Monday, September 28सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बांदा: बाइक छीनकर भाग रहा था हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार, पुलिस ने दबोचा

बांदा: बाइक छीनकर भाग रहा था हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार, पुलिस ने दबोचा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार सरेआम युवक की बाइक छीनकर भाग निकला। लेकिन समय रहते पुलिस की घेराबंदी के चलते पकड़ा गया। पुलिस ने छीनी हुई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया अपराधी कल्लू अंसार हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। कमासिन क्षेत्र में हुई थी वारदात जानकारी के अनुसार, 28/29 की रात थाना बबेरू क्षेत्र के रहने वाले समर ने कमासिन थाने में रिपोर्ट लिखाई। उनका कहना था कि कमासिन में बिजली पावर हाउस के पास अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल छीन ली। ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन: बांदा रोडवेज पर महिला यात्रियों की भीड़-बुलानी पड़ी पुलिस  इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत वाहन चेकिंग शुरू कराई। चेकिंग में पुलिस ने अभियुक्त को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान इलाके के शातिर हिस्ट्रीशीटर ...
बदायूं में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, CCTV फुटेज वायरल

बदायूं में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, CCTV फुटेज वायरल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बदायूं की दातागंज कोतवाली में युवक की पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है। हालांकि, मृतक युवक राजेश की मौत की वजह हृदयघात बताई जा रही है। कोतवाली के भीतर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट पर देखा जा रहा है। इसमें एक सिपाही बेहोश युवक राजेश को टी-शर्ट पकड़ कर झकझोरते हुए दिख रहा है। हालांकि 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बदायूं के दातागंज थाने में हुई घटना जानकारी के अनुसार, कथित वीडियो में एक सिपाही बेहोश राजेश को टी-शर्ट पकड़कर जोर से झकझोर रहा है। वहीं होमगार्ड बोतल से राजेश के चेहरे पर पानी फेंकते दिख रहा है। पुलिस पर इसलिए उठ रहे सवाल.. पुलिस का यह अमानवीय चेहरा हर किसी को हैरान कर रहा है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।...
यूपी में स्वाइन फ्लू अलर्ट, प्रदेशभर में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द

यूपी में स्वाइन फ्लू अलर्ट, प्रदेशभर में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसमी फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सभी डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं। पूरे प्रदेश में रद्द की गईं डाॅक्टरों की छुट्टियां अस्पतालों में इलाज और जरूरी चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता तेज करने को कहा है। डिप्टी सीएम ने ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू), ऑक्सीजन, नेबुलाइजर, ऑक्सीजन मास्क और ब्रोंकोडायलेटर्स का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा है। ये भी पढ़ें: मौसम: यूपी में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट सभी जिलों के अस्पतालों में संसाधनों की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है घबराने की जरूरत नहीं ...
रक्षाबंधन: बांदा रोडवेज पर महिला यात्रियों की भीड़-बुलानी पड़ी पुलिस

रक्षाबंधन: बांदा रोडवेज पर महिला यात्रियों की भीड़-बुलानी पड़ी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रोडवेज बसस्टेशन पर रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया। पूरी तैयारियों के साथ बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने घरों से निकलीं। यूपी सरकार ने बसों में दो दिन बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी। मुफ्त बस यात्रा से भी बढ़ा यात्रा का उत्साह इसे लेकर भी बहनों में उत्साह देखा गया। बांदा रोडवेज बसस्टेशन पर महिलाओं की भीड़ दोपहर होते-होते बढ़ती गई। फिर कुछ ही देर में हालात इतने बेकाबू जैसे होने लगे। रोडवेज कर्मियों को पुलिस को बुलाना पड़ गया। ये भी पढ़ें: बांदा: 12वीं की छात्रा के साथ बड़ा हादसा, NDRF तलाश में..वृद्ध की बची जान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस भी बुलानी पड़ी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने फोर्स के साथ व्यवस्था संभाली। साथ में महिला पुलिस अधिकारी...
कानपुर प्लेन क्रैश: DGCA टीम पहुंची, विमान का इंजन सील-उड़ानों पर रोक

कानपुर प्लेन क्रैश: DGCA टीम पहुंची, विमान का इंजन सील-उड़ानों पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: Kanpur Plane Crash कानपुर प्लेन क्रैश मामले में गर्ग एविएशन की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही विमान का इंजन सील कर दिया गया है। कानपुर के नत्थूपुरवा गांव में हुआ यह प्लेन हादसा दो परिवारों को गहरे जख्म दे गया है। डीजीसीए (DGCA) की टीम ने विमान के उपकरणों की जांच भी की। कानपुर में गंगा बैराज के पास हुआ था प्लेन क्रैश बताते चलें कि इस विमान हादसे में पायलट सचिन भाटिया और प्रशिक्षु अभिषेक प्रभाकर की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब विमान के इंजन की शनिवार को जांच होगी। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें  आज शुक्रवार को विमान हादसे की जांच के लिए डीजीसीए (DGCA) की टीम कानपुर पहुंची। दिल्ली की टीम ने लखनऊ टीम से हादसे की पूरी जानकारी जुटाई। ये भी पढ़ें: कानपुर RTO कार्यालय में छापा, क्राइम ब्रांच ने गेंट बंद कर...
बांदा जेल में उमड़ा भाई-बहन का प्यार, रक्षाबंधन पर खास इंतजाम

बांदा जेल में उमड़ा भाई-बहन का प्यार, रक्षाबंधन पर खास इंतजाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: रक्षाबंधन का त्योहार बांदा जेल में भी धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों ने बांदा जेल में रक्षा बंधन पर बंदियों के लिए भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार पर विशेष इंतजाम किए। सुबह 9 बजे से राखी बांधने की व्यवस्था शुरू हुई। खराब मौसम के बावजूद बहनें बड़ी संख्या में भाइयों को राखी बांधने जेल पहुंचीं। 12 पालियों में हुई बहनों की मुलाकात जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह को भी एक बच्ची ने राखी बांधी। जेल प्रशासन ने बताया कि जेल में राखी बांधने के लिए पूजा की थाली, हल्दी, चावल व अन्य सामग्री की व्यवस्था की गई। बंदियों की बहनों से कुल 12 पालियों में मुलाकात कराई गई। इनमें 208 पुरुष बंदियों को 324 महिलाएं और 120 बच्चों ने मुलाकात की। कारागार में 6 महिला बंदियों से भी मिलने उनके रिश्तेदार पहुंचे। रक्षा बंधन पर जेल का पूरा माहौल खुशनुमा बनाने के लिए संगीत भी चलाया गया। भाई-ब...
बांदा: 12वीं की छात्रा के साथ बड़ा हादसा, NDRF तलाश में..वृद्ध की बची जान

बांदा: 12वीं की छात्रा के साथ बड़ा हादसा, NDRF तलाश में..वृद्ध की बची जान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 12वीं की छात्रा और वृद्ध ने यमुना में छलांग लगा दी। दोनों घटना अलग-अलग जगहों पर हुई हैं। वृद्ध को लोगों ने नदी में कूदकर बचा लिया। वहीं छात्रा की तलाश में गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीमें जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र में दादों-किशनपुर पुल से एक युवती ने यमुना में छलांग लगा दी। घटना की यह वजह आ रही सामने पुलिस का कहना है कि कमासिन कस्बा निवासी बसंत लाल प्रजापति की बेटी 19 साल की मंदाकिनी 12वीं की छात्रा थी। लोगों ने युवती को पुल से कूदते हुए देखा तो पुलिस को जानकारी दी। घटना गुरुवार सुबह की है। पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कराया। एनडीआरएफ भी युवती की तलाश में जुटी है। स्टीमर और सुरक्षा उपकरणों के साथ युवती की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा के 9 साल के पार्थ का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2 मिनट में पहचाने 200 देशों के झंडे ...
बांदा के 9 साल के पार्थ का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2 मिनट में पहचाने 200 देशों के झंडे

बांदा के 9 साल के पार्थ का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2 मिनट में पहचाने 200 देशों के झंडे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: 9 साल के होनहार पार्थ ने दुनियाभर में बांदा का नाम रोशन कर डाला है। दरअसल, मुंबई में रहने वाले पार्थ झा ने 2 मिनट के भीतर 200 देशों के झंडों को पहचान कर 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज कराया है। उनकी यह उपलब्धि दुनिया के लिए मिसाल बन गई है। परिवार के साथ ही बांदावासी भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज हुआ पार्थ का नाम अशोक झा और श्रीमती जयाश्री के बेटे पार्थ का बांदा से गहरा नाता है। वह बांदा के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. जे विक्रम के भांजे हैं। पार्थ का बचपन बांदा में गुजरा है। कुछ दिन पहले पार्थ को मुंबई में 'रिकॉर्ड होल्डर सर्टिफिकेट', मेडल सम्मानित किया गया है। बेटे की इस विश्वस्तरीय उपलब्धि के लिए पूरा परिवार बेहद खुश है। 2 मिनट में पहचाने 200 देशों का झंडे 2 मिनट के भीतर 200 देशों के राष्...
मौसम: यूपी में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम: यूपी में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: दो दिनों से लगातार बुंदेलखंड और मध्य यूपी में बारिश हो रही है। इससे इन इलाकों में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। लखनऊ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का रेड अलर्ट वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटों में यूपी के 7 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इन आठ जिलों में झांसी, बांदा, महोबा, हमीरपुर, इटावा, औरेया, जालौन शामिल हैं। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भीषण बारिश से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए इटावा, औरेया, बांदा, जालौन, महोबा, हमीरपुर, झांसी में भारी बारिश का रेड अलर्ट क...
Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें

Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी कैबिनेट की एक अहम बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पेश किए गए। इनमें बुजुर्ग महिलाओं को फ्री यात्रा, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से झांसी तक 4 लेन विस्तार और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे फैसले शामिल हैं। यूपी कैबिनेट के 5 बड़े फैसलों के बारे में आपको भी जानना चाहिए। यहां बिंदुवार पढ़िए..  बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से झांसी तक लिंक एक्सप्रेसवे: यूपी कैबिनेट ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से झांसी तक करीब 106 किमी लंबे फोरलेन एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी है। इसमें करीब 7,968 करोड़ रुपए की लागत आएगी। बिजनौर से गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार: यूपी सरकार ने पश्चिमी यूपी में बिजनौर से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसकी अनुमानित लागत करीब 10,761 करोड़ रुपए आएगी। अहिल्या बाई मातृशक्ति योजना हुई लागू: यूप...