Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

कानपुर में कुछ देर पहले जीटी रोड पर दो बाइक सवारों की मौत, डिवाइडर-खंभे से बाइक टकराने से हादसा

कानपुर में कुछ देर पहले जीटी रोड पर दो बाइक सवारों की मौत, डिवाइडर-खंभे से बाइक टकराने से हादसा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः रविवार दोपहर कानपुर शहर में जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर और खंभे से जा टकराए। इससे दोनों की मौत हो गई। बताते हैं कि दोनों युवकों ने सिर पर हेलमेट नहीं पहने थे और सिर की गंभीर चोटों से ही उनकी मौत हुई है। हादसा जीटी रोड पर जच्चा-बच्चा अस्पताल के पास हुआ। स्वरूपनगर पुलिस दोनों को हैलट अस्पताल लेकर पहुंची। बाद में दोनों मरने वाले युवकों की पहचान शहर के चकेरी थाना क्षेत्र के मंगला बिहार निवासी गोविंद कुमार (25) तथा बिल्हौर के सुमित (21) के रूप में हुई। बताते हैं कि गोविंद एलएलआर अस्पताल में संविदाकर्मी था। पहचान करने में जुटी है पुलिस  वहां चिकित्सकों ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान की जा रही है। दोनों युवकों की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच है। कोतवाली प्रभारी सतीशचंद्र साहू का कहना है कि बाइक में मिले कागजातों से पता चल रहा है कि युवक...
हमीरपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या, सनसनी

हमीरपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या, सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक भाजपा नेता की उसी के घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या से इलाके में सनसनी फेल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फारेंसिक टीम और डाग स्कवायड ने पहुंचकर सुरागकसी की है। घर से खून निकलता दिखा तो खुलासा  बताया जाता है कि बीजेपी के सुमेरपुर के पचखुरा गांव के रहने वाले राकेश सिंह (40) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। वह पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। घटना के वक्त वह घर में अकेले थे और कमरे से खून बहता देखकर लोगों का ध्यान उधर गया। उनकी पत्नी बच्चों के साथ लगभग 10 दिन पहले मायके गई थीं। बीती रात उनका एक साथी घर आकर रुका था। घटना के वक्त वह नहीं मिला है। बहन-बहनोई का हो चुका है कत्ल  बताया जा रहा है कि मृतक राकेश सिंह की बहन और बहनोई का लगभग 10 साल पहले कत्ल हो गया था। कुछ दिन पहले भांजे...
यूपी में 8 आईएएस अफसरों समेत 10 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

यूपी में 8 आईएएस अफसरों समेत 10 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रूस रवाना होने से पहले सोनभद्र के जिलाधिकारी समेत प्रदेश के 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। साथ ही 10 पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। तबादलों के इस क्रम में यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे एल.वेंकटेश्वर लू तथा सोनभद्र के जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल का नाम भी शामिल है। बताते हैं कि सभी अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। तबादले वाले आईएएस अफसर   एल वेंकटेश्वर लू - डीजी प्रशासन, प्रबंधन अकादमी, लखनऊ। खत्रवत रविंद्र नायक - डीजी ग्राम विकास संस्थान, लखनऊ। शाहिद मंजर अब्बास- विशेष सचिव एपीसी। अजय यादव- निदेशक, राज्य पोषण मिशन, लखनऊ। अंकित अग्रवाल- विशेष सचिव, नियोजन विभाग, यूपी। राजेंद्र सिंह-2 - विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, यूपी। अरविंद कुमार सिंह- निदेशक, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार न...
हेलीकॉप्टर से बांदा पहुंचे अपर मुख्य गृहसचिव ने कहा, कालिंजर में टूरिस्ट थाना और गुडमार्निंग पुलिसिंग अहम

हेलीकॉप्टर से बांदा पहुंचे अपर मुख्य गृहसचिव ने कहा, कालिंजर में टूरिस्ट थाना और गुडमार्निंग पुलिसिंग अहम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार सुबह यूपी के अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी अपनी टीम के साथ बांदा पहुंचे। यहां उनको पुलिस लाइन्स में परेड की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिगृहण की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी और इसपर संतुष्टि जताई। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अपर मुख्य सचिव श्री अवस्थी ने कहा कि इस सड़क के लिए अबतक 90 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। बाकी 10 प्रतिशत अधिग्रहण भी आने वाले दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसलिए संभावना है कि दो माह में सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उनके साथ आई यूपीडा टीम ने रविवार को भूमि अधिग्रहण की अन्य बारीकियां भी देखी। गृह सचिव हेलीकॉप्टर से यहां पुलिस लाइन पंहुचे। उनके द्वारा  यहां पूजन अर्चना के बाद पौधरोपण भी किया गया। ऐतिहासिक कालिंजर किले में बनेगा टूरिस्ट पुलिस थाना  अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बुं...
कानपुर में गैंगरेप पीड़िता का सुसाइड मामला- अब भी तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

कानपुर में गैंगरेप पीड़िता का सुसाइड मामला- अब भी तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में एक गैंगरेप पीड़िता के फांसी लगाकर सुसाइड करने वाले शर्मनाक मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने थाना प्रभारी, दरोगा व दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि गैंगरेप के तीनों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस अब भी नाकाम है। 9 अगस्त को पीड़िता ने कर ली थी सुसाइड   बताते चलें कि बीते शुक्रवार 9 अगस्त को थाना क्षेत्र में एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीड़िता के साथ 14 जुलाई को गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया और पुलिस ने पीड़ित परिवार को परेशान करने के बाद 27 जुलाई को मुश्किल से रिपोर्ट दर्ज की थी। अबतक आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी   इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तारी करने में बेहद निष्क्रियता दिखाई। ऐसे में आरोपियों का दुस्साहस बढ़ा और उन्होंने पीड़िता और उसके कारपेंटर गरीब परिवार...
कानपुर में बेलगाम महिला दरोगा ने वाहन चेकिंग में हार्ट पेसेंट स्कूटी सवार युवती को पीटा, बेहोश पीड़िता अस्पताल में

कानपुर में बेलगाम महिला दरोगा ने वाहन चेकिंग में हार्ट पेसेंट स्कूटी सवार युवती को पीटा, बेहोश पीड़िता अस्पताल में

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक ओर रेप आरोपियों को गिरफ्तारी न पाने वाली कानपुर पुलिस पीड़िता की आत्महत्या की वजह बन रही है, तो दूसरी ओर आम जनता, युवतियों को बीच सड़क पर पीट रही है। राजधानी लखनऊ से सटे महानगर कानपुर में यूपी पुलिस का यही घिनौना चेहरा सामने आ रहा है। शनिवार देर शाम कानपुर महानगर में एक बेलगाम महिला दरोगा का बेहद गैर जिम्मेदाराना और अमर्यादित आचरण सामने आया है। इस महिला दरोगा ने एक स्कूटी सवार युवती को बीच सड़क पर इसलिए पीटा, क्योंकि वह गलती से वन-वे पर आ गई थी। युवती हार्ट पेसेंट थी और भीड़ के बीच दरोगा की पिटाई से आहत, बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन लोगों का कहना है कि मौके पर मौजूद महिला दरोगा के चेहरे पर कोई शिकस्त नहीं दिखाई दी। वन-वे पर गलती से चली गई थी स्कूटी तो आपा खो बैठी दरोगा    बताया जाता है कि हरवंशमोहाल थाने की चर्चित चौकी प्रभार...
‘मोदी से तू डरता है, मरियम से तू लड़ता है’ पाकिस्तान में लग रहे हैं कुछ ऐसे नारे..

‘मोदी से तू डरता है, मरियम से तू लड़ता है’ पाकिस्तान में लग रहे हैं कुछ ऐसे नारे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद पाकिस्तानियों, खासकर वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान की बौखलाहट यूं ही नहीं बढ़ी है, बल्कि इस मुद्दे पर इमरान अपने घर पाकिस्तान में ही बुरी तरह से घिर गए हैं। हाल ही में मरियम नवाज की गिरफ्तारी के बाद तो पाकिस्तान में इमरान के खिलाफ खुलेआम नारे लग रहे हैं कि 'मोदी से तू डरता है, मरियम से तू लड़ता है।' शायद यही वजह है कि इमरान भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी भी कर रहे हैं ताकि अपनी विपक्षी पार्टियों को शांत कर सकें। हालांकि चर्चा यह भी है कि मरियम की गिरफ्तारी भी इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे पर खुद की नाकामी से ध्यान हटाने के लिए कराई है। पाकिस्तान सरकार ने किया है मरियम नवाज को गिरफ्तार     दरअसल, भारत ने जब से कश्मीर से अनुच्छेद 370 के पहले खंड को छोड़कर बाकी सभी को हटाया है, तभी से पाकिस्तानियों में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान क...
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा, अलग बुंदेलखंड हमारी मांग नहीं, हमारा अधिकार..

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा, अलग बुंदेलखंड हमारी मांग नहीं, हमारा अधिकार..

Breaking News, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः भले ही अभी अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग की आवाज बुलंद हो रही है, लेकिन भाजपा नेता और भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अजित कुमार इसे लोगों का अधिकार बताते हैं। उनका कहना है कि यह हमारी मांग नहीं, बल्कि हमारा अधिकार है और सरकार को हमें हमारा अधिकार देना ही चाहिए। अलग बुंदेलखंड की मांग को लेकर उन्होंने एक पत्र भी तैयार किया है, जिसे सरकार को सौंपा जाएगा। कहा कि इस मांग को लेकर हमने पिछले दिनों बांदा में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया था और आगे भी पहल करते रहेंगे। समरनीति न्यूज से बात करते हुए कहा..  अजित कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड का अस्तीत्व दशकों पुराना है। समरनीति न्यूज के साथ खास बातचीत के दौरान वर्ष 1950 से बुंदेलखंड अलग राज्य का अस्तीत्व रहा है। इसके अलग मुख्यमंत्री  भी रह चुके हैं। कामता प्रसाद बुंदेलखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन बाद मे...
बिठूर भाजपा विधायक की करतूत का ऑडियो वायरल, दरोगा से कहा- दरोगागिरी घुसेड़ दूंगा, टांगे तोड़ दूंगा, आइंदा दिखना ना..

बिठूर भाजपा विधायक की करतूत का ऑडियो वायरल, दरोगा से कहा- दरोगागिरी घुसेड़ दूंगा, टांगे तोड़ दूंगा, आइंदा दिखना ना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विधायकों से जनता का दिल जीतने और अच्छे आचरण की अपील कर रहे हैं लेकिन उनके विधायकों और नेताओं पर सत्ता का नशा इस कदर हावी है कि अपील बेअसर साबित हो रही है। अब बेहद अमर्यादित भाषा वाला आडियो भाजपा के बिठूर (कानपुर) विधायक अभिजीत सिंह सांगा का सामने आया है जो सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पार्टी की फजीहत करा रहा है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाने वाले विधायक सांगा इस आडियो में वन विभाग के दरोगा को टांगे तोड़ने जैसी धमकियां दे रहे हैं। मामला सरकारी बाग से अमरूद तोड़ने से ग्रामीणों को रोकने से जुड़ा है। दरोगा ने दी थाने में कार्रवाई को तहरीर   आडियो में सुनाई दे रहा है कि विधायक सांगा कह रहे हैं कि 'मैं विधायक अभिजीत सिंह सांगा बोल रहा हूं, क्यों गांव वालों को बेवजह परेशान कर रहे हो, अगर दोबारा ग...
बांदा में बढ़-चढ़कर हुआ पौधरोपण, कमिश्नर ने कहा, पुण्य कार्य..

बांदा में बढ़-चढ़कर हुआ पौधरोपण, कमिश्नर ने कहा, पुण्य कार्य..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बांदा में भी बढ़-चढ़कर पौधरोपण किया गया। पहले ही दिन पौधरोपण के लक्ष्य को पार कर लिया गया। इस दौरान मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करते हुए पौधा लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधरोपण बेहद पुनीत कार्य है। जिले में और भी जगहों पर हुआ पौधरोपण   उन्होंने कहा कि इसमें सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं और पूरे मंडल को हरा-भरा करने में योगदान दें। उन्होंने वन संरक्षक केके सिंह, नियोजन विभाग के उपनिदेशक एसएन त्रिपाठी के साथ पौधरोपण किया। उधर, बांदा के मदरसा दारुल उलूम रब्बानिया में भी पौधरोपण किया गया। इसके अलावा जिलेभर में पौधरोपण जोरशोर से किया गया। ये भी पढ़ेंः बांदा डीआईजी ने कहा, खुद के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी करें पौधरोपण...