Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

कुर्मी क्षत्रिय उत्थान समिति की बैठक में कार्यसमिति विस्तार पर चर्चा

कुर्मी क्षत्रिय उत्थान समिति की बैठक में कार्यसमिति विस्तार पर चर्चा

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले के तिंदवारी क्षेत्र के भुजौली गांव में आदर्श मुकुंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कुर्मी क्षत्रिय उत्थान समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के तत्वाधान में आयोजित सामाजिक विकास के कार्यों की सफलता को लेकर संगठन के लोगों की सराहना की गई। इस दौरान आय-व्यय का ब्योरा रमेश सिंह पटेल ने पटेल ने दिया। बैठक की अध्यक्षता भूपत सिंह पटेल ने किया। इसका संचालन जगदीश पटेल ने किया।  बैठक में सामूहिक विवाह की समीक्षा, पत्रिका प्रकाशन व कार्यसमिति विस्तार पर विचार किया गया। साथ ही निष्क्रिय सदस्यों पर चर्चा की गई। बैठक में देशराज उमाशंकर, हनुमान दास, बृजेंद्र सिंह समेत संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।...
बांदा में भाई की ससुराल से लौट रहे दो युवक घायल

बांदा में भाई की ससुराल से लौट रहे दो युवक घायल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोतवाली के गुरेह गांव के पास पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल हो गए। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी राम सिंह यादव पुत्र गोरेलाल तथा बृजेश यादव पुत्र रामकरण यादव बीती रात बांदा कोतवाली की गुरेह गांव गए थे। कोतवाली के गुरेह गांव के पास सड़क पर पेड़ से बाइक टकराने से हुआ हादसा  वहां ये लोग अपने बड़े भाई राजेश की ससुराल गांव गोखरही से लौटकर बाइक से वापस आ रहे थे।  रास्ते में बिलगांव के पास सड़क पर टूटा पड़ा पेड़ वे लोग देख नहीं पाए और उससे जा टकराए। ललितपुर में छात्रा की टीसी पर खराब आचरण लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित इससे दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है।...
अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की नरैनी कोतवाली के गांव पिपरहरी के बाहर एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ सुबह ही मौके पर जुट गई। गांव के चौकीदार ने नरैनी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन आसपास के दर्जनों लोगों की भीड़ भी उसकी पहचान नहीं कर पाई। बाद में पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया। नरैनी कोतवाली प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अपने स्तर से सभी प्रयास कर रही है। उधर, शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने हत्या करके अज्ञात का शव यहां डाल दिया है ताकि उसकी पहचान न हो सके।...
लापरवाही पर जिला पूर्ति अधिकारी पर गाज, निलंबित

लापरवाही पर जिला पूर्ति अधिकारी पर गाज, निलंबित

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः चुनावी साल में जनहित से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के साथ सरकार किसी तरह की रियायत करने के मूड में नहीं है। जहां भी लापरवाही मिल रही है, वहीं सख्त कार्रवाई की जा रही है। सरकार लापरवाही पर फतेहपुर और गोंडा के जिलाधिकारियों समेत कई अन्य नीचले अधिकारियों को भी निलंबित कर चुकी है। अबकी बार उन्नाव के डीएसओ पर गाज गिरी है। आधार फीडिंग व रिक्त दुकानों के आवंटन और ई-पास के खाद्यान वितरण में लापरवाही उन्नाव जिले के जिला पूर्ति अधिकारी को भारी पड़ी। शासन ने उनको निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि खाद्य आयुक्त ने डीएसओ जीवेश मौर्य की कार्यप्रणाली की जांच कराई थी जिसमें उनकी लापरवाही व कार्य के प्रति शिथिलता साबित हुई है। ग्रेडिंग में उनको 5 में 2 ही अंक मिले। जबकि डीएसओ मौर्य आधार फीडिंग में प्रदेश में 71वें स्थान पर रहे। साथ ही अन्य खामियां भी मि...
हमीरपुर जेल में पिटाई मामले में अज्ञात पर मुकदमा, सीओ को जांच

हमीरपुर जेल में पिटाई मामले में अज्ञात पर मुकदमा, सीओ को जांच

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः बीते दिनों हमीरपुर जेल में पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। डीआईजी जेल ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच अब सीओ सदर को सौंपी गई है। बताते चलें कि हमीरपुर जेल में कैदियों की बेरहमी से पिटाई का एक वीडीयो वायरल हुआ था जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। साथ हीजेलों के हालात को लेकर बहस छिड़ गई थी। इसके बाद शासन ने जेल अधीक्षक हरीबक्स सिंह समेत एक अन्य अधिकारी को निलंबित कर दिया था। अब मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अगर सही ढंग से निष्पक्ष जांच हो जाती है तो सही बात सामने आने की संभावना है।...
ललितपुर में छात्रा की टीसी पर “खराब आचरण”, लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित  

ललितपुर में छात्रा की टीसी पर “खराब आचरण”, लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित  

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः शिक्षक भगवान से बढ़ा होता है लेकिन इस दौरान इस बात के मायने काफी बदल गए हैं। व्यक्ति खुन्नस और रंजिश मन में पालकर बैठने वाले शिक्षकों ने अपने पद की मर्यादा लांघना शुरू कर दिया है और खुलेआम अपने शिक्षक जैसे पूज्यनीय पेशे को कलंकित कर रहे हैं। ललितपुर के बार ब्लाक के गदयाना गांव के स्कूल से जुड़ा मामला, जांच के बाद कार्रवाई   व्यक्तिगत खुन्नस में एक छात्रा की टीसी पर खराब आचरण की टिप्पणी लिखना एक प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया। दरअसल, छात्रा को खराब आचरण की टिप्पणी के चलते किसी स्कूल में दाखिला नहीं मिल रहा था और आखिरकार उसने इसका कारण जानने के बाद शिक्षा अधिकारियों से मामले की शिकायत की। खराब आचरण की टिप्पणी के बाद छात्रा का कहीं नहीं हुआ दाखिला, बीएसए ने की कार्रवाई  किसी छात्रा की टीसी पर इस तरह की बेवजह टिप्पणी का मामला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के संज्ञान ...
चार सीएम के समर्थन से गदगद केजरीवाल बोले, मोदी के हाथ में सुरक्षित नहीं लोकतंत्र

चार सीएम के समर्थन से गदगद केजरीवाल बोले, मोदी के हाथ में सुरक्षित नहीं लोकतंत्र

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का धरना जारी है। इसी बीच उनको देश के चार मुख्यमंत्रियों समेत पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं का भी समर्थन मिला है। इससे गदगद अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। "रविवार सुबह करीब सवा छह बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्विट करके कहा कि  ‘जो प्रधानमंत्री किसी राज्य में अफसरों की हड़ताल करवा के वहां का कामकाज ठप करता है, क्या ऐसे प्रधानमंत्री के हाथों में देश का लोकतंत्र सुरक्षित है ?'' चारों मुख्यंत्रियों ने कहा कि नीति आयोग की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी से कहेंगे मामला सुलझाने को दरअसल, देर के चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की कोशिश की और उनको खुला समर्थन दिया। केजरीवाल के बहाने एक तरह से पूरा विपक्ष एक होता नजर आ रहा है सिवाय कांग्रेस के। ...
लखनऊ-कानपुर व बांदा-हरदोई समेत के 16 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

लखनऊ-कानपुर व बांदा-हरदोई समेत के 16 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को सरकार ने 16 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए। इनमें लखनऊ, बांदा, कानपुर, फतेहपुर और हरदोई के पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं। तबादलों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक मुकेश प्रताप सिंह को जनपद महाराजगंज से ईओडब्लू मुख्यालय लखनऊ भेज दिया गया है। कानपुर नगर में तैनात रहीं सीओ समीक्षा पांडे को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। उमाशंकर सिंह को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक हरदोई जनपद स्थानांतरित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक अमेठी डा.बीनू सिंह तथा भदोही में तैनात रहे पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार, दोनों को लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। सुनीलेश पाल मलिक को पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर के पद से हटाकर पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, मुरादाबाद भेज दिया गया है। बांदा में पुलिस उपाधीक्षक रहे सोहराब आलम क...
चौपाल में विधायक ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

चौपाल में विधायक ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद में चलाई जा रही जनचौपाल के क्रम में आज सदर के विधायक प्रकाश द्विवेदी बिसंडा ब्लॉक के ग्राम तेंदुरा में चौपाल आयोजित की। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए विधायक ने मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण को कहा। इसी दौरान विधायक दिवेदी ने ग्राम सचिव से गाँव के विकास की आधारभूत जानकारी मांगी। बताया गया कि गांव में अबतक 1214 परिवारों को शौचालय हेतु धन निर्गत किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 198 के सापेक्ष 90 आवास ग्राम के लाभार्थियों को आवास हेतु धन निर्गत किया गया है। विधायक ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि सरकार की एक बहुमहत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत है जिसके अंतर्गत प्रत्येक गरीब परिवार को 5 लाख तक के इलाज हेतु सर...
उन्नाव में एक्सप्रेस-वे पर हादसा, मां-बेटे समेत 3 की मौत, 3 घायल

उन्नाव में एक्सप्रेस-वे पर हादसा, मां-बेटे समेत 3 की मौत, 3 घायल

Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के सुबह एक कार के तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने के कारण मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर तीनों को लखनऊ भेज दिया गया। बताते हैं कि पुराना हनुमान मंदिर, अलीगंज (लखनऊ) के महंत गोपालदास जयपुर से करीब 4 कुंतल की शनिदेव की मूर्ति लेकर छह लोगों के साथ शुक्रवार रात लखनऊ के लिए निकले थे। कार जब औरास थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सई नदी के किनारे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में मैनपुरी निवासी निरुपमा देवी पत्नी (35) नगाराम और उनका 10 वर्षीय पुत्र व बेटियां लिटिल और खुशी सवार थी। हादसे में निरुपमा और उनके बेटे तथा कार चला रहे गजेंद्र की ...