लखनऊ में चारबाग के होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग में बच्ची व महिला समेत 5 की मौत, 3 गंभीर
समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ के चारबाग इलाके में स्थित होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग लग गई। आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। वहीं पांच लोग गंभीरू रूप से झुलस गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण होटल के बेसमेंट में शार्टसर्किट को माना जा रहा है लेकिन जांच के बाद ही पूरी बात निकलकर सामने आएगी। इस घटना में एक महिला, एक बच्ची समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां महिला और बच्ची समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि सुबह करीब सवा पांच बजे के आसपास होटल से लोगों ने धुआं निकलते हुए देखा। इसकी जानकारी होने पर होटल प्रबंधन और कर्मचारियों ने जाकर देखा तो आग भयंकर रूप से फैल च...






