी की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब ट्रैक्टर देहात कोतवाली के बरगहनी गांव के निकट पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली पर लदा बोझ उछलकर चालक के उपर आ गिरा। इससे ट्रैक्टर का चालक सरिया और ट्रैक्टर के बीच दब गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। पुलिस को भी सूचना दी। देहात कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, सरिया का बोझ उपर आकर गिरा  पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उसकी मौत हो गई। चालक का नाम यूनुस (45) पुत्र जलील खान निवासी भरुआ सुमेरपुर (जिला हमीरपुर) बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतक चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इससे उस...
बांदा में भी अब दो कोतवाली प्रभारियों की तैनाती 

बांदा में भी अब दो कोतवाली प्रभारियों की तैनाती 

बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः अभी हाल ही में प्रदेश के पुलिस मुखिया ने कोतवाली में चार इंस्पेक्टर की तैनाती की व्यवस्ता लागू की है। लखनऊ में चार कोतवालों की तैनाती करके इसकी शुभारंभ भी कर दिया गया है। इसके अलावा कानपुर के भी कुछ थानों में यह व्यवस्था लागू हो रही है। इसी क्रम में बांदा की पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बांदा शहर कोतवाली में दो कोतवालों की नियुक्ति कर दी है। बताते चलें कि अबतक शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर श्रीनिवास यादव तैनात थे लेकिन अब इंस्पेक्टर सीबी सिंह की भी तैनाती वहां कर दी गई है। माना जा रहा है कि दो इंस्पेक्टर की व्यवस्था से काफी हद तक लोगों की समस्याओं को दूर करने में तेजी आएगी। अबतक काम के दबाव में जनता की शिकायतों का निस्तारण होने में देरी होती थी। उम्मीद की जा रही है कि अब ऐसा नहीं होगा। इस दौरान एसपी ने खुद शहर कोतवाली पहुंचकर मुआयना भी किया।...
कानपुर, उन्नाव और वाराणसी के डीएम समेत 7 आईएएस का तबादला

कानपुर, उन्नाव और वाराणसी के डीएम समेत 7 आईएएस का तबादला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः प्रदेश सरकार ने कानपुर, उन्नाव और वाराणसी और आगरा के जिलाधिकारियों समेत  कुल 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से कुछ को दूसरे जिलों में तैनाती दी गई है जबकि कुछ को सचिव पद पर लखनऊ बुला लिया गया है। कानपुर नगर के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है।  अबतक वाराणसी के जिलाधिकारी रहे योगेश्वर राम मिश्रा को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग (लखनऊ) के पद पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव एवं स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव के पद पर रहे श्री विजय विश्वास पंत को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। उन्नाव के जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी को आगरा का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। निदेशक सूडा (लखनऊ) देवेंद्र पांडे को जिलाधिकारी उन्नाव के पद पर तैनाती दी गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल को विशेष सचिव पर्यटन विभाग (लखनऊ) के पद पर भेज दिया गया है। एक अन...
सीतापुर में फेल होने से आहत छात्रा ने खुद को फूंका, मौत

सीतापुर में फेल होने से आहत छात्रा ने खुद को फूंका, मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
सीतापुरः जिले के मिश्रिख थाना कोतवाली के ग्राम मरेली में रंजना वर्मा(20) पुत्री सुरेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम मरेली ने अपने कमरे  मे आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पिता सुरेन्द्र कुमार चारा पानी कर गांव के बाहर गये थे। इसी बीच रंजना की माँ नित्य क्रिया करने चली गईं। भाई छोटा छत के ऊपर सो रहा था। रंजना ने मौका पाकर कमरा अंदर से बंद कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कमरा बंद करके तेल छिड़ककर लगाई आग जलकर मौत  पिता सुरेन्द्र कुमार जब घर पहुँचा तो देखा कमरे से धुआं निकाल रहा था सुरेन्द्र कुमार ने सोर मचाया तो मुहल्ले के काफी लोग एकत्रित हो गए। कमरे में लगी खिड़की तोड़ घुसे तो देखा रंजना की जलकर मौत हो चुकी थी। लड़की के पिता सुरेन्द्र कुमार  ने बताया है कि बेटी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसे फेल होने से सदमा लगा था इसी लिए पुत्री ने यह कदम उठाया है। मिश्रिख क...
बांदा में विधायक ने किया दो सड़कों का लोकार्पण, जनता ने सराहा

बांदा में विधायक ने किया दो सड़कों का लोकार्पण, जनता ने सराहा

बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः जिले के तिंदवारी क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश कुमार प्रजापति ने अपने विधानसभा क्षेत्र की दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों में 24 लाख की लगत से निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। विधायक ने ग्राम पंचायत डिघवट (तिंदवारी) में 13 लाख 21 हजार व ग्राम पंचायत सिंधनकला (जसपुरा) में 10 लाख 65 हजार की लागत से बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत मलिन और उपेक्षित बस्तियों में यह निर्माण कराया है। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक ब्रजेश प्रजापति का जोरदार स्वागत किया। साथ ही लोगों ने आभार व्यक्त करते हुए जमीनी विकास के लिए सराहना भी की। इस मौके पर दयानंद निषाद सेक्टर अध्यक्ष डिघवट, अनिल सिंह सिंधनकला, लवलेश प्रजापति, अरुण वर्मा, विनयपाल, कुलदीप पटेल, पप्पू चंदेल, हरिकरन सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।...
बांदा में मदमस्त हाथी ने वृद्ध को उठाकर पटका, मौत

बांदा में मदमस्त हाथी ने वृद्ध को उठाकर पटका, मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः जिले के पैलानी थाना क्षेत्र खैरई गांव में एक मतवाले हाथी ने चरवाहे को सूंड से उछालकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के खैरई गांव की है। गांव के नंदन कोरी (65) अपनी पालतू भैस गांव के किनारे चराने गए थे। वह सड़क के किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां से एक महावर अपने पालतू हाथी को लेकर गुजर रहा था। अचानक हाथी मदमस्त हो गया और उसने बुजुर्ग नंदन को सूंड से उठाकर पटक दिया। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह हाथी को वहां से हटाया। घायल का पुत्र स्वामी प्रसाद घायल पिता को जिला अस्पताल ले गया। वहां उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। बताते हैं कि मृतक के परिजनों और महावत के बीच आपसी बातचीत से मामले को रफा-दफा करने का प्...
बांदाः बुलेरो की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़े, एक की दर्दनाक मौत व दूसरा गंभीर

बांदाः बुलेरो की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़े, एक की दर्दनाक मौत व दूसरा गंभीर

उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि ग्राम घुमाई निवासी राजा पुत्र शिवपूजन अपने साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कमासिन रोड, इस्लाम नगर में सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक दूर तक रगड़ती चली गई। बाइक चला रहे एक युवक राजा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र कमासिन भिजवाया। वहां से उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल बांदा रिफर कर दिया गया। मौके पर युवक के परिजन भी पहुंचे। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन अपने...
दो हत्याओं के बाद राजधानी में फिर बेटियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

दो हत्याओं के बाद राजधानी में फिर बेटियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  लखनऊः राजधानी लखनऊ में बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर पुलिस कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। बेटियों को सुरक्षा को लेकर पुलिस पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का डर क्यों नहीं बन पा रहा है, क्या पुलिस अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा रही है। क्या पुलिस अपना काम ठीक से नहीं कर रही है। अगर कर रही है राजधानी में बेटियों के कत्ल क्यों हो रहे हैं क्या हत्यारों में पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। ऐसे तमाम सवाल राजधानी की पुलिस पर उठ रहे हैं। दो दिन में दो युवतियों की नृशंस ढंग से हत्या, पहली वारदात बीकेटी में दूसरी मड़ियावा क्षेत्र में   बीते तीन दिनों में दो बेटियों की अलग-अलग हत्या की वारदात ने राजधानी के लोगों को सोचना पर मजबूर कर दिया है कि उनकी बेटियां कितनी सुरक्षित हैं। बख्शी तालाब इलाके में बीती 21 जून को  खेतों पर गई किशोरी की हत्या का पुलिस अब...
लखनऊ में अधिवक्ता की बेटी पालीटेक्निक छात्रा की हत्या, मड़ियावां में झाड़ियों में मिली लाश 

लखनऊ में अधिवक्ता की बेटी पालीटेक्निक छात्रा की हत्या, मड़ियावां में झाड़ियों में मिली लाश 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
लखनऊः राजधानी के इंदिरनगर में किराये पर रहकर पालीटेक्निक की पढ़ाई करने वाली छात्रा का शव मड़ियावा थाना क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या करने की बात सामने आ रही है। छात्रा का पर्स और मोबाइल अबतक गायब है। पुलिस इस घटना को लूट के इरादे से की गई हत्या मानकर चल रही है लेकिन वारदात में कई रहस्यमय बिंदु अबतक अनसुलझे हैं  जिनको लेकर फिलहाल पुलिस उलझी हुई है। इंदिरानगर में किराए पर कमरा लेकर कर रही थी पालीटेक्निक की पढ़ाई   मड़ियावा थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा के अनुसार बीते दिवस यानी 22 जून की दोपहर करीब 12 बजे दिन में धैला गांव निवासी प्रेमा ने झाड़ियों में एक युवती को लहूलुहान पड़ा देखा था। पुलिस का कहना है कि युवती की सांस चल रही थी। सूचना के बाद वहां पहुंचकर उसके फौरन ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। उसका मो...